A
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. 10000 रुपये से कम में लॉन्च हुआ 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन, Redmi, Realme, Samsung की बढ़ी टेंशन

10000 रुपये से कम में लॉन्च हुआ 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन, Redmi, Realme, Samsung की बढ़ी टेंशन

Tecno Spark Go 5G भारत में लॉन्च हो गया है। 6000mAh बैटरी वाला यह फोन 10,000 रुपये से कम कीमत में आता है और Redmi, Realme, Samsung जैसे ब्रांड्स के बजट फोन को कड़ी टक्कर दे सकता है।

Tecno Spark Go 5G- India TV Hindi
Image Source : TECNO टेक्नो स्पार्क गो 5जी

Tecno ने भारत में अपना 6000mAh बैटरी वाला सस्ता 5G फोन लॉन्च किया है। टेक्नो का यह फोन 10,000 रुपये से कम कीमत में आता है। कंपनी का दावा है कि यह इस प्राइस सेगमेंट का सबसे पतला फोन है। यही नहीं फोन के बैक में यूनीक डिजाइन वाला कैमरा सेटअफ देखने को मिलता है। टेक्नो का यह फोन Spark सीरीज में लॉन्च किया गया है। यह इस सीरीज का पहला 5G फोन है, जिसमें 6000mAh की बैटरी दी गई है।

Tecno का यह बजट फोन एक ही स्टोरेज वेरिएंट- 4GB RAM + 128GB में आता है। फोन की कीमत 9,999 रुपये है और इसे चार कलर ऑप्शन- स्काई ब्लू, इंक ब्लैक, टर्किश ग्रीन और हेरिटेज इंस्पायर्ड बीकानेर रेड में खरीदा जा सकता है। टेक्नो का यह सस्ता 5G फोन 21 जुलाई को ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart के अलावा सभी लीडिंग ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर से खरीद सकेंगे।

Image Source : Tecnoटेक्नो स्पार्क गो 5जी

Tecno Spark Go 5G के फीचर्स

टेक्नो का यह फोन 6.74 इंच के HD+ डिस्प्ले के साथ आता है। फोन का डिस्प्ले 120Hz हाई रिफ्रेश रेट फीचर को सपोर्ट करता है। Android 15 पर बेस्ड HiOS के साथ आने वाला यह फोन  महज 7.99mm पतला है। कंपनी का दावा है कि यह बजट सेगमेंट का सबसे पतला फोन है। फोन में IP64 रेटिंग दी गई है, जिसकी वजह से फोन पानी के छींटों और धूल से बचेगा।

Tecno Spark Go 5G फीचर्स
डिस्प्ले 6.74 इंच, HD+, 120Hz
प्रोसेसर MediaTek Dimensity 6400
स्टोरेज 4GB + 128GB
बैटरी 6000mAh
कैमरा 50MP रियर, 5MP फ्रंट
OS Android 15, HiOS

Spark Go 5G में MediaTek Dimensity 6400 प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन 4GB फिजिकल और 4GB वर्चुअल रैम के साथ आता है। इसके अलावा फोन में 128GB इंटरनल स्टोरेज दिया गया है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए एक्सपेंड किया जा सकता है। यह फोन 6000mAh बैटरी और USB Type C चार्जिंग फीचर से लैस है।

टेक्नो के इस बजट फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। फोन में 50MP का मेन और एक सेकेंडरी कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 5MP का कैमरा मिलेगा। इस फोन के डिस्प्ले में डायनैमिक आईलैंड फीचर मिलता है। यही नहीं, फोन में Ella AI असिस्टेंट का भी सपोर्ट मिलेगा।

यह भी पढ़ें -

BSNL लाया 84 दिन वाला सस्ता प्लान, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ डेली मिलेगा 3GB डेटा