A
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. WhatsApp में आया कमाल का फीचर, एक ऐप में चला पाएंगे दो अकाउंट, जानें कैसे करें यूज

WhatsApp में आया कमाल का फीचर, एक ऐप में चला पाएंगे दो अकाउंट, जानें कैसे करें यूज

WhatsApp ने अपने करोड़ों यूजर्स के लिए नया मल्टीपल अकाउंट फीचर रोल आउट किया है। अब यूजर्स एक ही ऐप में वो एक से ज्यादा अकाउंट्स यूज कर पाएंगे। इसे फिलहाल iPhone यूजर्स के लिए रोल आउट किया है।

WhatsApp New Feature- India TV Hindi
Image Source : UNSPLASH वॉट्सऐप में नया फीचर

WhatsApp ने अपने करोड़ों यूजर्स के लिए नया पर्सनलाइज्ड फीचर रोल आउट किया है। मेटा के इंस्टैंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म यूजर्स अब एक ही ऐप मल्टीपल अकाउंट्स लॉग-इन कर पाएंगे। इसके अलावा ऐप को अपने हिसाब से पर्सनलाइज्ड भी कर पाएंगे। वॉट्सऐप में यूजर्स को अब नया You टैब दिखाई देगा, जो फिलहाल लाखों iPhone यूजर्स को मिलने लगा है। जल्द ही, ये सभी यूजर्स को मिलने लगेगा।

क्या है नया फीचर?

The Sun की रिपोर्ट के मुताबिक, वॉट्सऐप के प्रोफाइल वाले ऑप्शन में नीचे की तरफ आपको एक नया You टैब मिलने लगेगा। वॉट्सऐप का यह फीचर मेटा के फोटो-वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म Instagram की तरह ही है। वॉट्सऐप के इस नए You टैब में यूजर्स को सेटिंग्स पैनल भी दिखाई देगा। यहां यूजर्स अपने प्रोफाइल पिक्चर और प्राइवेसी कंट्रोल और सिक्योरिटी सेटिंग्स को एडिट कर पाएंगे।

WhatsApp का यह पर्सनलाइज्ड फीचर दर्शाता है कि ऐप में कई और बड़े अपग्रेड्स देखने को मिल सकते हैं। मेटा पिछले कुछ समय से मल्टी-अकाउंट फीचर पर काम कर रहा था। ऐसे में यूजर्स एक ही ऐप में कई वॉट्सऐप अकाउंट्स इस्तेमाल कर पाएंगे। हालांकि, वॉट्सऐप का यह फीचर फिलहाल बीटा फेज में है और आने वाले समय से रोल आउट किया जा सकता है। ऐसे में यूजर्स वॉट्सऐप का पर्सनल और वर्क अकाउंट एक ही ऐप में चला पाएंगे।

कैसे करें यूज?

वॉट्सऐप के इस नए फीचर में नीचे दिए गए प्रोफाइल पिक्चर में ये दिखाएगा कि आप किस अकाउंट में लॉग-इन हैं। इंस्टाग्राम में भी आप एक ही ऐप में मल्टीपल अकाउंट्स लॉग-इन कर सकते हैं। वॉट्सऐप में भी आपको इंस्टाग्राम की तरह ही एक प्रोफाइल से दूसरे में स्विच करने का ऑप्शन मिलेगा। अगर, आप भी iPhone यूजर हैं और आपके वॉट्सऐप में यह फीचर नहीं मिल रहा है तो घबराने की जरूरत नहीं है। इसे आने वाले कुछ समय में सभी यूजर्स के लिए रोल आउट किया जाएगा। फिलहाल यह केवल iPhone यूजर्स के लिए ही रोल आउट किया गया है।

क्या है मल्टीपल अकाउंट फीचर?

वॉट्सऐप का यह फीचर खास तौर पर उन यूजर्स के लिए है, जो दो अकाउंट चलाते हैं। कई ऐसे यूजर्स हैं, जो एक ही फोन में दो सिम कार्ड यूज करते हैं और दो वॉट्सऐप भी यूज करना चाहते हैं। उन्हें अब दो ऐप्स डाउनलोड करने की जरूरत नहीं होगी। वो एक ही ऐप में दो वॉट्सऐप प्रोफाइल यूज कर पाएंगे। ऐसे में यूजर्स अपने पर्सनल और प्रोफेशनल अकाउंट्स को एक ही फोन में यूज कर पाएंगे। प्रोफाइल में नीचे दिए गए टैब के जरिए इसे स्विच किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें - पहले फोल्डेबल iPhone की हो सकती है बंपर डिमांड, Apple ने ऑर्डर किए 20 मिलियन डिस्प्ले पैनल