A
Hindi News टेक न्यूज़ WhatsApp Plus: व्हाट्सऐप का नया पेड सब्सक्रिप्शन, 20 पिन चैट-पसंदीदा रंग में ऐप जैसे कई नए फीचर्स मिलेंगे

WhatsApp Plus: व्हाट्सऐप का नया पेड सब्सक्रिप्शन, 20 पिन चैट-पसंदीदा रंग में ऐप जैसे कई नए फीचर्स मिलेंगे

व्हाट्सएप प्लस के रूप में व्हाट्सएप यूजर्स के पास ऐसा नया विकल्प आया है जिससे वो अपने चैट एक्सपीरीएंस को और पर्सनलाइज बना सकते हैं और नए फीचर्स का आनंद ले सकते हैं।

WhatsApp- India TV Hindi Image Source : UNSPLASH व्हाटसऐप

WhatsApp Plus:  व्हाट्सऐप लगातार अपने यूजर्स के लिए नए-नए अपग्रेड्स लेकर आता रहता है। इसी कड़ी में अब कंपनी अपने यूजर्स के लिए व्हाट्सऐप प्लस नाम से नया ऑप्शनल पेड सब्सक्रिप्शन प्लान लेकर आ रही है। ये प्लान मैसैजिंग प्लेटफॉर्म के एंड्रॉइंड और iOS दोनों वर्जन के लिए आएगा और फिलहाल कहा जा रहा है कि ये दोनों के लिए अंडर डेवलपमेंट चल रहा है। हालांकि व्हाट्सऐप का मुख्य मैसेजिंग एक्सपीरीएंस फ्री चलता रहेगा और इसके प्लस पेड प्लान में कस्टमर्स को इसके यूजर्स इंटरफोस के और पर्सनलाइज और चैट मैनेजमेंट को और ज्यादा बेहतर करने का मौका मिलेगा।

व्हाट्सऐप प्लस प्रीमियम सब्सक्रिप्शन प्लान डेवलपमेंट के चरण में

WABetaInfo के X पर एक पोस्ट के जरिए से इसके बारे में पता चला है कि ये दोनों प्लेटफॉर्म के बीटा वर्जन में इसकी टेस्टिंग चल रही है और कंपनी पेड सबसक्रिप्शन मॉडल पर काम कर रही है जिससे आगे चलकर इसे ऐप में लागू किया जा सके। हालांकि इससे चैट की बेसिक सेवाओं पर कोई असर नहीं पड़ेगा जैसे चैट मैसेज करना, वॉइस कॉल और वीडियो कॉल करना, ग्रुप मैसेज और कॉल करना आदि।

नए प्लस प्लान में क्या होगा खास

व्हाट्सऐप प्लस में विजुअल कस्टमाइजेशन पर ज्यादा जोर होगा, सब्सक्राइबर्स इसके जरिए ऐप थीम बदल सकेंगे, कलर चेंज और एडजस्ट कर सकेंगे इंटरफेस के मुताबिक बदलाव कर सकेंगे और ऐप आइकन्स की बड़ी रेंज में से अपनी पसंदीदा आइकन का चुनाव कर सकेंगे। कहा जा रहा है कि 14 नए ऐप आइकन स्टाइल्स के डेवलपमेंट पर काम चल रहा है और इसके साथ कई कलर ऑपशन्स पर काम चल रहा है। इन बदलावों के जरिए यूजर्स ऐप का लुक और फील पर्सनलाइज कर सकेंगे। 

20 चैट पिन करने का ऑप्शन मिलेगा

व्हाट्सऐप प्लस प्लान में यूजर्स को चैट पिन करने की लिमिट बढ़कर मिलेगी। फिलहाल यूजर्स अभी ज्यादा से ज्यादा 3 चैट को पिन कर सकते हैं लेकिन नए व्हाट्सऐप प्लस प्लान के सब्सक्राइबर्स को 20 चैट पिन करने का ऑप्शन मिलेगा यानी उन्हें 17 अतिरिक्त चैट पिन करने का ऑप्शन मिल सकेगा। 

नई रिंगटोन भी मिल सकती हैं

सब्सक्राइबर्स को WhatsApp के लिए खासतौर से डिजाइन की गई रिंगटोन भी मिल सकती हैं। हर रिंगटोन की अपनी एक अलग स्टाइल होगी और इससे यूजर्स को WhatsApp पर आने वाली कॉल्स और दूसरी ऐप्स से आने वाली नोटिफिकेशन्स के बीच आसानी से अंतर करने में मदद मिलेगी।

एक्सक्लूसिव स्टिकर पैक भी मिलने की उम्मीद

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि समय के साथ सब्सक्राइबर्स के लिए और भी खास फीचर्स आ सकते हैं। WhatsApp Plus यूजर्स को ऐसे एक्सक्लूसिव स्टिकर पैक मिल सकते हैं जो मुफ्त यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं हैं। कुछ मैसेज रिएक्शन भी ज्यादा आकर्षक और इंटरैक्टिव हो सकते हैं, जिससे बातचीत और भी लाइवली हो जाएगी।

मुफ्त यूजर्स के लिए बने रहेंगे सामान्य फीचर्स

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि सब्सक्रिप्शन शुरू होने के बाद भी WhatsApp के मुख्य फंक्शन सभी के लिए मुफ्त रहेंगे। यूजर्स बिना पैसे दिए मैसेज भेज और रिसीव कर सकेंगे, वॉइस और वीडियो कॉल कर सकेंगे, मीडिया शेयर कर सकेंगे, ग्रुप चैट में हिस्सा ले सकेंगे और प्राइवेसी और सिक्योरिटी फीचर्स का इस्तेमाल कर सकेंगे।

ये भी पढ़ें 

Honor 600 Lite हुआ लॉन्च, मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7100 Elite और 6520mAh बैटरी से लैस फोन की कीमत जानें