1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Vi ने लॉन्च किया Jio और Airtel से भी महंगा रिचार्ज प्लान, मिलेगी पूरे साल की वैलिडिटी

Vi ने लॉन्च किया Jio और Airtel से भी महंगा रिचार्ज प्लान, मिलेगी पूरे साल की वैलिडिटी

Vodafone Idea ने सबसे महंगा रिचार्ज प्लान पेश किया है। वोडाफोन-आइडिया का यह प्लान 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग, डेटा और फ्री SMS जैसे बेनिफिट्स मिलते हैं।

Vodafone Idea Recharge plan- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV वोडाफोन आइडिया का नया रिचार्ज प्लान

Vodafone Idea (Vi) ने 365 दिन की वैलिडिटी वाला नया प्रीपेड रिचार्ज प्लान उतारा है। वोडाफोन-आइडिया का यह रिचार्ज प्लान Jio और Airtel से भी महंगा है। इस प्लान की खास बात ये है कि इसमें यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ-साथ अनलिमिटेड डेटा का भी लाभ मिलता है यानी यूजर्स अब टेंशन फ्री होकर मोबाइल पर इंटरनेट चला सकेंगे। वोडाफोन-आइडिया का यह प्लान फिलहाल चुनिंदा शहरों में पेश किया गया है।

Vi का नया प्रीपेड प्लान

वोडाफोन-आइडिया का यह नया रिचार्ज प्लान 4600 रुपये की कीमत में आता है। इस प्लान में मिलने वाले वेनिफिट्स की बात करें तो पूरे भारत में कहीं भी कॉल करने के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ मिलेगा। इसके अलावा यूजर्स को फ्री नेशनल रोमिंग का भी लाभ मिलेगा।

इस प्लान में यूजर्स को पूरे 1 साल यानी 365 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इसमें रोजना 100 फ्री SMS का लाभ दिया जाता है। यही नहीं, यूजर्स को हर 28 दिन के लिए 300GB डेटा दिया जा रहा है। यह डेटा यूजर्स चाहे तो 4G या 5G किसी भी नेटवर्क पर यूज कर सकते हैं। इसमें यूजर्स को डेली डेटा लिमिट की टेंशन नहीं रहेगी। वोडाफोन-आइडिया अपने इस प्लान में यूजर्स को किसी भी तरह का OTT बेनिफिट ऑफर नहीं करता है।

Jio और Airtel से महंगा

रिलायंस जियो का सबसे महंगा प्रीपेड प्लान 3999 रुपये में आता है। इस प्लान में मिलने वाली बेनिफिट्स की बात करें तो यूजर्स को इसमें 365 दिनों की वैलिडिटी ऑफर की जाती है। इसके अलावा यूजर्स को डेली 2.5GB हाई स्पीड डेटा का लाभ मिलता है। यूजर्स पूरे भारत में अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ ले सकता है। साथ ही, फ्री नेशनल रोमिंग और डेली 100 फ्री SMS का लाभ भी मिलेगा। यह प्लान Fancode, JioTV और Jio AI Cloud जैसे बेनिफिट्स के साथ आता है।

Airtel का भी सबसे महंगा रिचार्ज प्लान 3,999 रुपये की कीमत में आता है। इस प्लान में भी यूजर्स को 365 दिनों की वैलिडिटी ऑफर की जाती है। साथ ही, यह प्लान अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री नेशनल रोमिंग के साथ आता है। यही नहीं, यूजर्स को डेली 2.5GB डेटा का लाभ मिलता है। कंपनी अपने प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डेटा ऑफर करती है। साथ ही, Adobe Express प्रीमियम का 12 महीने वैलिडिटी ऑफर किया जाता है।

यह भी पढ़ें - फर्जी कॉल से लेकर OTP फ्रॉड तक, तेजी से बदला स्कैम करने का तरीका, जानें कैसे रहें सतर्क