Voltas का दिवाली धमाका ऑफर, आधी कीमत में मिल रहे AC, फ्रिज और वॉशिंग मशीन
Voltas ने दिवाली ऑफर की घोषणा की है। दिवाली के मौके पर कंपनी ने अपने एसी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन समेत कई होम अप्लयांसेज की खरीद पर भारी छूट की घोषणा की है।
Voltas ने दिवाली सेल की घोषणा कर दी है। Tata ग्रुप की कंपनी ने AC, फ्रिज, वॉशिंग मशीन, गीजर आदि होम अप्लायंसेज की खरीद पर बंपर छूट की घोषणा की है। कंपनी के कई प्रोडक्ट्स लॉन्च प्राइस से काफी कम कीमत में मिल रहे हैं। यही नहीं, दिवाली ऑफर में कंपनी ने फ्लेक्सिबल ईजी ईएमआई का ऑप्शन दिया है, जिसमें यूजर्स 1,088 रुपये प्रति महीने में होम अप्लायंसेज घर ला सकते हैं।
वोल्टास के दिवाली सेल में कंपनी ने जीरो डाउन पेमेंट, जीरो इंटरेस्ट और कैशबैक जैसे ऑफर दिए जाएंगे। इसमें चुनिंदा बैंक के कार्ड पर 6,000 रुपये तक का कैशबैक मिलेगा। एसी, वॉटर हीटर जैसे प्रोडक्ट की खरीद पर कंपनी फ्री इंस्टॉललेशन भी ऑफर कर रही है। हालांकि, यह ऑफर चुनिंदा सीरीज के एसी और गीजर आदि पर मिलेगा।
AC पर ऑफर
Voltas के 1.5 टन वाले इनवर्टर एसी की खरीद पर 31,300 रुपये का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। 5 स्टार रेटिंग वाला यह एसी 69,990 रुपये में आता है। डिस्काउंट के बाद इसे 38,690 रुपये में खरीदा जा सकता है। यह इन्वर्टर एसी एडजस्टिबल इन्वर्टर फीचर, हाई एम्बिएंटकूलिंग, सुपर ड्राई, टर्बो कूलिंग जैसे फीचर्स को सपोर्ट करता है।
फ्रिज पर ऑफर
Voltas Beko सीरीज के 230 लीटर वाले डबल डोर फ्रिज को 12,897 रुपये सस्ते में खरीदा जा सकता है। 3 स्टार रेटिंग वाला यह फ्रिज 42,9990 रुपये में आता है। इसे ऑफर के साथ 30,093 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा कंपनी की तरफ से बैंक ऑफर्स का भी लाभ दिया जा रहा है।
अन्य होम अप्लायंसेज
वोल्टास के वॉशिंग मशीन को 20,990 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है। कंपनी अपने वॉशिंग मशीन के साथ-साथ अन्य अप्लायंसेज भी लगभग आधी कीमत में बेच रही है। कंपनी के माइक्रोवेव को 4,990 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीद सकते हैं। वहीं, डिशवॉशर की शुरुआती कीमत 19,990 रुपये है।
यह भी पढ़ें -
OnePlus 15, OnePlus Ace 6 की लॉन्च डेट कंफर्म, 7300mAh बैटरी समेत मिलेंगे धांसू फीचर्स
