A
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. TRAI Report: Jio की हुई बल्ले-बल्ले, अप्रैल में जुड़े लाखों यूजर्स, BSNL-Vi का हाल हुआ बेहाल

TRAI Report: Jio की हुई बल्ले-बल्ले, अप्रैल में जुड़े लाखों यूजर्स, BSNL-Vi का हाल हुआ बेहाल

टेलिकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) की तरफ से टेलिकॉम कंपनियों के सब्सक्राइबर्स को लेकर नई रिपोर्ट जारी कर दी गई है। TRAI के मुताबिक अप्रैल के महीने में देश की नंबर एक टेलिकॉम कंपनी जियो ने अपने साथ सबसे ज्यादा ग्राहक जोड़े हैं।

Jio, Reliance Jio, Jio Offer, TRAI, TRAI Report, Jio TRAI Reprt, TRAI Report April 2025, Telecom Sub- India TV Hindi
Image Source : फाइल फोटो टेलिकॉम यूजर्स को लेकर टेलिकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने नई रिपोर्ट जारी की है।

रिलायंस जियो, एयरटेल, वोडाफोन आइडिया और बीएसएनएल देश की चार प्रमुख टेलिकॉम कंपनी हैं। जियो, एयरटेल और वीआई प्राइवेट सेक्टर की कंपनी हैं जबकि वहीं BSNL सरकारी टेलिकॉम कंपनी है। प्राइवेट कंपनियों ने जुलाई 2024 में रिचार्ज प्लान्स की कीमतें बढ़ाई थीं। इस कदम के बाद सभी कंपनियों को ग्राहकों का बड़ा नुकसान हुआ था, लेकिन अब एक बार फिर से तस्वीर पूरी तरह से बदल चुकी है। इसका खुलासा टेलिकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया की तरफ से जारी नई रिपोर्ट में खुलासा हुआ है। 

TRAI की तरफ से अप्रैल 2025 की नई रिपोर्ट शेयर कर दी है जिसमें टेलिकॉम कंपनियों के तरफ से इस महीने जोड़े गए नए ग्राहकों का डेटा शेयर किया गया है। दूरसंचार नियामक की नई रिपोर्ट के अनुसार इस महीने सबसे अधिक ग्राहकों को अपने साथ जोड़ने का काम किया है। जियो ने एक बार फिर से साबित कर दिया है कि वह टेलिकॉम सेक्टर की नंबर एक कंपनी है। 

अप्रैल में किसके साथ कितने ग्राहक जुड़े-घटे

TRAI की अप्रैल 2025 रिपोर्ट के मुताबित कंपनी ने अप्रैल के महीने में अकेले 26 लाख से अधिक सब्सक्राइबर्स जोड़े हैं। रिपोर्ट के अनुसार रिलायंस जियो ने इस महीने 26 लाख 44 हजार रुपये से अधिक नए मोबाइल यूजर्स जोड़े हैं। नई रिपोर्ट के अनुसार अब जियो के कुल ग्राहकों की संख्या 47.24 करोड़ हो गई है। 

अप्रैल में ग्राहकों को अपने जोड़ने के मामले में एयरटेल दूसरे नंबर पर रही। एयरटेल ने इस महीने अपने साथ 17 लाख नए ग्राहक जोड़े। वहीं अगर देश की तीसरी सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी की बात करें तो वोडाफोन आइडिया को इस महीने भी नुकसान का सामना करना पड़ा। अप्रैल के महीने में वोडाफोन आइडिया ने अपने 6.5 लाख ग्राहकों को खो दिया है। 

टेलिकॉम कंपनियों का मार्केट शेयर

मौजूदा समय में रिलायंस जियो का मार्केट शेयर सबसे ज्यादा है। जियो का मार्केट शेयर करीब 40.76% का है। वहीं एयरटेल का कुल मार्केट शेयर करीब 33.65% है। वोडाफोन आइडिया का मार्केट शेयर करीब 17.66% है। अगर सरकारी टेलिकॉम कंपनी BSNL और MTNL के मार्केट शेयर की बात करें तो यह करीब 7.84% ही है। 

इन राज्यों से जियो को हुआ फायदा

Trai की रिपोर्ट के मुताबिक रिलायंस जियो को अप्रैल 2025 में सबसे ज्यादा ग्राहक देने वाले राज्यों के मामले में गुजरात, बिहार और दिल्ली शामिल हैं। वहीं मुंबई और कोलकाता जैसे बड़े सर्कल में ग्राहकों की संख्या में सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई। रिलायंस जियो के तेजी से बढ़ते ग्राहकों की संख्या ने एयरटेल और वीआई की टेंशन बढ़ा दी है। 

यह भी पढ़ें- 7000 रुपये से कम में लॉन्च हुए iPhone जैसे दिखने वाले दो धांसू फोन, वर्चुअल रैम का भी मिलेगा सपोर्ट