A
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Vivo ला रहा 9020mAh बैटरी वाला फोन, कंपनी ने जारी किया First Look, टीजर में सामने आए फीचर

Vivo ला रहा 9020mAh बैटरी वाला फोन, कंपनी ने जारी किया First Look, टीजर में सामने आए फीचर

Vivo T5 Pro को जल्द भारत में लॉन्च किया जा सकता है। चीनी ब्रांड का यह स्मार्टफोन 9020mAh की बैटरी दी जाएगी। इसके अलावा फोन की कीमत भी लीक हो गई है।

Vivo T5 Pro- India TV Hindi
Image Source : VIVO वीवो टी 5 प्रो (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Vivo जल्द भारत में 9020mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च करने वाला है। चीनी ब्रांड ने अपने इस फोन को आधिकारिक तौर पर टीज किया है। साथ ही, फोन के कुछ फीचर्स भी लीक हुए हैं। इसके अलावा इस फोन की कीमत भी ऑनलाइन सामने आई है। Vivo का यह स्मार्टफोन T5 Pro के नाम से पेश किया जा सकता है। हाल ही में इस फोन को कई सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया है।

Vivo T5 Pro को कंपनी ने ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर भी लिस्ट किया है। इसके लिए ई-कॉमर्स वेबसाइट ने डेडिकेटेड माइक्रो पेज भी क्रिएट किया है। वीवो इंडिया ने अपने X हैंडल से इस फोन को टीज करते हुए पोस्टर दिखाया है, जिसमें फोन में 9020mAh की बैटरी देखी जा सकती है। इसके अलावा फोन में iPhone की तरह वर्टिकली अलाइंड डुअल कैमरा सेटअप बैक में दिया गया है।

कितनी होगी कीमत?

वीवो का यह फोन भारत में 20,000 रुपये से कम प्राइस में लॉन्च किया जा सकता है। इसके साथ कंपनी एक्सटेंडर किट भी दे सकती है, जिसके जरिए फोन की बैटरी को और लंबा एक्सटेंड किया जा सकेगा। Vivo T5 Pro इस सीरीज का सबसे पतला फोन हो सकता है, जिसमें इतनी बड़ी बैटरी मिलेगी।

Image Source : Vivo India (X)वीवो टी5 प्रो

क्या होंगे फीचर्स?

Vivo T5 Pro के संभावित फीचर्स की बात करें तो यह फोन 6.8 इंच के AMOLED डिस्प्ले के साथ आ सकता है। फोन के डिस्प्ले का रेजलूशन 1.5K होगा और यह 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। वीवो का यह बजट फोन साइड माउंटेड फिजिकल फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आ सकता है।

इस फोन में Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट मिल सकता है। फोन में 8GB रैम और 256GB तक स्टोरेज दिया जा सकता है। इस फोन में 9020mAh की बैटरी के साथ 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग मिल सकता है। इसके अलावा फोन Android 16 पर बेस्ड Origin OS के साथ आएगा।

फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिल सकता है। फोन में 50MP का मेन OIS और 2MP का सेकेंडरी कैमरा मिल सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 16MP का कैमरा दिया जा सकता है। यह फोन IP68 और IP69 रेटिंग के साथ लॉन्च हो सकता है।

यह भी पढ़ें - Jio ने लॉन्च किया सस्ता रिचार्ज प्लान, करोड़ों यूजर्स की हुई मौज, मिल रहे कई बेनिफिट्स