Google Maps के दुनियाभर में करीब 2 बिलियन यानी 200 करोड़ से ज्यादा यूजर्स हैं। इनमें से कम लोगों को ही पता होगा कि गूगल मैप्स का इस्तेमाल केवल नेविगेशन यानी रास्ता देखने के लिए नहीं होता है। इसके जरिए आप कई और इंटरेस्टिंग काम कर सकते हैं। आपके फोन में इंस्टॉल गूगल मैप्स आपको रास्ते के अलावा भी कई ऐसी जानकारियां दे देता है, जिसके बारे में आपने कभी सोचा नहीं होगा। गूगल मैप्स में जैसे ही आप कहीं जाने के लिए नेविगेशन ऑन करते हैं तो वो ये रास्ते में पड़ने वाली कई छोटी जानकारियां भी दे सकता है, जिसके बारे में आपने कल्पना भी नहीं किया होगा।
चार्जिंग/फ्यूल स्टेशन
गूगल मैप्स के जरिए आप रास्ते में पड़ने वाले चार्जिंग या फ्यूल स्टेशन की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। गूगल मैप्स आपको इलेक्ट्रिक गाड़ियों के लिए चार्जिंग स्टेशन की जानकारी देता है। इसमें आप जैसे ही डेस्टिनेशन को सेलेक्ट करते हैं, आप उस रास्ते में पड़ने वाले चार्जिंग और फ्यूल स्टेशन का पता लगा सकते हैं, ताकि आपको रास्ते में अपनी गाड़ी में फ्यूल की टेंशन नहीं होगी।
स्टोर के अंदर क्या है?
गूगल मैप में एक ऐसा भी फीचर दिया गया है, जो मैप में दिखने वाले स्टोर में मिलने वाले प्रोडक्ट की भी जानकारी दे देता है। उदाहरण के तौर पर अगर आपके रास्ते में किसी ब्रांड का स्टोर दिखता है तो आप गूगल मैप में लोकेशन को जूम करके उस स्टोर में क्या मिलता है इसकी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
एरिया मेजरमेंट
गूगल मैप्स में आप किसी भी खास जगह के एरिया का भी मेजरमेंट कर सकते हैं। इसके लिए आपको मैप पर राइट क्लिक करना होगा और दो किसी प्वाइंट को सेलेक्ट करके उसकी एरिया को मेजर कर सकते हैं। आप माउस के प्वॉइंटर का इस्तेमाल करके एरिया को मेजर कर सकते हैं।
बिजनेस की जानकारी
गूगल मैप्स में आपको एक ऐसा भी फीचर मिलेगा, जिसके जरिए आप किसी भी एरिया में पढ़ने वाले बिजनेस के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए आपको गूगल मैप्स पर ब्लू ब्रिफकेस ओपन करना होगा। इसमें आपको उस बिजनेस के एक्सेसिबिलिटी ऑप्शन, हेल्थ और सेप्टी प्रोटेकॉल, पेमेंट मेथड्स और कस्टमर असिस्टेंट लेवल आदि के बारे में जानकारी मिलेगी।
एक्सेसिबल प्लेस
गूगल मैप्स में आपको किसी भी लोकेशन के एक्सेसिबल प्लेस की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए आपको गूगल मैप्स की सेटिंग्स में जाना होगा। इसके बाद एक्सेसिबिलिटी पर टैप करना होगा और फिर आप एक्सेसिबिलिटी लोकेशन पर टैप करके इस फीचर को इनेबल कर सकते हैं।
रियल-टाइम ट्रैफिक अपडेट
गूगल मैप्स में आपको रियल-टाइम ट्रैफिक का अपडेट मिलेगा। इसके लिए आप जिस लोकेशन पर जा रहे हैं वहां के लिए नेविगेशन ऑन करें और ड्राइव वाले ऑप्शन में जाकर उस रूट के रियल-टाइम ट्रैफिक की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
एआई फीचर्स
गूगल ने हाल ही में अपनी सभी सर्विस के लिए एआई फीचर्स को इंटिग्रेट किया है। अब आपको गूगल मैप्स में भी एआई रेकोमेंडेशन की जानकारी मिलेगी। इसमें आपको एआई रेकोमेंडेशन मिलेगा। उदाहरण के तौर पर अगर बारिश हो रही है तो आपको गूगल मैप्स में ही बारिश में अल्टर्नेटिव एक्टिविटी करने का सजेशन प्राप्त होगा।
ये भी पढ़ें -
Meta की नई प्राइवेसी पॉलिसी बनी 'सिरदर्द', एआई के जरिए Faceboook, Instagram यूजर होंगे टारगेट
iPhone 18 इस साल नहीं होगा लॉन्च! एप्पल ने बदल दिया पूरा प्लान, नई लीक में बड़ा खुलासा