Xiaomi ने भारत में लॉन्च किया 9200mAh बैटरी वाला दमदार टैबलेट, Apple की बढ़ी टेंशन
Xiaomi ने भारत में अपना नया टैबलेट Pad 8 लॉन्च कर दिया है। चीनी ब्रांड का यह टैबलेट 9200mAh की दमदार बैटरी, Qualcomm Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर जैसे फीचर्स से लैस है।
Xiaomi Pad 8 भारत में लॉन्च हो गया है। शाओमी का यह लेटेस्ट एंड्रॉइड टैबलेट Pad 7 का अपग्रेड होगा। इसमें 9200mAh की बैटरी समेत कई तगड़े फीचर्स दिए गए हैं। यह टैबलेट Apple iPad, OnePlus Pad, Oppo Pad को टक्कर दे सकता है। इसके साथ कंपनी ने Focus Pen Pro और कीबोर्ड अटैचमेंट भी उतारे हैं। इसके साथ टैबलेट का एक स्पेशल क्रिएटर एडिशन भी पेश किया गया है।
Xiaomi Pad 8 की कीमत
शाओमी का यह टैबलेट 33,999 रुपये की शुरुआती कीमत में आता है। इसे दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 8GB RAM + 128GB और 12GB RAM + 256GB में पेश किया गया है। इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 36,999 रुपये है।
Xiaomi Pad 8 के स्टैंडर्ड मॉडल के अलावा कंपनी ने नैनो टेक्स्चर और क्रिएटर्स एडिशन भी उतारा है। इसके नैनो टैक्स्चर मॉडल की कीमत 38,999 रुपये है, जिसे एक ही स्टोरेज वेरिएंट 12GB RAM + 256GB में उतारा गया है।
Xiaomi Pad 8 के क्रिएटर्स एडिशन को दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 12GB RAM + 256GB और 12GB RAM + 256GB में पेश किया गया है। इसकी शुरुआती कीमत 41,999 रुपये है, जबकि इसका टॉप वेरिएंट 43,999 रुपये में आता है। टैबलेट की खरीद पर 3,000 रुपये का बैंक ऑफर दिया जा रहा है। इसकी सेल 17 मार्च को आयोजित की जाएगी और यह डिस्काउंट ऑफर 31 मार्च 2026 तक मिलेगा।
Xiaomi Pad 8 के कवर की कीमत 1,499 रुपये है। वहीं, इसके की-बोर्ड की कीमत 4,999 रुपये है। इसके साथ Focus Pen Pro पेश किया गया है, जिसकी कीमत 5,999 रुपये है। वहीं, Focus Keyboard को 8,999 रुपये में खरीद सकते हैं।
Xiami Pad 8 के फीचर्स
Xiaomi के इस टैबलेट में 11 इंच का 3.2K रेजलूशन वाला डिस्प्ले मिलता है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 800 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। इस टैबलेट के डिस्प्ले में डॉल्वी विजन, HDR10 आदि का सपोर्ट मिलता है।
Xiaomi Pad 8 में Qualcomm Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर पर काम करता है। इसके साथ 12GB रैम और 256GB स्टोरेज तक का सपोर्ट मिलेगा। यह टैबलेट Android 16 पर बेस्ड HyperOS 3 पर काम करता है। इसमें कई AI बेस्ड फीचर्स दिए गए हैं।
इस टैबलेट में 13MP का रियर और 8MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा। इसके कैमरे से 4K वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए WiFi 7, WiFi 64
Xiaomi Pad 8 में 9,200mAh की दमदार बैटरी दी गई है, जिसके साथ 45W का टर्बो चार्जिंग फीचर मिलेगा।
यह भी पढ़ें - Discount के नाम पर चल रहा नया FASTag Annual Pass Scam, सरकार ने दी चेतावनी
