Thomson ने एक और सस्ता Smart TV भारतीय बाजार में लॉन्च किया है। होम अप्लायेंस बनाने वाली कंपनी का यह QLED यानी Quantum LED टीवी 10,999 रुपये की शुरुआती कीमत में आता है। इस स्मार्ट टीवी में कई तगड़े फीचर्स दिए गए हैं, जो आपके घर में थिएटर वाला एक्सपीरियंस देगा। इससे पहले भी कंपनी बजट प्राइस रेंज में कई Smart TV भारत में लॉन्च किए हैं, जिनकी कीमत 5,999 रुपये से शुरू होती है।
Thomson QLED Smart TV Series
SPPL भारत में Thomson के स्मार्ट टीवी बनाती है। इसे एक्सक्लूसिवली Flipkart से खरीदा जा सकता है। कंपनी की यह नई स्मार्ट टीवी सीरीज 32 इंच, 40 इंच और 43 इंच स्क्रीन साइज में आती है। इस स्मार्ट टीवी सीरीज की शुरुआती कीमत 10,999 रुपये है। इसके 40 इंच और 43 इंच वाले मॉडल की कीमत क्रमशः 15,999 रुपये और 16,999 रुपये है। कंपनी इस नई स्मार्ट टीवी की खरीद पर 10% का डिस्काउंट भी ऑफर कर रही है। SBI कार्ड यूजर इस डिस्काउंट का लाभ ले सकते हैं।
- 32 इंच - 10,999 रुपये
- 40 इंच - 15,999 रुपये
- 43 इंच - 16,999 रुपये
Thomson QLED Smart TV के फीचर्स
थॉमसन की ये नई स्मार्ट टीवी सीरीज Google TV 5.0 पर काम करती है। ये सभी मॉडल पर्सनलाइज्ड इंटरफेस के साथ आते हैं। इनमें डॉल्वी ऑडियो सपोर्ट, मल्टीपल पिक्चर मोड जैसे फीचर्स मिलते हैं। इस स्मार्ट टीवी सीरीज के डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 350 निट्स तक की है। कंपनी इस स्मार्ट टीवी के साथ ब्लूटूथ रिमोट देती है, जिसमें Netflix, Amazon Prime Video, YouTube जैसे OTT प्लेटफॉर्म के लिए डेडिकेटेड बटन्स दिए गए हैं।
यूजर्स गूगल प्ले स्टोर के माध्यम से 10 हजार से ज्यादा OTT ऐप्स को इस स्मार्ट टीवी में एक्सेस कर सकते हैं। कनेक्टिविटी की बात करें तो ब्लूटूथ, WiFi, LAN, HDMI के अलावा गूगल क्रोमकास्ट बिल्ट-इन, गूगल असिस्टेंट जैसे फीचर्स मिलते हैं। यह ARM Cortex A55 क्वाड प्रोसेसर पर काम करता है। इसमें 1GB रैम के साथ 8GB स्टोरेज मिलेगा। ये सभी टीवी तीन HDMI और दो USB पोर्ट्स के साथ आते हैं।
यह भी पढ़ें - Google की बड़ी तैयारी, करोड़ों Android फोन का बदल जाएगा लुक, आ रहा iOS जैसा फीचर