A
Hindi News टेक न्यूज़ WhatsApp के इस फीचर का था कब से इंतजार, जल्द मैसेज शेड्यूल कर सकेंगे यूजर्स-जानें पूरी खबर

WhatsApp के इस फीचर का था कब से इंतजार, जल्द मैसेज शेड्यूल कर सकेंगे यूजर्स-जानें पूरी खबर

आखिरकार वॉट्सऐप के उस फीचर का इंतजार पूरा होने को है जिसके लिए यूजर्स कब से डिमांड कर रहे थे। वॉट्सऐप में मैसेज को शेड्यूल करने का ऑप्शन जल्द रोलआउट हो सकता है।

WhatsApp- India TV Hindi Image Source : PEXALS वॉट्सऐप

WhatsApp Scheduled Messages: आखिरकार वॉट्सऐप वो फीचर लाने की तैयारी कर रहा है जिसका यूजर्स सालों से इंतजार कर रहे थे। वॉट्सऐप एक नया फीचर डेवलप करने पर काम कर रहा है जिसके जरिए यूजर्स अपने मैसेज शेड्यूल कर सकते हैं। वॉट्सऐप जल्द ही इस फीचर को अपने फ्यूचर अपडेट में रिलीज करने पर काम कर रहा है। शेड्यूल्ड मैसेज की मदद से यूजर्स को ये सुविधा मिलती है कि वो कोई भी मैसेज टाइप करके रख सकते हैं और खास डेट और टाइम चुन करके रख सकते हैं और उस शेड्यूल्ड समय पर वो मैसेज ऑटोमैटिक रूप से चला जाएगा। शेड्यूल्ड मैसेज की मदद से यूजर्स को किसी को शुभकामनाएं भेजनी हों, रिमाइंडर्स लगाने हों या ऐसे मैसेज भेजने हों जिन्हें वो भूलना ना चाहते हों-ये सब काम बेहद आसानी से हो सकते हैं। ये शेड्यूल्ड मैसेज जब तक उन्हें भेजने का समय आता नहीं है, तब तक प्रतीक्षा में रहते हैं। जैसे ही वो तय समय आ जाता है, वो यूजर्स के बिना किसी और एक्शन के बिना अपने आप रिसीवर के पास पहुंच जाते हैं।

कैसे काम का है ये फीचर

उदाहरण के लिए आपको अपने दोस्तों, रिश्तेदारों, कुलीग आदि को जन्मदिन की बधाई देनी है लेकिन आप रात के 12 बजे तक जागना नहीं चाहते तो सीधा वॉट्सऐप पर शेड्यूल्ड मैसेज टाइप करें और इसे सुरक्षित करें। ये मैसेज रात के 12 बजे अपने वहां पहुंच जाएगा जहां आप शुभकामनाएं भिजवाना चाहते हैं। ये फीचर अभी टेस्टिंग फेज में है और WABetaInfo के एक्स हैंडल पर इसकी जानतकारी और इससे जुड़ी खबर आ चुकी है। हालांकि अभी इसकी कोई तारीख वॉट्सऐप की ओर से बताई नहीं गई है लेकिन ये फीचर एंड्रॉइड और iOS दोनों यूजर्स के लिए जल्द रोलआउट होगा, ऐसा माना जा सकता है। 

कहां दिखेंगे ये मैसेज

एक बार मैसेज शेड्यूल्ड करने के बाद वॉट्सऐप इसे चैट इंफो स्क्रीन के डेडिकेटेड सेक्शन के राइट कोने में दिखाएगा जैसा कि आप इस तस्वीर में देख सकते हैं। Image Source : WABetaInfo/xवॉट्सऐप पर शेड्यूल्ड मैसेज यहां यूजर्स के पास अपने सभी शेड्यूल्ड मैसेज देखने का ऑप्शन होगा और उन्हें मैनेज करने का भी ऑप्शन होगा। ध्यान रखने वाली बात ये है कि यूजर्स के पास इन शेड्यूल्ड मैसेज का पूरा कंट्रोल रहेगा। उदाहरण के लिए एक बार शेड्यूल्ड करने के बाद जब तक मैसेज चला नहीं जाता है, तब तक यूजर्स उस मैसेज को डिलीट कर सकते हैं। ऐसे मैसेज डिलीट करने का कोई नोटिफिकेशन रिसीवर के पास नहीं जाएगा क्योंकि शेड्यूल्ड मैसेज की डिलीवरी से पहले ही उसे डिलीट कर दिया गया है।

नोट करिए कि ये फीचर इंडिविजुअल चैट और ग्रुप चैट दोनों तरह की चैट में काम करेगा, ऐसी उम्मीद है। ग्रुप चैट में यूजर्स किसी खास कंटेंट और घोषणा के लिए मैसेज शेड्यूल कर सकते हैं। फिलहाल वॉट्सऐप चैनल्स के लिए कोई खबर नहीं है लेकिन माना जा रहा है कि भविष्य में शेड्यूल्ड अपडेट्स तय किए जा सकेंगे।

ये भी पढ़ें

नए लॉन्च हुए तीन फोन की पहली सेल इस हफ्ते है शुरू, 7499 से 19,999 रुपये की रेंज में शानदार फोन चुनने का मौका