Xiaomi Pad 8: Xiaomi Pad 8 को Xiaomi 17 सीरीज़ के फ्लैगशिप टैबलेट के साथ ग्लोबल बाज़ारों में लॉन्च किया गया। यह नया टैबलेट पिछले साल के Xiaomi Pad 7 का अपग्रेडेड वर्जन है और इसमें 11.2 इंच की LCD स्क्रीन है। यह Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट से ऑपरेट होता है और इसमें 9200mAh की बैटरी है। कंपनी के मुताबिक Xiaomi Pad 8 Xiaomi Focus Pen Pro स्टाइलस और Focus कीबोर्ड के साथ काम करता है।
Xiaomi Pad 8 की Xiaomi की कीमत और अवेलिबिलिटी
Xiaomi Pad 8 की कीमत 8GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट के लिए EUR 449.9 (लगभग 48,397 रुपये) से शुरू होती है। यह टैबलेट टाइटेनियम ब्लू और अन्य रंगों में अवेलेबल है और इसे कई वेबसाइटों से खरीदा जा सकता है।
Xiaomi Pad 8 की भारत में लॉन्च डेट
Xiaomi Pad 8 और Xiaomi 17 सीरीज भारत में 11 मार्च को लॉन्च होने वाला है। Xiaomi Pad 8 तीन कॉन्फ़िगरेशन में उपलब्ध होगा – 8GB RAM (LPDDR5X) + 128GB UFS 3.1 स्टोरेज, 8GB RAM + 256GB UFS 4.1 स्टोरेज और 12GB (LPDDR5T) + 256GB UFS 4.1 स्टोरेज। तीनों ही ऑप्शन भारत में बिक्री के लिए अवेलेब होंगे।
Xiaomi Pad 8 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
Xiaomi Pad 8 Android 16 पर बेस्ड HyperOS 3 पर चलता है। इस टैबलेट में 11.2 इंच का 3.2K (2,136x3,200 पिक्सल) LCD डिस्प्ले है, जिसकी पिक्सेल डेंसिटी 345ppi और रिफ्रेश रेट 144Hz तक है। डिस्प्ले की अधिकतम ब्राइटनेस 800 निट्स तक बताई गई है और इसे कम ब्लू लाइट उत्सर्जन के लिए TUV Rheinland सर्टिफिकेशन प्राप्त है। यह Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट द्वारा संचालित है, जिसमें 12GB तक RAM और 256GB तक की इंटरनल स्टोरेज दी गई है।
Xiaomi Pad 8 का कैमरा
कैमरे की बात करें तो, टैबलेट में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। Xiaomi Pad 8 में कनेक्टिविटी के लिए 5G, Bluetooth 5.4, Wi-Fi 7 और USB Type-C पोर्ट दिए गए हैं। इसमें साइड में फिंगरप्रिंट सेंसर और Dolby Atmos सपोर्ट वाले क्वाड स्पीकर हैं। इसमें 9200mAh की बैटरी है जो 45W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
ये भी पढ़ें
गर्मियों में रखेंगे सामान ठीक, ये डबल डोर फ्रिज आपके लिए रहेंगे बेस्ट, जानें कहां मिल रही धांसू डील