A
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X हुआ डाउन, यूजर्स को हो रही भारी दिक्कत

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X हुआ डाउन, यूजर्स को हो रही भारी दिक्कत

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X जो पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था, डाउन हो गया था और इस पर कई यूजर्स के पोस्ट लोड नहीं हो पा रहे हैं, अकाउंट एक्सेस करने में दिक्कत आ रही हैं।

X- India TV Hindi
Image Source : X.COM एक्स.कॉम

X.com Down Again: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X जो पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था, डाउन हो गया था और इस पर कई यूजर्स के पोस्ट लोड नहीं हो पा रहे थे। X.com आज फिर एक बार डाउन हो गया था और एक्स के कई यूजर्स को इस पर पोस्ट लोड करने, अकाउंट एक्सेस करने और अपनी टाइमलाइन एक्सेस करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर यूजर्स की टाइमलाइन पर फीड रिफ्रेश नहीं हो पा रही थी और उन्हें अपडेट्स नहीं मिल पा रहे थे। शाम को 5.25 बजे के आसपास जब एक्स डाउन हुआ था तो उसके फौरन बाद कहीं-कहीं यूजर्स के लिए एक्स काम कर रहा था लेकिन तुरंत ही इसने फिर से काम करना बंद कर दिया। X के साथ कई अहम वेबसाइट्स डाउन चल रही हैं जिसमें ChatGPT के अलावा फोटो एडिटिंग वेबसाइट कैनवा और आउटेज ट्रैक करने वाली वेबसाइट Downdectector आदि भी शामिल हैं।

Image Source : X.comएक्स पर सर्वर एरर

सोशल मीडिया पर यूजर्स ने बयां की दिक्कतें

इसके बाद कई यूजर्स इसके बजाए अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस खबर को कन्फर्म करने के लिए पोस्ट कर रहे थे और ऑनलाइन जानकारी जुटाने के लिए सोर्स देख रहे थे। फौरन तो इस तकनीकी दिक्कत के कारण का पता नहीं चला लेकिन कंपनी द्वारा इस गड़बड़ी को ठीक करने के प्रयास के बाद कुछ जगह सेवाएं शीघ्र ही बहाल हो गईं थीं लेकिन कई जगहों पर यूजर्स शाम के 7 बजे तक भी एक्स पर अकाउंट, फीड, टाइमलाइन एक्सेस नहीं कर पा रहे हैं। 

Image Source : एक्सएक्स पर तकनीकी दिक्कत

X.com की तरफ से कोई आधिकारिक जवाब नहीं आया

खबर लिखे जाने तक कई शिकायतों के बाद भी X.com ने इस पर कोई आधिकारिक जवाब नहीं दिया कि इस दिक्कत का कारण क्या था और एक्स पर सर्विस कितनी देर बंद रहीं या कितनी देर बाद चालू हो पाएंगी. यूजर्स ने जैसे ही पोस्ट लोड होने, टाइमलाइन रिफ्रेश होने और अकाउंट एक्सेस करने में होने वाली दिक्कतों के बारे में शिकायत की, इस पर कंपनी की ओर से कोई जवाब आना चाहिए था लेकिन अधिकांश बार की ही तरह बिना किसी बयान या जवाब के सेवाएं काफी देर से बाधित बनी हुईं हैं और कंपनी की ओर से कोई सूचना नहीं दी जा रही है।

एक्स प्लेटफॉर्म पर कई बार आ चुका है ये इश्यू

ये कोई पहली बार नहीं है जब एक्स प्लेटफॉर्म पर यूजर्स को तकनीकी दिक्कतों का सामना करना पड़ा हो। ये बाधा लगातार होने वाली प्रक्रिया की तरह बन गई है और यूजर्स को गाहे-बगाहे इससे जूझना पड़ता है। पिछले कुछ महीनों में एक्स यूजर्स को ऐसी ही परेशानी को बार-बार झेलना पड़ा है जिसमें फीड लोड होने में खराबी से लेकर पोस्ट करने में बाधा तक की समान स्थिति बनी है। 

यह भी पढ़ें

Paytm यूजर्स को मिला नया फीचर, ट्रांजेक्शन हिस्ट्री पर ज्यादा कंट्रोल और पेमेंट मैनेजमेंट होगा बेहतर