A
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. WhatsApp पर फोन नंबर बताए बिना चैट करने का फीचर आया, सिर्फ Username से हो जाएगा काम

WhatsApp पर फोन नंबर बताए बिना चैट करने का फीचर आया, सिर्फ Username से हो जाएगा काम

व्हाट्सऐप यूजरनेम फीचर आखिरकार चालू हो रहा है और इसके जरिए यूजर्स केवल यूजरनेम के साथ चैट कर पाएंगे जिससे अपना नंबर शेयर किए बिना चैटिंग की सुविधा मिल सकेगी।

WhatsApp Username Feature- India TV Hindi
Image Source : PEXALS व्हाट्सऐप यूजरनेम फीचर

WhatsApp Username Feature: व्हाट्सऐप पर नया फीचर आ गया है जिससे आप अपना फोन नंबर शेयर किए बिना चैट कर सकते हैं। इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सऐप ने यूजरनेम (Username) नाम जारी करना शुरू कर दिया है, इसका मतलब है कि आप जल्द ही अपना नंबर शेयर किए बिना किसी के साथ चैट कर पाएंगे। यह एक छोटा सा बदलाव लगता है, लेकिन रियलयटाइम यूज में यह लोगों के ऐप पर जुड़ने के तरीके को बदल देता है। यहां बताया गया है कि यह कैसे काम करेगा-

व्हाट्सऐप यूजर्स के लिए एक सौगात होगा ये फीचर

व्हाट्सऐप के जिस यूजरनेम फीचर का ग्राहकों को लंबे समय से इंतजार था आखिरकार वो रोलआउट हो गया है। इस फीचर का सबसे बड़ा लक्ष्य ये है कि यूजर्स अपना नंबर शेयर किए बिना केवल उस यूजरनेम के जरिए चैट कर सकते हैं जो व्हाट्सऐप ने उन्हें मुहैया कराया होगा। व्हाट्सऐप के जल्द ही इस फीचर को सभी के लिए मुहैया कराने की उम्मीद बन रही है और ये सभी व्हाट्सऐप यूजर्स के लिए एक सौगात के रूप में सामने आ सकता है।

यूजरनेम फीचर कैसे काम करता है? 

WabetaInfo की एक रिपोर्ट के मुताबिक अगर यह फीचर आपके अकाउंट पर अवेलेबल है, तो आपको प्रोफाइल सेटिंग्स में एक नया यूजरनेम नाम ऑप्शन दिखाई देगा। एक बार जब आप कोई एक चुन लेते हैं तो वह व्हाट्सएप पर आपकी आइडेंटिटी बन सकती है। इसके जरिए आप अपने फोन नंबर के बजाय इसे शेयर कर सकते हैं। इसे इंस्टाग्राम के यूजरनेम के जैसे समझा जा सकता है। इसका मतलब है कि कोई भी आपका यूजरनेम ढूंढ सकता है और आपको सीधे मैसेज भेज सकता है। सबसे बड़ी बात ये है कि जब तक आप अपना नंबर शेयर करना नहीं चुनते है, आपका नंबर छिपा रहता है। WABeatinfo की रिपोर्ट के मुताबिक WhatsApp Username फीचर अभी बहुत कम लोगों यानी चुनिंदा यूजर्स के लिए ही अवेलेबल किया गया है जिसे जल्द ही सभी के लिए रोलआउट किया जा सकता है।

यूनीक यूजरनेम चुनने का ऑप्शन मिलेगा

इस फीचर के आपके अकाउंट में आने के बाद आप किसी कॉन्टैक्ट को यूजरनेम के जरिए सर्च कर पाएंगे और दूसरे यूजर्स आपका कॉन्टेक्ट ढूंढने के लिए आपके यूजरनेम का इस्तेमाल कर सकेंगे। इसके लिए जरूरी नहीं कि आपने अपना नंबर शेयर किया हुआ हो। आपको यूनीक यूजरनेम चुनने का ऑप्शन मिलेगा।

यूजर्स किस प्रकार के यूजरनेम चुन सकते हैं?

  1. यूजरनेम में 3 से लेकर 35 कैरेक्टर्स होने चाहिए
  2. इसमें कम से कम एक अक्षर यानी अंग्रेजी का स्मॉल लेटर जरूर शामिल होना चाहिए
  3. इसमें सिर्फ छोटे लेटर्स जैसे कि (a-z) नंबर्स जैसे कि (0-9) पॉइंटस जैसे कि (.) और अंडरस्कोर (_) का यूज कर पाएंगे
  4. यूजरनेम www या डोमेन-स्टाइल नामों का यूज नहीं कर सकते हैं यानी किसी वेबसाइट जैसी दिखने वाले किसी यूजरनेम को नहीं अपना सकते हैं
  5. यूजरनेम के लास्ट में .com या .net भी नहीं लगा सकते हैं जिससे ऐसा लगे कि किसी वेबसाइट का आईडी है।

ये भी पढ़ें 

PNG के लिए Online कैसे करें अप्लाई? कितने दिन में लग जाएगा कनेक्शन? जानें पूरा प्रोसेस