A
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. अप्रैल में लॉन्च होंगे ये नए स्मार्टफोन, जानिए किन पर खरीदारी के लिए रख सकते हैं नजर

अप्रैल में लॉन्च होंगे ये नए स्मार्टफोन, जानिए किन पर खरीदारी के लिए रख सकते हैं नजर

अप्रैल का महीना शुरू होने वाला है और इस मंथ में कई नए स्मार्टफोन भारत सहित ग्लोबल बाजारों में लॉन्च होने वाले हैं, जानिए इनमें से आप किन पर नजर रख सकते हैं।

Upcoming Smartphones- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV अप्रैल में लॉन्च होने वाले फोन

Smartphones Launch in April 2026: वित्त वर्ष 2026-27 शुरू होने वाला है और 1 अप्रैल 2026 से नए फाइनेंशियल ईयर की शुरुआत हो जाएगी। अगल महीने में भी कई स्मार्टफोन्स लॉन्च होने वाले हैं और इनके जरिए स्मार्टफोन बाजार में नई एंट्री होंगी। अप्रैल 2026 में कई नए स्मार्टफोन लॉन्च के बाद ये महीना पूरा पावर पैक्ड रहने वाला है और नई लॉन्चिंग के जरिए फोन यूजर्स और टेक लवर्स के लिए खास साबित होगा। आइये जानते हैं कि अप्रैल 2026 में भारत सहित ग्लोबल मार्केट में कौन-कौन से नए स्मार्टफोन लॉन्च होने वाले हैं।

OnePlus Nord 6 और Nord CE 6

OnePlus Nord 6 को भारत में 7 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा। वनप्लस के इस मिड बजट फोन के साथ कंपनी Nord CE 6 और Nord CE 6 Lite को भी भारतीय बाजार में उतारने की तैयारी में है। फोन का लुक और डिजाइन OnePlus Nord 6 की तरह ही होगा। वनप्लस नॉर्ड CE 6 में कंपनी 7000mAh बैटरी दे सकती है। यह पिछले साल आए OnePlus Nord CE 5 का अपग्रेड होगा। OnePlus Nord CE 6 के बैक में 50MP का मेन प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। OnePlus Nord CE 6 के मुख्य फीचर्स भी ऑनलाइन लीक हो चुके हैं। यह फोन 6.7 इंच के LED डिस्प्ले के साथ आ सकता है। फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर सकता है। फोन में 7000mAh की दमदार बैटरी और MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिए जाने की उम्मीद है।

Vivo T5 Pro

Vivo जल्द भारत में एक बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है। वीवो का यह फोन अगले महीने यानी अप्रैल में लॉन्च किया जा सकता है। Vivo T5 Pro को अगले महीने दूसरे सप्ताह में पेश किया जा सकता है। Vivo T5 सीरीज का यह फोन डुअल कैमरा सेटअप के साथ आएगा। वीवो का यह फोन देखने में iPhone 17 की तरह लगेगा। इसके अलावा फोन में 9020mAh की बैटरी दी जा सकती है। वीवो का यह फोन चीन में लॉन्च हुए iQOO Z11 का रीब्रांडेड मॉडल हो सकता है। इस फोन की कीमत ऑनलाइन लीक हो गई है। भारत में इस फोन की कीमत 30,000 रुपये हो सकती है। इस फोन के बैक में दो कैमरे दिए जा सकते हैं। इसमें 50MP का मेन OIS कैमरा मिलेगा। इसमें Sony IMX882 सेंसर यूज किया जा सकता है। इस फोन में दूसरा 50MP का कैमरा मिल सकता है। साथ ही, सेल्फी के लिए 32MP का कैमरा दिया जाएगा।

Oppo Find X9 Ultra

Oppo Find X9 सीरीज का सबसे तगड़ा फोन जल्द लॉन्च होने वाला है। ओप्पो अगले महीने इस फोन को ग्लोबल मार्केट में उतारने वाली है। Oppo Find X9 Ultra को अगले महीने 20 अप्रैल को लॉन्च किया जा सकता है। फोन का डिस्प्ले 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर सकता है। फोन में 16GB रैम और 512GB तक इंटरनल स्टोरेज मिल सकता है। ओप्पो का यह फोन 6.85 इंच के दमदार OLED डिस्प्ले और Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर के साथ आ सकता है। कंपनी ने अपने इस फोन का कैमरा टीज किया है। Oppo का यह फोन 200MP कैमरे के साथ आ सकता है और यह पहला फोन होगा जिसमें 10x ऑप्टिकल जूम मिलेगा।

Vivo V70 FE

Vivo V70 FE भारत में दस्तक देने को तैयार है और 2 अप्रैल को इंडियन मार्केट में लॉन्च होगा। फोन को अगले महीने 2 अप्रैल को दोपहर 12 बजे डुअल कैमरा सेटअप और 200 एमपी प्राइमरी शूटर के साथ लॉन्च किया जाएगा। ये फोन मीडियाटेक 7360 प्रोसेसर से लैस हो सकता है। इसके अलावा इस फोन की खासियतों में से एक होगी इसकी 7000mAh बैटरी। कंपनी के मुताबिक फोन को OriginOS 6 पर रन किया जाएगा। फोन के 2 कलर ऑप्शंस नॉर्दन लाइट्स पर्पल और मानसून ब्लू में आने की बात सामने आई है। लीक्स के मुताबिक Vivo V70 FE में 6.83-इंच का 1.5K फ्लैट AMOLED डिस्प्ले मिलेगा जो 120Hz तक के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा और ये 1900 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। 

AI+ Nova 2 Ultra

Ai+ Nova 2 Ultra 5G भारत में 9 अप्रैल 2026 को लॉन्च हो रहा है। इसमें पीछे की तरफ एक अनोखी इंटरैक्टिव गोलाकार RGB LED लाइट स्ट्रिप दी गई है। इस स्मार्टफोन में Unisoc T8200 चिपसेट, 6.8 इंच का 120Hz IPS डिस्प्ले, 50MP कैमरा और 6000mAh की बैटरी है। यह स्मार्टफोन NxtQuantum ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है।

ये भी पढ़ें

1 अप्रैल से डिजिटल पेमेंट के लिए लगेगी डबल सेफ्टी लेयर, साइबर ठगों की चालाकी होगी फेल