1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Xiaomi 17, Xiaomi 17 Ultra की सेल शुरू, 200MP कैमरे वाले फोन पर तगड़ा ऑफर

Xiaomi 17, Xiaomi 17 Ultra की सेल शुरू, 200MP कैमरे वाले फोन पर तगड़ा ऑफर

Xiaomi 17 और Xiaomi 17 Ultra पर तगड़े ऑफर दिए जा रहे हैं। शाओमी के ये दोनों फ्लैगशिप फोन हाल ही में लॉन्च हुए हैं। इसके अल्ट्रा मॉडल में 200MP कैमरा मिलता है।

Xiaomi 17 Ultra Sale- India TV Hindi
Image Source : XIAOMI INDIA शाओमी 17 अल्ट्रा

Xiaomi 17, Xiaomi 17 Ultra आज यानी 18 मार्च से भारत में सेल के लिए उपलब्ध हैं। चीनी कंपनी के ये फ्लैगशिप फोन दमदार फीचर्स के साथ आते हैं। पहली सेल में कंपनी फोन की खरीद पर बंपर डिस्काउंट ऑफर दे रही है। शाओमी के ये दोनों फोन Samsung Galaxy S26 और iPhone 17 सीरीज को कड़ी टक्कर देते हैं। इनमें फ्लैगशिप कैमरा का इस्तेमाल किया गया है।

First Sale ऑफर

Xiaomi 17 को दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 12GB RAM + 256GB और 12GB RAM + 512GB में खरीदा जा सकता है। इसकी शुरुआती कीमत 89,999 रुपये है। वहीं, इसका टॉप वेरिएंट 99,999 रुपये में मिलेगा। यह फोन ब्लैक, आइस ब्लू और वेंचर ग्रीन कलर में आता है।

Xiaomi 17 Ultra एक ही स्टोरेज वेरिएंट 16GB RAM + 512GB में आता है। इसकी कीमत 1,29,999 रुपये है। इसे ब्लैक और व्हाइट कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है। ये दोनों फोन ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon से खरीदे जा सकते हैं। इनकी खरीद पर 10,000 रुपये तक का बैंक डिस्काउंट मिलेगा। फोन के साथ Reliance Jio यूजर्स को 31,500 रुपये तक के बेनिफिट्स मिलेंगे।

Image Source : Xiaomi Indiaशाओमी 17

Xiaomi 17

Xiaomi 17 के फीचर्स की बात करें तो यह फोन 6.3 इंच के OLED डिस्प्ले के साथ आता है। फोन के डिस्प्ले में 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलेगा। साथ ही, यह फोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है। फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर मिलता है। फोन में 12GB रैम और 512GB तक इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट दिया गया है। शाओमी का यह फ्लैगशिप फोन Android 16 पर बेस्ड HyperOS 3 पर काम करता है। इस फोन के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। फोन में 50MP का मेन कैमरा मिलेगा। साथ ही, फोन में 50MP के दो कैमरे दिए गए हैं। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए भी इस फोन में 50MP का कैमरा मिलेगा।

Xiaomi 17 Ultra

Xiaomi 17 Ultra में 6.9 इंच का OLED डिस्प्ले मिलता है। इस फोन का डिस्प्ले भी 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। साथ ही, इसमें भी इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है। फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर मिलता है। फोन में 16GB रैम और 512GB इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। शाओमी का यह फ्लैगशिप फोन भी Android 16 पर बेस्ड HyperOS 3 पर काम करता है। इस फोन के बैक में भी ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। फोन में 200MP का मेन कैमरा मिलेगा। साथ ही, फोन में 50MP के दो कैमरे दिए गए हैं। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए भी इस फोन में 50MP का कैमरा मिलेगा।

यह भी पढ़ें - Oppo ने भारत में लॉन्च किया iPhone जैसा दिखने वाला फोन, मिलेगी 6500mAh की बैटरी