1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. 11000mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Xiaomi का नया टैबलेट, मिलते हैं तगड़े फीचर्स

11000mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Xiaomi का नया टैबलेट, मिलते हैं तगड़े फीचर्स

Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro टैबलेट लॉन्च हो गए हैं। चीनी कंपनी के ये टैबलेट 11000mAh तक की दमदार बैटरी के साथ आते हैं। इसके अलावा इनमें और भी कई दमदार फीचर्स दिए गए हैं।

Xiaomi Pad 9 Pro- India TV Hindi
Image Source : XIAOMI शाओमी पैड 9 प्रो सीरीज

Highlights

  • Xiaomi ने अपनी नेक्स्ट जेनरेशन Pad 9 सीरीज पेश की है।
  • इस सीरीज में दो टैबलेट लॉन्च किए गए हैं, जिनमें 11000mAh तक की बैटरी मिलती है।
  • Xiaomi के ये दोनों टैबेलेट 50MP कैमरा और Android 17 के साथ आते हैं।

Xiaomi ने अपने फ्लैगशिप टैबलेट की नई सीरीज पेश की है। चीनी कंपनी के ये टैबलेट 11,000mAh की दमदार बैटरी और Qualcomm के चिप के साथ आते हैं। कंपनी ने इस इवेंट में Xiaomi 18 Pro सीरीज और Smart TV की नई रेंज भी पेश की है। Xiaomi के ये नए टैबलेट Pad 9 और Pad 9 Pro के नाम से पेश किए गए हैं। कंपनी पहले ही Xiaomi Pad 9 Pro Max वेरिएंट लॉन्च कर चुकी है, जो शाओमी के इन-हाउस Xring O3 चिप के साथ आता है।

Xiaomi Pad 9, Pad 9 Pro की कीमत

Xiaomi Pad 9 की कीमत CNY 2999 (लगभग 42,800 रुपये) से शुरू होती है। इसे तीन स्टोरेज वेरिएंट्स- 8GB RAM + 128GB, 8GB RAM + 256GB और 12GB RAM + 256GB में पेश किया गया है। इसके अलावा इसका एक Soft Light Edition भी लॉन्च किया गया है, जो 8GB RAM + 256GB स्टोरेज के साथ आता है।

  • 8GB RAM + 128GB - CNY 2999 (लगभग 42,800 रुपये)
  • 8GB RAM + 256GB - CNY 3299 (लगभग 47,100 रुपये)
  • 12GB RAM + 256GB - CNY 3799 (लगभग 54,200 रुपये)
  • Soft Light Edition- 8GB RAM + 256GB - CNY 3499 (लगभग 50,000 रुपये)

Xiaomi Pad 9 Pro की कीमत CNY 3799 (लगभग 54,200 रुपये) से शुरू होगी। इसे चार स्टोरेज वेरिएंट्स- 8GB RAM + 128GB, 8GB RAM + 256GB, 12GB RAM + 256GB और 16GB RAM + 256GB में पेश किया गया है। इसके अलावा इसका भी Soft Light Edition लॉन्च किया गया है, जो 12GB RAM + 256GB स्टोरेज के साथ आता है।

  • 8GB RAM + 128GB - CNY 3799 (लगभग 54,200 रुपये)
  • 8GB RAM + 256GB - CNY 4099 (लगभग 58,500 रुपये)
  • 12GB RAM + 256GB - CNY 4599 (लगभग 65,700 रुपये)
  • 16GB RAM + 256GB - CNY 4999 (लगभग 71,400 रुपये)
  • Soft Light Edition- 12GB RAM + 256GB - CNY 4799 (लगभग 68,500 रुपये)

Xiaomi Pad 9 के फीचर्स

Xiaomi Pad 9 में 11.2 इंच का 3.2K LCD डिस्प्ले मिलता है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 1,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। इस टैबलेट में Qualcomm Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट दिया गया है, जिसके साथ 12GB रैम और 256GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा। वहीं, इसमें 9,720mAh की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग फीचर दिया गया है।

यह टैबलेट Android 17 पर बेस्ड HyperOS 4 पर काम करता है। इसके बैक में 50MP का मेन कैमरा दिया गया है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 13MP का कैमरा मिलेगा। यह टैबलेट Peach Pink, Spruce Green, Black और Silver कलर में आता है। इसमें WiFi 7, Bluetooth 6.0 और Dolby Atmos जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

Xiaomi Pad 9 Pro के फीचर्स

इस सीरीज के प्रो मॉडल में 12.5 इंच का 3.2K LCD डिस्प्ले दिया गया है। इसका डिस्प्ले भी 144Hz रिफ्रेश रेट और 1000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। इसमें Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया गया है। इसके साथ 16GB रैम और 256GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है।

Pad 9 Pro में 11,000mAh की दमदार बैटरी दी गई है, जिसके साथ 67W फास्ट चार्जिंग फीचर मिलता है। यह टैबलेट 22.5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करता है। इस टैबलेट के बैक में भी 50MP का मेन कैमरा दिया गया है। वहीं, फ्रंट में 13MP का कैमरा मिलेगा। यह भी Android 17 पर बेस्ड HyperOS 4 पर काम करता है। इस टैबलेट को Spruce Green, Black और Silver कलर में खरीदा जा सकता है।

यह भी पढ़ें - देसी कंपनी का Powerful फोन जल्द होगा लॉन्च, IMEI डेटाबेस में हुआ लिस्ट