A
Hindi News टेक न्यूज़ YouTube ने खत्म की भाषा की 'दीवार', 27 लैंग्वेज में डब कर पाएंगे वीडियो, क्रिएटर्स की हुई मौज

YouTube ने खत्म की भाषा की 'दीवार', 27 लैंग्वेज में डब कर पाएंगे वीडियो, क्रिएटर्स की हुई मौज

YouTube ने नया फीचर जोड़ा है, जिसके जरिए कंटेंट क्रिएटर्स की बड़ी परेशानी दूर हो गई है। कंटेंट क्रिएटर्स अब अपने ओरिजिनल वीडियो को 27 भाषाओं में डब कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें किसी ऑडियो डब करने वाले आर्टिस्ट की जरूरत नहीं होगी।

YouTube auto dubbing feature- India TV Hindi Image Source : UNSPLASH यूट्यूब में आया खास फीचर

YouTube ने अपने लाखों क्रिएटर्स की बड़ी परेशानी खत्म कर दी है। गूगल के वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने भाषा की दीवार तोड़ दी है। अब क्रिएटर्स अपने वीडियो को 27 भाषाओं में अपलोड कर सकते हैं। यूट्यूब का यह फीचर एआई बेस्ड है, जो अपलोड किए जाने वाले वीडियो में ऑटो-डबिंग का ऑप्शन देता है। इसमें क्रिएटर्स अपने अपलोड की जाने वाली वीडियो के लिए भारतीय भाषाओं के साथ-साथ इंटरनेशनल लैंग्वेज भी चुन सकते हैं।

27 भाषाओं का सपोर्ट

गूगल ने अपने आधिकारिक ब्लॉग-पोस्ट के जरिए इस ऑटो-डब फीचर की जानकारी शेयर की है। ब्लॉग पोस्ट के मुताबिक, यूट्यूब का यह ऑटो-डब फीचर 27 भाषाओं में उपलब्ध है। कंपनी ने एक डेटा शेयर करते हुए बताया कि दुनियाभर में 6 मिलियन डेली व्यूअर्स हैं, जो कम से कम 10 मिनट का वीडियो ऑटो-डब्ड कंटेंट के तौर पर देखते हैं। इस फीचर को दिसंबर में टेस्टिंग के लिए पेश किया गया था।

इसके अलावा यूट्यूब के लिए एक्सप्रेसिव स्पीच फीचर भी रोल आउट किया गया है, जिसमें कंटेंट क्रिएटर्स अपने यूट्यूब चैनल पर 8 भाषाओं में एक्सप्रेसिव स्पीच डब कर सकते हैं। इनमें अंग्रेजी, फ्रेंच, जर्मन, हिन्दी, इंडोनेशियाई, इतालवी, पुर्तगाली और स्पैनिश शामिल हैं।

Image Source : Youtube/Google Blogयूट्यूब में आया खास फीचर

वहीं, ऑटो डबिंग फीचर के जरिए कंटेंट क्रिएटर्स अपने वीडियो में अरबी, बंगाली, चीनी, पारंपरिक चीनी, डच, फ्रेंच, जर्मन, हिब्रू, हिन्दी, इंडोनेशियाई, इतालवी, जापानी, कोरियाई, मलयालम, पोलिश, पुर्तगाली, पंजाबी, रोमानियाई, रूसी, स्पेनिश, स्वाहिली, तमिल, तेलुगू, थाई, तुर्की, यूक्रेनी, उर्दू और वियतनामी भाषाओं में वीडियो अपलोड किया जा सकता है।

ऑटोमैटिक सेट होगा प्रिफर्ड लैंग्वेज

यूट्यूब फिलहाल यूजर्स द्वारा प्रिफर्ड भाषा के आधार पर वीडियो का ऑडियो सेट किया जा रहा है यानी यूजर्स की वॉच हिस्ट्री के आधार पर प्रिफर्ड लैंग्वेज सेट किया जागा। आसान भाषा में कहा जाए तो अगर कोई वीडियो दूसरे लैंग्वेज में अपलोड किया गया है तो ऑटोमैटिकली उसकी भाषा बदल जाएगी, जो यूजर्स द्वारा प्रिफर्ड लैंग्वेज सेलेक्ट किया गया है।

Google अपने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के लिए कई और फीचर को टेस्ट किया जा रहा है। ऑटो डबिंग वाले फीचर को भी इन्हांस किया जाएगा, ताकि ओरिजिनल लैंग्वेज और डबिंग वाले लैंग्वेज में वीडियो को अच्छी तरह से लिप सिंक किया जा सके। इस फीचर के आने के बाद अपलोड किया जाने वाला वीडियो नेचुरल लगेगा। इससे यूजर्स का एक्सपीरियंस भी बेहतर भी रहेगा।

यह भी पढ़ें - Samsung ने चुपके से भारत में लॉन्च किया 6000mAh बैटरी वाला सस्ता 5G फोन, मिलते हैं धांसू फीचर्स