A
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. WhatsApp के करोड़ों यूजर्स का बदलेगा एक्सपीरियंस, बीटा अपडेट में दिखे नए फीचर्स

WhatsApp के करोड़ों यूजर्स का बदलेगा एक्सपीरियंस, बीटा अपडेट में दिखे नए फीचर्स

WhatsApp ने करीब 3 साल के बाद ऐप में बड़ा बदलाव करने का फैसला किया है। इस बदलाव के बाद करोड़ों वॉट्सऐप यूजर्स का एक्सपीरियंस पूरी तरह से बदल जाएगा।

WhatsApp new feature- India TV Hindi
Image Source : UNSPLASH वॉट्सऐप का बदलेगा एक्सपीरियंस

WhatsApp ने तीन साल बाद मैन्यू में बड़ा बदलाव करने की घोषणा की है। इस बदलाव के बाद करोड़ों एंड्रॉइड यूजर्स का एक्सपीरियंस पूरी तरह से बदल जाएगा। इस नए बदलाव को हाल ही में बीटा वर्जन में देखा गया है। यह नया रीडिजाइन्ड मैन्यू फिलहाल टेस्टिंग फेज में है। टेस्टिंग पूरा होने के बाद इसे मेन यानी स्टेबल वर्जन के लिए रोल आउट किया जा सकता है। गौरतलब है कि वॉट्सऐप का यह बदलाव केवल एंड्रॉइड वर्जन में होगा। iOS यूजर के लिए मैन्यू में कोई बदलाव नहीं होगा।

Android यूजर्स का बदलेगा एक्सपीरियंस

वॉट्सऐप के अपकमिंग फीचर्स पर नजर रखने वाली वेबसाइट WABetaInfo के मुताबिक, इस नए मैन्यू को एंड्रॉइड बीटा वर्जन 2.26.23.8 में देखा गया है। यह फीचर केवल बीटा टेस्टर्स के लिए ही है। रिपोर्ट के मुताबिक, iOS यूजर्स के लिए पहले से ही मैन्यू को रीडिजाइन किया जा चुका है। एंड्रॉइड यूजर्स के लिए वॉट्सऐप के ओवरफ्लो मैन्यू को टॉप से हटाकर नीचे देने का है, जिससे यूजर्स का एक्सपीरियंस और बेहतर हो जाएगा। एंड्रॉइड यूजर्स को भी iOS की तरह इंटरैक्शन मैन्यू नीचे ही मिलेगा।

वॉट्सऐप ने मई 2023 में ही मैन्यू को रीडिजाइन करने की घोषणा की थी। इसके करीब 3 साल के बाद कंपनी इसमें बदलाव लाने जा रही है। बीटा अपडेट के बाद यूजर्स को नए डिजाइन वाले मैन्यू मिलने लगेगा। यहां एक ही जगह यूजर्स को सभी ऑप्शन दिखाई देंगे, जिनमें रिप्लाई, फॉरवर्ड, ए़डिट, कॉपी, डिलीट, पिन, स्टार आदि शामिल हैं। फिलहाल इनमें से कुछ ऑप्शन ऊपर की तरफ ओवरफ्लो मैन्यू में मिलते हैं।

Image Source : WABetainfoवॉट्सऐप का नया मैन्यू

कैसे करें यूज?

नए रीडिजाइन्ड मैन्यू को एक्सेस करने के लिए यूजर्स को किसी इंडिविजुअल या फिर ग्रुप चैट में मैसेज के ऊपर होल्ड करके टैप करना है। इसके बाद यह नया मैन्यू दिखाई देगा। इसमें यूजर्स को सभी ऑप्शन मिलेंगे, जिनका वो यूज करना चाहते हैं।

क्यों बदला डिजाइन?

वॉट्सऐप के मैन्यू में होने वाला यह बदलाव इसकी यूजेबिलिटी को इंप्रूव कर देगी। इसमें यूजर्स को अलग-अलग मैन्यू में जाने की जरूरत नहीं होगी। उन्हें सभी ऑप्शन एक ही कॉन्टैक्चुअल मैन्यू में दिखाई देंगे। उन्हें स्क्रीन के ऊपर जाने की जरूरत नहीं होगी। उन्हें चैट के साथ ही मैन्यू मिलेगा, जिसमें रिप्लाई, कॉपी, फॉरवर्ड जैसे ऑप्शन मिलेंगे।