1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Vivo X300 FE की कीमत में 10,000 रुपये का इजाफा, मिल रहा iPhone 17 से भी महंगा

Vivo X300 FE की कीमत में 10,000 रुपये का इजाफा, मिल रहा iPhone 17 से भी महंगा

Vivo ने अपने हाल में लॉन्च हुए फ्लैगशिप फोन X300 FE की कीमत में 10,000 रुपये का इजाफा कर दिया है। वीवो का यह फोन अब iPhone 17 से भी महंगा हो गया है।

Vivo X300 FE- India TV Hindi
Image Source : VIVO INDIA वीवो एक्स300 FE

Vivo ने मई में लॉन्च हुए अपने फ्लैगशिप फोन X300 FE की कीमत में 10,000 रुपये तक का इजाफा कर दिया है। प्राइस हाइक के बाद वीवो का यह फोन iPhone 17 से भी महंगा हो गया है। कंपनी ने इस फोन की कीमत में दूसरी बार इजाफा किया है। पहले इसकी कीमत में 7,000 रुपये का इजाफा किया था। अब इसकी कीमत में 3,000 रुपये का और इजाफा हो गया है।

Vivo X300 FE की नई कीमत

वीवो का यह फोन 79,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। जून में इसकी कीमत में 7,000 रुपये का इजाफा किया गया था, जिसके बाद इसकी कीमत बढ़कर 86,999 रुपये हो गई थी। अब इसकी कीमत में 3,000 रुपये का और इजाफा कर दिया गया है। यानी वीवो का यह फोन अब 89,999 रुपये की शुरुआती कीमत में मिलेगा।

Vivo X300 FE लॉन्च प्राइस नई कीमत
12GB RAM + 256GB 79,999 रुपये 89,999 रुपये
12GB RAM + 512GB 89,999 रुपये 99,999 रुपये

इस तरह से इसकी कीमत बढ़कर iPhone 17 से भी ज्यादा हो गई है, जिसे पिछले साल 82,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। इसका टॉप वेरिएंट 89,999 रुपये में लॉन्च हुआ था, जो अब 99,999 रुपये में मिलेगा।

Vivo X300 FE के फीचर्स

वीवो का यह फोन 6.32 इंच के LTPO AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। इस फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। वहीं, फोन के डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 5000 निट्स तक की है। यह फोन तीन कलर ऑप्शन- ओलिव, पर्पल और ब्लैक कलर में आता है। फोन IP68, IP69 रेटेड है, जिसकी वजह से पानी में भींगने और धूल-मिट्टी से खराब नहीं होगा।

Vivo X300 FE फीचर्स
डिस्प्ले 6.32 इंच, 120Hz
प्रोसेसर Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5
स्टोरेज 12GB, 512GB
कैमरा 50MP + 50MP + 8MP, 50MP
बैटरी 6500mAh, 80W, 40W
OS Android 16, OriginOS 6

इस स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट पर काम करता है। इसमें 12GB रैम के साथ 512GB स्टोरेज तक का सपोर्ट मिलेगा। इस फोन में 6,500mAh की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 80W वायर्ड और 40W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। यह Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर काम करता है।

Vivo X300 FE के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP का मेन, 50MP का सेकेंडरी और 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50MP का कैमरा मिलेगा।

यह भी पढ़ें - 18 अगस्त को लॉन्च होगा iQOO Neo 11 Ultra, मिलेगी 10000mAh की बैटरी? कई फीचर्स हुए कंफर्म