1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. OnePlus 13s की सेल, iPhone को टक्कर देने वाले फोन पर मिल रहे ये खास ऑफर

OnePlus 13s की सेल, iPhone को टक्कर देने वाले फोन पर मिल रहे ये खास ऑफर

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Jun 12, 2025 07:04 am IST,  Updated : Jun 12, 2025 07:06 am IST

OnePlus 13s भारत में आज से सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा। वनप्लस का यह सबसे कॉम्पैक्ट स्मार्टफोन कई खास ऑफर के साथ आता है। इसमें 12GB रैम समेत कई तगड़े फीचर्स दिए गए हैं।

OnePlus 13s sale offers- India TV Hindi
वनप्लस 13s की सेल शुरू Image Source : INDIA TV

OnePlus 13s की सेल आज यानी 12 जून से शुरू हो गई है। वनप्लस के इस सबसे कॉम्पैक्ट स्मार्टफोन को आज दिन के 12 बजे से ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon के अलावा कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट समेत समस्त ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर के जरिए सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। पिछले सप्ताह लॉन्च हुआ यह स्मार्टफोन 12GB रैम समेत कई जबरदस्त फीचर्स के साथ आता है। कंपनी फोन की पहली सेल में यूजर्स के लिए कई तरह के खास ऑफर दे रही है।

पहली सेल के खास ऑफर्स

OnePlus 13s दो स्टोरेज वेरिएंट्स - 12GB RAM + 256GB और 12GB RAM + 512GB में आता है। इस फोन की शुरुआती कीमत 54,999 रुपये है। वहीं, इसका टॉप वेरिएंट 59,999 रुपये में आता है। पहली सेल में इस फोन की खरीद पर 5,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट मिलेगा। इसे पिंक सैटिन, ब्लैक वॉलवेट और ग्रीन सिल्क कलर में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा पुराने फोन एक्सचेंज कराने पर 5,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस भी ऑफर किया जा रहा है।

OnePlus 13s कीमत ऑफर प्राइस
12GB RAM + 256GB 54,999 रुपये 49,999 रुपये
12GB RAM + 512GB 59,999 रुपये 54,999 रुपये

कंपनी इस फोन के साथ 180 दिन का फ्री रिप्लेसमेंट प्लान भी ऑफर कर रही है। 1 जुलाई 2025 से पहले इस फोन को खरीदने वाले यूजर्स को इस ऑफर का लाभ मिलेगा। यही नहीं, यह इंडस्ट्री का पहला फोन है, जिसके लिए कंपनी लाइफटाइम फ्री डिस्प्ले वॉरंटी ऑफर कर रही है। अगर यूजर को फोन के डिस्प्ले में ग्रीन लाइन की दिक्कत आएगी तो कंपनी फोन की स्क्रीन को कभी भी फ्री में रिप्लेस करेगी।

OnePlus 13s के फीचर्स

  • इसमें लेटेस्ट फ्लैगशिप Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर मिलेगा। इसके साथ 12GB रैम और 512GB तक का स्टोरेज का सपोर्ट दिया गया है। फोन की रैम को 24GB तक एक्सपेंड किया जा सकता है।
  • इसमें गेमिंग के लिए बड़ा 4400mm2 ग्लेशियर वेपर चेंबर (VC) कूलिंग फीचर दिया गया है, जो फोन को गर्म नहीं होने देगा। यह फोन Android 15 पर बेस्ड OxygenOS 15 पर काम करेगा।
  • OnePlus AI के साथ आने वाला यह कंपनी का पहला फोन है। इसके अलावा इसमें डेडिकेटेड W1 वाई-फाई चिप भी दिया गया है।
  • यह स्मार्टफोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, IP65 रेटिंग, Wi-Fi7, Bluetooth 5.4, GPS, NFC जैसे फीचर्स दिए गए हैं। फोन में 5,850mAh बैटरी के साथ 80W फास्ट चार्जिंग फीचर मिलता है।
  • कंपनी ने इसमें अलर्ट स्लाइडर की जगह iPhone 16 की तरह मल्टी-फंक्शन बटन दिया गया है। यह OnePlus 13 की तरह ही 5.5G नेटवर्क को सपोर्ट करता है।
  • इस कॉम्पैक्ट स्मार्टफोन में 6.32 इंच का FHD+ AMOLED ProXDR डिस्प्ले मिलता है। फोन का डिस्प्ले 120Hz हाई रिफ्रेश रेट के साथ 1600 निट्स तक पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करेगा।
  • यह फोन डॉल्वी विजन, HDR10+ जैसे फीचर्स को सपोर्ट करता है। फोन के डिस्प्ले में क्रिस्टल शील्ड ग्लास का प्रोटेक्शन मिलेगा। यह फोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट के साथ आता है।
  • OnePlus 13s के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। इस फोन में 50MP का मेन OIS कैमरा, 50MP का टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है।
  • फोन का रियर कैमरा 2x ऑप्टिकल जूम और 20x डिजिटल जूम को सपोर्ट कर सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP का कैमरा मिलेगा।
यह भी पढ़ें -

कितना सुरक्षित है DIGIPIN का इस्तेमाल? आसान भाषा में समझें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक