1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. 20000 रुपये कम में लॉन्च होगा देसी कंपनी का Speed 5G फोन, कंपनी ने किया कंफर्म

20000 रुपये कम में लॉन्च होगा देसी कंपनी का Speed 5G फोन, कंपनी ने किया कंफर्म

देसी ब्रांड Wooble जल्द भारत में एक और सस्ता 5G फोन लॉन्च करने वाला है। इस स्मार्टफोन को कंपनी ने आधिकारिक तौर पर टीज किया है।

Wooble Smartphone- India TV Hindi
Image Source : WOOBLE वूबल 5जी स्मार्टफोन

बेंगलुरू बेस्ड देसी ब्रांड Wooble जल्द एक और बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन भारत में लॉन्च करने वाली है। पिछले साल Wooble ने भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में एंट्री ली है। इस साल भी दो देसी कंपनी Boltt और Mivi ने अपने स्मार्टफोन पेश किए गए हैं। कंपनी ने कंफर्म किया है कि Wooble Speed 5G के नाम से बजट फ्रेंडली फोन जल्द लॉन्च किया जाएगा। इस फोन की कीमत 20,000 रुपये से कम होगी। Mivi और Boltt के 5G स्मार्टफोन भी बजट प्राइस रेंज में लॉन्च किए गए हैं। वूबल का यह दूसरा बजट फ्रेंडली फोन होगा।

Wooble Speed 5G की लॉन्चिंग कंफर्म

Wooble ने आधिकारिक तौर पर अपने अपकमिंग फोन का डिजाइन कंफर्म किया है। इसके बैक पैनल में सर्कुलर कैमरा डिजाइन देखने को मिलेगा। फोन के बैक में दो कैमरे सेंसर मिल सकते हैं। साथ ही, इस फोन में एक LED फ्लैश देखा जा सकता है। कंपनी ने कंफर्म किया है कि यह स्मार्टफोन जल्द लॉन्च किया जाएगा। 

देसी कंपनी का पहला फोन पिछले साल नवंबर में लॉन्च किया गया था। यह फोन स्क्वॉयर शेप वाले कैमरे के साथ आता है। इस फोन को भारत में 6.7 इंच के FHD+ AMOLED डिस्प्ले पैनल के साथ लॉन्च किया गया था। फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। यह फोन 12GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ आता है।

इस स्मार्टफोन में कंपनी ने MediaTek Dimensity 7400 चिपसेट दिया है। इसके बैक में 50MP का Sony LYTIA 600 चिपसेट मिलता है, जो OIS यानी ऑप्टिकल इमेज स्टेब्लाइजेशन फीचर को सपोर्ट करता है। फोन के बैक में 8MP का अल्ट्रा वाइड और 2MP का तीसरा कैमरा भी मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 50MP का कैमरा दिया गया है। यह फोन 5000mAh की बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग फीचर को सपोर्ट करता है।

डिजाइन हुआ रिवील

Wooble Speed 5G के फीचर्स के बारे में कंपनी की तरफ से फिलहाल कोई जानकारी शेयर नहीं की है। इस स्मार्टफोन को भी अगले महीने यानी नवंबर में लॉन्च किया जा सकता है। इस फोन को लाल कलर वेरिएंट में पेश किया जाएगा। फोन के बैक पैनल में प्रीमियम डिजाइन वाली फिनिशिंग देखने को मिलती है।

यह भी पढ़ें - BSNL का डेली 3GB डेटा वाला सस्ता प्लान, मिलेगी 365 दिनों की वैलिडिटी