1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Vi का 180 दिन चलने वाला सस्ता प्लान, 1200 रुपये से कम में मिल रहे कई बेनिफिट्स

Vi का 180 दिन चलने वाला सस्ता प्लान, 1200 रुपये से कम में मिल रहे कई बेनिफिट्स

वोडाफोन-आइडिया ने अपने यूजर्स के लिए 180 दिन की वैलिडिटी वाला सस्ता प्लान पेश किया है। इस प्लान की कीमत 1,200 रुपये से कम है। प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ-साथ कई बेनिफिट्स मिलेंगे।

Vodafone Idea recharge plan- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV वोडाफोन-आइडिया का नया रिचार्ज प्लान

Vodafone Idea ने अपने यूजर्स के लिए एक बजट फ्रेंडली प्लान उतारा है। वोडाफोन-आइडिया का यह रिचार्ज प्लान 180 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ कई और बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं। वोडाफोन-आइडिया ने हाल ही में अपने 5G नेटवर्क को एक्सपेंड करना शुरू कर दिया है। कंपनी देश के 17 टेलीकॉम सर्किल में 5G सर्विस पहुंचाने पर फोकस कर रही है।

Vodafone Idea का 180 दिन वाला प्लान

वोडाफोन-आइडिया का यह रिचार्ज प्लान 1149 रुपये में आता है। इस प्लान में यूजर्स को पूरे भारत में अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ मिलता है। यूजर्स को किसी भी नेटवर्क पर कॉल करने के लिए अलग से कोई भी चार्ज नहीं देना होगा। यही नहीं, पूरे भारत में फ्री नेशनल रोमिंग का भी लाभ मिलता है।

Vi अपने इस प्रीपेड प्लान में यूजर्स को डेटा बेनिफिट्स भी ऑफर कर रहा है। यह प्लान लेने वाले वोडाफोन यूजर्स 15GB डेटा का लाभ ले सकते हैं। साथ ही, इसमें 1800 SMS का फायदा भी मिलेगा।

Image Source : Vi websiteवोडाफोन आइडिया का प्लान
  • अनलिमिटेड कॉलिंग
  • फ्री नेशनल रोमिंग
  • 15GB हाई स्पीड डेटा
  • 1800 फ्री SMS

इससे पहले वोडाफोन आइडिया ने हाल ही में सबसे महंगा रिचार्ज प्लान पेश किया है। यह प्रीपेड प्लान पूरे 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्रीपेड प्लान की कीमत 4,600 रुपये है। वोडाफोन-आइडिया अपने इस प्रीपेड प्लान में पूरे भारत में अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ देता है। इसमें मिलने वाले अन्य बेनिफिट्स की बात करें तो फ्री नेशनल रोमिंग का भी बेनिफिट मिलेगा।

Vi के इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड डेटा का भी बेनिफिट मिलता है। कंपनी यूजर्स को इस प्लान में बिना किसी डेली लिमिट के डेटा ऑफर कर रही है। यूजर्स को हर 28 दिन में कुल 300GB डेटा इस्तेमाल करने के लिए मिलेगा। वोडाफोन-आइडिया के इस प्लान में यूजर्स को डेली 100 फ्री SMS का भी लाभ दिया जा रहा है।

वोडाफोन-आइडिया के बढ़े यूजर्स

TRAI ने अप्रैल 2026 का टेलीकॉम डेटा जारी किया है, जिसमें एक बार फिर से वायरलेस सब्सक्राइबर्स की संख्यां में भारी इजाफा देखने को मिलेगा। चारों टेलीकॉम ऑपरेटर्स ने मार्च के मुकाबले अप्रैल में ज्यादा वायरलेस सब्सक्राइबर्स जोड़े हैं। मार्च में भारत में वायरलेस यानी मोबाइल और फिक्स्ड वायरलेस (FWA) यूजर्स की संख्यां 1,282.33 मिलियन यानी 1.28 अरब थी, जो अप्रैल में बढ़कर 1,288.96 मिलियन यानी करीब 1.29 अरब हो गई है।

मार्च के मुकाबले अप्रैल में यूजर्स की संख्यां में 0.52% का इजाफा हुआ है। अप्रैल के महीने में सभी चारों टेलीकॉम ऑपरेटर्स ने भारी संख्यां में नए यूजर्स अपने नेटवर्क में जोड़े हैं। वोडाफोन-आइडिया ने अप्रैल में 53,257 नए यूजर्स अपने नेटवर्क में जोड़े हैं।

यह भी पढ़ें - Samsung Galaxy Z Fold 7 की कीमत में कटौती, 23000 रुपये बचाने का मौका