A
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Tecno Spark 50 5G स्टाइलिश कैमरे के साथ भारत में लॉन्च, मिलेगी 6500mAh की तगड़ी बैटरी, जानें कीमत

Tecno Spark 50 5G स्टाइलिश कैमरे के साथ भारत में लॉन्च, मिलेगी 6500mAh की तगड़ी बैटरी, जानें कीमत

Tecno Spark 50 5G भारत में लॉन्च हो गया है। चीनी ब्रांड का यह 5G फोन गूगल पिक्सल जैसे कैमरे डिजाइन के साथ आता है। इस स्लिम फोन में कंपनी ने तगड़ी 6500mAh बैटरी दी है।

Tecno Spark 50 5G- India TV Hindi
Image Source : TECNO MOBILE टेक्नो स्पार्क 50 5जी

Tecno ने Spark सीरीज में एक और दमदार 5G स्मार्टफोन भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। चीनी कंपनी का यह फोन 6500mAh बैटरी और गूगल पिक्सल की तरह दिखने वाले कैमरा डिजाइन के साथ आता है। इस फोन की खास बात ये है कि नो-नेटवर्क जोन में भी कॉलिंग की सुविधा ली जा सकती है। साथ ही, यह 5G+ नेटवर्क को सपोर्ट करता है। कंपनी ने अपने इस बजट फ्रेंडली फोन में AI फीचर्स भी दिए हैं।

Tecno Spark 50 5G की कीमत

टेक्नो का यह 5G फोन दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 4GB RAM + 128GB और 6GB RAM + 128GB में आता है। इसकी रैम को 18GB तक वर्चुअली एक्सपेंड किया जा सकता है। टेक्नो का यह फोन चार कलर ऑप्शन- Fantasy Purple, Mint Green, Champagne Gold और Ink Black में आता है। फोन की पहली सेल 3 अप्रैल को ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट और अमेजन पर आयोजित की जाएगी। पहली सेल में फोन की खरीद पर 8 महीने तक का नो-कॉस्ट EMI ऑफर दिया जा रहा है।

Image Source : Tecno Mobilesटेक्नो स्पार्क 50 5जी

Tecno Spark 50 5G के फीचर्स

टेक्नो का यह फोन 6.78 इंच के बड़े डिस्प्ले के साथ आता है। फोन में सेंटर अलाइंड पंच-होल डिजाइन वाला HD+ डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इस बजट फोन में मिलिट्री ग्रेड MIL STD-810H प्रोटेक्शन मिलता है। फोन में IP64 Pro रेटिंग दिया गया है, जिसकी वजह से फोन पानी में भींगने पर भी खराब नहीं होगा।

यह फोन MediaTek Dimensity 6400 चिपसेट पर काम करता है। फोन में कंपनी ने 6GB रैम और 128GB तक इंटरनल स्टोरेज दिया है। फोन की रैम को 18GB तक वर्चुअली एक्सपेंड किया जा सकता है। वहीं, फोन की स्टोरज को भी माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ा सकते हैं।

Tecno Spark 50 5G फीचर्स
डिस्प्ले 6.78, 120Hz
प्रोसेसर MediaTek Dimensity 6400
स्टोरेज 6GB, 128GB
बैटरी 6500mAh
कैमरा 50MP, 8MP
OS Android 16

इस फोन में 6500mAh की बैटरी के साथ USB Type C चार्जिंग फीचर मिलता है। टेक्नो का यह फोन Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। फोन में AI बेस्ड एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन, वॉट्सऐप असिस्टेंट, एआई राइटिंग असिस्टेंड, एआई इरेजर जैसे फीचर्स मिलते हैं। फोन में कनेक्टिविटी के लिए 5G, WiFi, Bluetooth, 3.5mm ऑडियो जैक जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इस फोन के बैक में 50MP का मेन कैमरा मिलता है। इसके साथ LED फ्लैश लाइट दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP का कैमरा मिलेगा।

यह भी पढ़ें - क्या आपको भी WhatsApp यूज करने में आ रही दिक्कत? घबराएं नहीं, करें ये काम