1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Vivo ला रहा Visionox OLED डिस्प्ले वाला फोन, मिलेगा एक्सटर्नल टेलीफोटो कन्वर्टर किट

Vivo ला रहा Visionox OLED डिस्प्ले वाला फोन, मिलेगा एक्सटर्नल टेलीफोटो कन्वर्टर किट

Vivo S70 जल्द लॉन्च किया जा सकता है। वीवो के इस फोन में Visionox OLED डिस्प्ले पैनल दिया जा सकता है। इसके अलावा वीवो का यह फोन टेलीफोटो कन्वर्टर किट के साथ आ सकता है।

Vivo Smartphone- India TV Hindi
Image Source : VIVO वीवो का नया फोन

Vivo जल्द ही S सीरीज में एक और दमदार फोन लॉन्च करने वाला है। चीनी कंपनी के इस स्मार्टफोन में Visionox का OLED डिस्प्ले पैनल मिलेगा। साथ ही, इस स्मार्टफोन में Vivo X300 सीरीज की तरह ही टेलीफोटो एक्सटेंडर सपोर्ट मिलेगा। इस स्मार्टफोन हाल ही में कई सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया है। यह फोन पिछले साल आए Vivo S60 का अपग्रेड होगा।

मिलेगा Visionox OLED पैनल

चीनी टिप्स्टर Digital Chat Station ने दावा किया है कि वीवो का यह फोन 6.59 इंच के फ्लैट OLED डिस्प्ले के साथ आएगा। फोन के डिस्प्ले का रेजलूशन 1.5K होगा और यह LTPS सपोर्ट के साथ आएगा। इस फोन के डिस्प्ले में कंपनी Visionox OLED पैनल का इस्तेमाल किया है। वीवो का यह फोन Vivo S70 के नाम से पेश किया जा सकता है। इस फोन में Qualcomm Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट दिया जा सकता है।

कैमरे की बात करें तो चीनी टिप्स्टर ने दावा किया है कि यह फोन 64MP के Sony LYT-610 पेरीस्कोप टेलीफोटो कैमरा के साथ आएगा। फोन का कैमरा 3x ऑप्टिकल जूम को सपोर्ट करेगा। इस फोन का टेलीफोटो कैमरा लेंस कन्वर्टर सपोर्ट के साथ आ सकता है। इस फोन को चीन में हाल ही में लॉन्च किया जा सकता है। वहीं, Vivo S70 में कंपनी एक सेकेंडरी डिस्प्ले भी दे सकती है। इसके प्रोटोटाइप के बैक में रियर स्क्रीन दिया जा सकता है।

पिछले साल आए Vivo S60 की बात करे तो यह फोन 50MP के पेरीस्कोप कैमरा के साथ लॉन्च हुआ था। इस फोन का कैमरा भी 3x ऑप्टिकल जूम को सपोर्ट करता है। वीवो के अपकमिंग फोन Vivo S70 की बैटरी और अन्य डिटेल्स की जानकारी अभी रिवील नहीं हुई है। आने वाले कुछ सप्ताह में इन फीचर्स की भी जानकारी सामने आ सकती है।

Vivo X500 E जल्द होगा लॉन्च

Vivo X500 E को गूगल प्ले कंसोल पर देखा गया है। इसे मॉडल नंबर V2656 के साथ देखा गया है। इस फोन का डिवाइस कोड काफी हद तक Vivo V80 से मिलता है। Vivo X500 E को जल्द भारत में लॉन्च हुए Vivo V80 के रीब्रांड के तौर पर उतारा जा सकता है। वहीं, लिस्टिंग में भी कंपनी ने फोन का कोई स्पेसिफिकेशन शेयर नहीं किया है। चीनी कंपनी ने इस साल जुलाई में Vivo X300 E लॉन्च किया है। अपकमिंग मॉडल इसके अपग्रेड के तौर पर पेश होगा।

यह भी पढ़ें - BSNL के 1 रुपये वाले प्लान की वापसी, अब दिवाली तक ले सकेंगे फायदा