iPhone 17 के लॉन्च हुए अभी कुछ ही महीने हुए हैं और नए iPhone 18 को लेकर चर्चाएं तेज हो गई है। एप्पल के अपकमिंग फोन को लेकर कई लीक्स सामने आए हैं, जिनमें फोन के प्रोसेसर, डिजाइन आदि की डिटेल रिवील हुई है। एप्पल अपने अपकमिंग आईफोन 18 को अगले साल लॉन्च कर सकता है। ऐसे में कई आईफोन यूजर्स इस कंफ्यूजन में हैं कि iPhone 17 खरीदें या फिर iPhone 18 का इंतजार करें?
iPhone 18 कब होगा लॉन्च?
एप्पल आईफोन 18 को लेकर मिली जानकारी के मुताबिक, यह iPhone अगले साल लॉन्च किया जा सकता है। इस साल सितंबर में कंपनी केवल प्रो मॉडल और फोल्डेबल आईफोन को लॉन्च कर सकती है। iPhone 18 को अगले साथ iPhone 18e के साथ पेश किया जा सकता है। एप्पल आईफोन के डिजाइन को लेकर चीनी टिप्स्टर ने Weibo पर दावा किया है कि यह भी iPhone 17 की तरह ही दिखेगा यानी एप्पल अपकमिंग आईफोन के डिजाइन में कोई बदलाव नहीं करेगा। यह आईफोन A20 Bionic चिप के साथ पेश किया जा सकता है, जो कंपनी का 2nm प्रोसेसिंग टेक्नोलॉजी वाला पहला चिप होगा।
iPhone 18 के अन्य फीचर्स की बात करें तो इसकी बैटरी, डिस्प्ले और कैमरा में भी अपग्रेड देखने को मिल सकता है। iPhone 17 की तरह ही अपकमिंग फोन में 48MP का मेन कैमरा मिल सकता है। इसके अलावा फोन में 12MP का सेकेंडरी कैमरा दिया जा सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 18MP का सेंटर स्टेज कैमरा मिलने की उम्मीद है। हालांकि, अपकमिंग आईफोन के कैमरे के सेंसर में बदलाव देखने को मिल सकते हैं। यह आईफोन 80,000 रुपये की प्राइस रेंज में आ सकता है।
iPhone 17 क्यों खरीदें?
एप्पल ने इस आईफोन को सितंबर में लॉन्च किया है। इसमें कंपनी ने पिछले साल आए iPhone 16 के मुकाबले कई बड़े अपग्रेड किए हैं। यह पूरी लाइन-अप 256GB स्टोरेज, 8GB रैम, OLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट जैसे फीचर के साथ आता है। ऐसे में अपकमिंग iPhone 18 में ज्यादा बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। iPhone 18 के लॉन्च होने के बाद iPhone 17 की कीमत में बड़ी कटौती की जा सकती है, जिसके बाद यह फोन लॉन्च प्राइस से लगभग 20,000 रुपये तक सस्ते में मिलेगा।
यह भी पढ़ें - OnePlus बंद करेगा दिल्ली का यह सर्विस सेंटर, नहीं मिल रहे फोन के कंपोनेंट्स, यूजर्स परेशान