A
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. मोबाइल में बिना इंटरनेट के चलेंगे Live TV चैनल, TRAI की बड़ी तैयारी, जल्द शुरू होगी D2D सर्विस

मोबाइल में बिना इंटरनेट के चलेंगे Live TV चैनल, TRAI की बड़ी तैयारी, जल्द शुरू होगी D2D सर्विस

दूरसंचार प्राधिकरण जल्द ही भारत में D2D सर्विस लॉन्च करने की तैयारी में है। यूजर्स अपने स्मार्टफोन में ही लाइव टीवी चैनल बिना इंटरनेट के देख पाएंगे।

Direct to device, TRAI- India TV Hindi
Image Source : UNSPLASHED डायरेक्ट-टू-डिवाइस सर्विस

जल्द ही आप अपने स्मार्टफोन में सभी सैटेलाइट टीवी चैनल देख पाएंगे। इसके लिए फोन में इंटरनेट या मोबाइल डेटा की जरूरत नहीं होगी। दूरसंचार प्राधिकरण यानी TRAI इसे लेकर तैयारी कर रह है। ट्राई ने इस सर्विस को शुरू करने से पहले सभी स्टेकहोल्डर्स से राय मांगी है। स्मार्टफोन के आने के बाद से लोगों ने ट्रेडिशनल टीवी देखना लगभग बंद कर दिया है। खास तौर पर लोग अपने फोन में ही मूवीज, शोज और वेब सीरीज देखते हैं। हालांकि, इसके लिए इंटरनेट कनेक्टिविटी की जरूरत होती है।

क्या है D2D सर्विस?

दूरसंचार प्राधिकरण इसके लिए D2D यानी डायरेक्ट-टू-डिवाइस सैटेलाइट सर्विस की तैयारी कर रहा है। इस सर्विस में यूजर्स लाइव टीवी चैनल्स अपने स्मार्टफोन में ही एक्सेस कर पाएंगे। इसके लिए मोबाइल डेटा की जरूरत नहीं होगी। डायरेक्ट-टू-डिवाइस एक सैटेलाइट बेस्ड सर्विस है, जिसमें बिना किसी इंटरनेट कनेक्टिविटी के ही मोबाइल फोन में लाइव टीवी चैनल देखे जा सकते हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, TRAI ने इसके लिए संबंधित पक्षों यानी स्टेकहोल्डर्स से राय मांगी है। दरअसल दूरसंचार विभाग ने स्टेकहोल्डर्स से सुझाव मांगे हैं कि क्या मोबाइल सैटेलाइट सर्विस के लिए डेडिकेटेड स्पेक्ट्रम का इस्तेमाल करके डायरेक्ट-टू-डिवाइस (D2D) सर्विस शुरू की जा सकती है या फिर 4G या 5G जैसी मोबाइल सर्विस की फ्रिक्वेंसी पर यह सर्विस शुरू की जाए। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि डायरेक्ट-टू- डिवाइस सर्विस शुरू होने से सैटेलाइट कम्युनिकेशन सर्विस और मोबाइल सर्विस के स्पेक्ट्रम एक ही हो सकते हैं।

दो तरीके की सर्विस

ET Telecom की रिपोर्ट के मुताबिक, TRAI ने कहा कि दूरस्थ यानी रिमोट इलाकों में जहां मोबाइल नेटवर्क की समस्या रहती है वहां, MSS स्पेक्ट्रम का उपयोग करके D2D सर्विस दी जा सकती है। वहीं, यहां IMT स्पेक्ट्रम का यू करके सैटेलाइट बेस्ड सर्विस भी देने की योजना बनाई गई है। TRAI ने संबंधित स्टेकहोल्डर्स को इसके लिए 6 मई तक का समय दिया है। संबंधिक स्टेकहोल्डर्स को D2D सर्विस शुरू करने के संबंध में अपनी टिप्पणी देने के लिए 6 मई तक का समय दिया है। वहीं, इस पर काउंटर कमेंट के लिए 20 मई तक का समय दिया गया है।

यह भी पढ़ें - Apple के पहले फोल्डेबल iPhone का क्या होगा नाम? नई लीक में हुआ बड़ा खुलासा