A
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. टिप्स और ट्रिक्स
  4. 43 करोड़ रुपये खर्च करने पर मिलेगा अमेरिका का खास वीजा, ट्रंप ने लॉन्च की वेबसाइट, जानें कैसे करें Apply

43 करोड़ रुपये खर्च करने पर मिलेगा अमेरिका का खास वीजा, ट्रंप ने लॉन्च की वेबसाइट, जानें कैसे करें Apply

Donald Trump ने अमीर निवेशकों को अमेरिका में ग्रीन कार्ड देने के लिए नई वेबसाइट लॉन्च किया है। इस वेबसाइट के जरिए निवेशक नए लॉन्च हुए गोल्ड कार्ड (ट्रंप कार्ड) के लिए आवेदन दे सकते हैं। आइए, जानते हैं पूरा प्रोसेस...

gold card, donald trump visa- India TV Hindi
Image Source : TRUMPCARD.GOV डोनाल्ड ट्रंप गोल्ड कार्ड वेबसाइट

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 5 मिलियन डॉलर वाले गोल्ड कार्ड EB-5 इन्वेस्टर वीजा के लिए नया पोर्टल लॉन्च किया है। विदेशी नागरिकों को अमेरिकी ग्रीन कार्ड पाने के लिए यह एक महंगा मगर आसान रास्ता है। डोनाल्ड ट्रंप ने इसके लिए नई वेबसाइट trumpcard.gov लॉन्च की है। इस वेबसाइट के जरिए लंबे समय से इंतजार कर रहे विदेशी नागरिक एक क्लिक में अमेरिकी ग्रीन कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। हालांकि, यह उनकी पात्रता पर पूरी तरह से निर्भर करेगा। डोनाल्ड ट्रंप ने इसे Gold Card का नाम दिया है।

क्या है Gold Card?

अमेरिकी राष्ट्रपति ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि यह 5 मिलियन डॉलर (लगभग 43 करोड़ रुपये) का इमिग्रेशन प्रोग्राम है। इसके जरिए अमीर लोग अमेरिका में परमानेंट रह सकते हैं। हालांकि, इससे उनको अमेरिका की नागरिकता नहीं मिलेगी लेकिन इसे नागरिकता पाने के पहले स्टेप के तौर पर देखा जा रहा है।

डोनाल्ड ट्रंप ने गोल्ड कार्ड की वेबसाइट को लॉन्च करते हुए कहा कि यह मौजूदा EB-5 इन्वेस्टर वीजा का एक फास्ट ट्रैक सॉल्यूशन है। ट्रंप ने इसे ग्रीन कार्ड प्रिविलेज प्लस बताया है। साथ ही, यह भी साफ किया है कि यह गोल्ड कार्ड निवेशकों के लिए अमेरिकी नागरिकता पाने का एक जरिया है। हालांकि, गोल्ड कार्ड धारकों को तुरंत अमेरिकी नागरिकता नहीं दी जाएगी। उनकी एलिजिबिलिटी आदि चेक करने के बाद ही वे नागरिकता पाने के योग्य माने जाएंगे।

यह भी मौजूदा अमेरिकी ग्रीन कार्ड की तरह ही है, लेकिन इसे उसका एडवांस वर्जन कहा जा सकता है। खास तौर पर जिन लोगों के पास खूब सारा पैसा और बढ़िया टैलेंट है, वे इस गोल्ड कार्ड के जरिए अमेरिकी नागरिकता प्राप्त कर सकते हैं।

Gold Card के लिए कैसे करें Apply?

  • इसके लिए सबसे पहले नए लॉन्च हुए वेबसाइट https://trumpcard.gov/ पर जाना होगा।
  • वेबसाइट पर आवेदकों को अपनी निजी जानकारी जैसे कि नाम, ई-मेल आईडी और अपने देश की डिटेल्स भरनी होगी।
  • सभी जानकारियां दर्ज करने के बाद फॉर्म को सबमिट कर दें।
  • इसके बाद आवेदकों को ई-मेल पर आवेदन की जानकरी दी जाएगी।

हालांकि, अभी आवेदकों को ट्रंप के नए गोल्ड कार्ड को खरीदने के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा। डोनाल्ड ट्रंप ने फिलहाल आवेदन के लिए वेबसाइट लाइव किया है। आवदेकों के इंटरेस्ट को देखते हुए आने वाले दिनों में गोल्ड कार्ड की बिक्री शुरू की जाएगी। आवेदकों को ई-मेल के जरिए गोल्ड कार्ड खरीदने के लिए जरूरी दस्तावेजों की जानकारी दी जाएगी। आवेदकों की पात्रता जांच करने के बाद ही उन्हें यह गोल्ड कार्ड दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें -

OnePlus 13s की सेल, iPhone को टक्कर देने वाले फोन पर मिल रहे ये खास ऑफर