1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Vivo के कुछ फोन हुए भारत में महंगे, जानें किन मॉडल्स के दाम 4000 रुपये तक बढ़ चुके

Vivo के कुछ फोन हुए भारत में महंगे, जानें किन मॉडल्स के दाम 4000 रुपये तक बढ़ चुके

स्मार्टफोन निर्माता वीवो ने अपने कुछ चुनिंदा मॉडल्स के सेलेक्टेड वेरिएंट्स के दाम में बढ़ोतरी कर दी है और ये इजाफा 4000 रुपये तक का है।

Vivo V70 Series- India TV Hindi
Image Source : VIVO वीवो वी70 एलीट

Vivo Smartphone Costly: चीनी स्मार्टफोन मेकर Vivo ने भारत में अपने कुछ स्मार्टफोन के मॉडल्स दाम बढ़ा दिए हैं। इससे पहले देश में वनप्लस, Xiaomi और मोटोरोला अपने कुछ स्मार्टफोन के दाम बढ़ा चुकी हैं। हालांकि कंपनी ने अभी तक फोन के दाम बढ़ाने की वजहों पर कुछ खुलासा नहीं किया है लेकिन बताया जा रहा है कि कंपोनेंट्स की बढ़ती कीमतों, करेंसी के दामों में उतार-चढ़ाव और सप्लाई चेन के दबाव का असर कंपनियों के कंज्यूमर इलेक्ट्रिक सेगमेंट पर पड़ रहा है और इसका नतीजा दाम बढ़ने के तौर पर सामने आ रहा है। ये भी कहा जा रहा है कि स्मार्टफोन कंपनियों के दाम बढ़ने का सिलसिला आने वाले महीनों में जारी रह सकता है।

Vivo ने भारत में स्मार्टफोन के दाम 4000 रुपये तक बढ़ाए

टिप्स्टर अभिषेक यादव (@yabhishekhd) की तरफ से शेयर की गई जानकारी के मुताबिक कीमतों में ये बदलाव 21 अप्रैल यानी आज से प्रभावी हो गया है और उसके बाद वीवो के चुनिंदा स्मार्टफोन्स के सेलेक्टेड मॉडल्स के दाम 1000 रुपये से 4000 रुपये तक बढ़ गए हैं। संशोधित कीमतें ऑफिशियल वीवो इंडिया की वेबसाइट पर भी दिखाई दे रही हैं।

Vivo T5x

Vivo T5x के सभी वेरिएंटस के दाम में 4000 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। इसका 6GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट अब 18,999 रुपये से बढ़कर 22,999 रुपये पर लिस्टेड दिखाई दे रहा है। वहीं 8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट 24,999 रुपये पर है जबकि 8GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट 26,999 रुपये पर लिस्टेड है।

Vivo V70 Elite

Vivo V70 Elite के 8GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट के दाम 51,999 रुपये से बढ़कर 55,999 रुपये पर आ गए हैं। इसी का 12GB + 256GB स्टोरेज मॉडल अब 56,999 रुपये से महंगा होकर 59,999 रुपये पर आ गया है। 

Vivo V70 

इसी तरह Vivo V70 के दोनों स्टोरेज कॉन्फिगरेशन पर 4000 रुपये का प्राइस हाइक देखा गया है। इसका 8GB + 256GB वेरिएंट अब 49,999 रुपये का हो चुका है जो पहले 45,999 रुपये का था। वहीं 12GB + 256GB मॉडल के दाम 49,999 रुपये से बढ़कर 53,999 रुपये पर आ चुके हैं।

Vivo Y400

Y सीरीज की बात की जाए तो Vivo Y400 का 8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट 25,999 रुपये से महंगा होकर 28,999 रुपये पर आ चुका है। वहीं 8GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 27,999 रुपये से बढ़कर 30,999 रुपये तक जा पहुंची है।

Vivo Y51 Pro

Vivo Y51 Pro का 8GB + 128GB स्टोरेज मॉडल इस समय 24,999 रुपये से बढ़कर 27,999 रुपये का हो चुका है। वहीं 8GB + 256GB का मॉडल 27,999 रुपये से बढ़कर 30,999 रुपये पर आ चुका है।

Vivo Y31 5G 

सबसे आखिर में Vivo Y31 5G के दाम में भी हल्का इजाफा देखने को मिला है। इसका 4GB + 128GB वेरिएंट अब 18,999 रुपये से बढ़कर 19,999 रुपये का हो चुका है। इसके अलावा 6GB + 128GB वेरिएंट के दाम 20,999 रुपये से बढ़कर 23,999 रुपये पर आ चुके हैं। इसके अलावा वीवो की ऑफिशियल वेबसाइट पर इसका 6GB + 256GB वेरिएंट 26,999 रुपये में लिस्टेड दिखा रहा है।

ये भी पढ़ें 

AI टूल्स जो रोजाना के काम सुपरफास्ट स्पीड से कर देते हैं, घंटों का काम निपटाएंगे मिनटों में