1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. 50MP के तीन कैमरों के साथ भारत में लॉन्च हुआ Tecno Camon 50 Ultra 5G, कितनी है कीमत?

50MP के तीन कैमरों के साथ भारत में लॉन्च हुआ Tecno Camon 50 Ultra 5G, कितनी है कीमत?

Tecno ने अपना मिड बजट Ultra फोन भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। टेक्नो के इस फोन में 50MP का ट्रिपल कैमरा मिलेगा। फोन में 6,500mAh बैटरी समेत दमदार फीचर्स दिए गए हैं।

Tecno Camon 50 Ultra 5G- India TV Hindi
Image Source : TECNO टेक्नो कैमन 50 अल्ट्रा भारत में लॉन्च

Tecno Camon 50 Ultra 5G भारतीय बाजार में लॉन्च हो गया है। टेक्नो का यह फोन साल की शुरुआत में आयोजित हुए मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में अनाउंस हुआ था। इस फोन में कंपनी ने 50MP के तीन कैमरे दिए हैं। साथ ही, फोन 6,500mAh की बैटरी, MediaTek Dimensity 7000 सीरीज के चिपसेट के साथ आता है।

Tecno Camon 50 Ultra की कीमत

टेक्नो का यह अल्ट्रा फोन भारत में एक ही स्टोरेज वेरिएंट 12GB RAM + 256GB में आता है। इस फोन की कीमत 39,999 रुपये है। कंपनी फोन की खरीद पर 3,000 रुपये का कूपन डिस्काउंट ऑफर कर रही है। इस फोन की पहली सेल 21 जुलाई को ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन पर आयोजित की जाएगी। इसे Cypress Green, Misty Purple और Nebula Titanium कलर में खरीदा जा सकता है। कूपन डिस्काउंट के बाद टेक्नो का यह अल्ट्रा फोन 36,999 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है।

Tecno Camon 50 Ultra 5G के फीचर्स

टेक्नो के इस फोन में 6.78 इंच का 1.5K कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। फोन का डिस्प्ले 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन के डिस्प्ले की प्रोटेक्शन के लिए कंपनी ने कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i दिया है। फोन में मिलिट्री ग्रेड MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन दिया गया है। कंपनी का दावा है कि यह स्मार्टफोन IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग के साथ आता है, जिसकी वजह से फोन पानी में भींगने पर खराब नहीं होगा।

Tecno Camon 50 Ultra 5G फीचर्स
डिस्प्ले 6.74 इंच, AMOLED, 144Hz
प्रोसेसर MediaTek Dimensity 7400 Ultimate
स्टोरेज 12GB, 256GB
कैमरा 50MP + 50MP + 8MP, 50MP
बैटरी 6,500mAh, 45W
OS Android 16, HiOS 16

Tecno Camon 50 Ultra में कंपनी ने MediaTek Dimensity 7400 Ultimate चिपसेट दिया है। फोन में 12GB रैम और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज मिलता है। इसके अलावा यह फोन 6,500mAh की बैटरी और 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग फीचर को सपोर्ट करता है। कनेक्टिविटी की बात करें तो फोन में कंपनी ने डुअल बैंड WiFi, Bluetooth 5.4, USB Type C जैसे फीचर्स दिए हैं। यह Android 16 पर बेस्ड HiOS 16 पर काम करता है।

इस स्मार्टफोन के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में 50MP का मेन Sony LYT-700 सेंसर मिलता है। इसके साथ 50MP का टेलीफोटो कैमरा मिलेगा, जो 3x ऑप्टिकल जूम को सपोर्ट करता है। साथ ही, फोन में 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 50MP का सेल्फी कैमरा मिलता है। इस तरह से यह फोन 50MP के तीन कैमरों के साथ आता है।

यह भी पढ़ें - Airtel ने सस्ते में लॉन्च किया नया प्रीपेड प्लान, मिलेगा अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा