A
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. टिप्स और ट्रिक्स
  4. Google का 'Zero Day' अलर्ट, 3.5 अरब लोगों पर मंडरा रहा साइबर अटैक का खतरा! तुरंत करें ये काम

Google का 'Zero Day' अलर्ट, 3.5 अरब लोगों पर मंडरा रहा साइबर अटैक का खतरा! तुरंत करें ये काम

Google Chrome यूजर्स के लिए जीरो डे अलर्ट जारी किया गया है। दुनियाभर के 3.5 अरब यूजर्स गूगल क्रोम में आई खामी की वजह से प्रभावित हो सकते हैं। उनपर बड़े साइबर अटैक का खतरा मंडरा रहा है।

Google Chrome- India TV Hindi
Image Source : UNSPLASH गूगल क्रोम

दुनिया में 3.5 अरब से ज्यादा लोगों पर साइबर अटैक का खतरा मंडरा रहा है, जिसे लेकर Google ने Zero Day अलर्ट जारी किया है। गूगल ने अपनी रिपोर्ट में जीरो डे कैटेगरी में दो ऐसी खामियों का पता लगाया है, जिसका फायदा हैकर्स उठाकर गूगल क्रोम यूजर्स को अपना शिकार बना सकते हैं। गूगल ने यूजर्स को तुरंत अपने Chrome ब्राउजर को लेटेस्ट पैच के साथ अपडेट करने का निर्देश दिया है।

गूगल क्रोम दुनिया का सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला वेब ब्राउजर हैं। पूरी दुनिया में इसे करीब 3.5 अरब लोग यूज करते हैं। ऐसे में साइबर अपराधी बड़े अटैक को अंजाम दे सकते हैं और लोगों की निजी जानकारियां, बैंक डिटेल्स, क्रेडिट कार्ड आदि को टारगेट कर सकते हैं। Forbes की रिपोर्ट के मुताबिक, गूगल ने जीरो डे कैटेगरी वाली इन दोनों खामियों का पता लगाकर इमरजेंसी सिक्योरिटी अपडेट रिलीज किया है।

क्या है 'जीरो डे' अलर्ट?

'जीरो डे' अलर्ट खास तौर पर उस कैटेगरी वाली खामियों के लिए जारी किया जाता है, जिसमें सबसे ज्यादा सिक्योरिटी रिस्क रहता है और एक दिन का इंतजार भी भारी पड़ सकता है। जैसा कि नाम से साफ है कि जीरो डे यानी एक भी दिन की देरी किए बिना इसके लिए अपडेट जारी किया जाना चाहिए, ताकि करोड़ों लोगों को साइबर अटैक से बचाया जा सके।

Forbes की रिपोर्ट के मुताबिक, गूगल क्रोम में CVE-2026-3909 और CVE-2026-3910 नाम की खामियां पाई गई हैं, जिनका फायदा हैकर्स उठा सकते हैं। गूगल क्रोम ब्राउजर दुनिया में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में इसकी सिवियरिटी भी सबसे ज्यादा होती है। गूगल क्रोम पर हैकर्स की लगातार नजर रहती है, ताकि लोगों के निजी डिटेल्स, बैंकिंग जानकारियां और कार्ड आदि की डिटेल्स चोरी की जा सके। फिर इसे डार्क वेब में बेचा जा सके।

हैकर्स सबसे ज्यादा इंटरनेट ब्राउजर को इसलिए निशाना बनाते हैं ताकि इसके जरिए सेशन हाईजैकिंग और एडवांस फिशिंग अटैक्स को अंजाम दिया जा सके। ब्राउजर में आई छोटी सी भी खामी हैकर्स के लिए बड़ा दरवाजा खोल देता है, जिसके जरिए अटैक को अंजाम दिया जा सके। गूगल क्रोम की ये दो खामियां मल्टी लेयर फैक्टर ऑथेंटिकेशन को बाईपास करने वाली है, जिसकी वजह से इसे एक बड़े खतरे के तौर पर देखा जा रहा है।

Google Chrome कैसे करें अपडेट?

  • गूगल क्रोम ब्राउजर को अपडेट करना बेहद आसान है।
  • अपने PC में गूगल क्रोम ओपन करें और राइट में दिए तीन डॉट्स पर क्लिक करें।
  • इसके बाद सेटिंग्स में जाएं और नीचे दिए गए About Chrome वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • ऐसा करते ही गूगल क्रोम ब्राउजर अपने आप अपडेट होने लगेगा।
  • अपडेट होने के बाद क्रोम ब्राउजर को दोबारा लॉन्च कर दें।

यह भी पढ़ें - 19 मार्च को Realme लॉन्च करेगा 7000mAh बैटरी वाला तगड़ा फोन, सामने आए फीचर्स