1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. 19 मार्च को Realme लॉन्च करेगा 7000mAh बैटरी वाला तगड़ा फोन, सामने आए फीचर्स

19 मार्च को Realme लॉन्च करेगा 7000mAh बैटरी वाला तगड़ा फोन, सामने आए फीचर्स

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Mar 16, 2026 12:24 pm IST,  Updated : Mar 16, 2026 12:24 pm IST

Realme P4 Lite 5G की लॉन्च डेट आ गई है। कंपनी ने अपने 7000mAh बैटरी वाले इस सस्ते 5G फोन की लॉन्च डेट कंफर्म कर दी है। साथ ही, फोन के कई फीचर्स भी रिवील किए हैं।

Realme P4 Lite 5G- India TV Hindi
रियलमी P4 लाइट 5G Image Source : REALME INDIA

Realme भारत में 19 मार्च को एक और सस्ता 5G स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है। चीनी कंपनी का यह फोन 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ आएगा। फोन के कई फीचर्स कंपनी ने आधिकारिक तौर पर कंफर्म कर दिया है। Realme P4 सीरीज का यह सबसे अफोर्डेबल फोन होगा, जिसे Realme P4 Lite के नाम से पेश किया जाएगा। पहले भी रियलमी के इस फोन को कई सर्टिफिकेशन साइट पर देखा जा चुका है।

19 मार्च को होगा लॉन्च

रियलमी ने कंफर्म किया है कि P4 Lite को 19 मार्च को दिन के 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। भारत में यह फोन ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart के जरिए सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। फोन का लॉन्च इवेंट कंपनी के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल, वेबसाइट और Flipkart पर आयोजित किया जाएगा। फ्लिपकार्ट लिस्टिंग के मुताबिक, चीनी ब्रांड का यह फोन दो कलर ऑप्शन- मिस्टिक ग्रीन और मोजैक ब्लू में पेश किया जाएगा।

मिलेगी 7000mAh की बैटरी

Flipkart लिस्टिंग के मुताबिक, Realme P4 Lite 5G में 7000mAh की बैटरी मिलेगा। कंपनी ने दावा किया है कि फोन की बैटरी सिंगल चार्ज में 1.47 दिन तक चलेगी। इसके अलावा यह फोन काफी स्लीक डिजाइन के साथ आएगा। फोन में MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड शॉक रेसिस्टेंस फीचर मिलेगा। फोन IP64 वाटर और डस्ट प्रूफिंग रेटिंग के साथ आएगा।

144Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले

रियलमी के इस अपकमिंग फोन में 144Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले मिलेगा, जिसकी पीक ब्राइटनेस 900 निट्स तक की होगी। इसमें LCD पैनल का यूज किया जाएगा। फोन के डिस्प्ले में ArmorShell प्रोटेक्शन दिया जाएगा। यह फोन MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट के साथ आएगा। इसके अलावा फोन में 13MP का AI कैमरा मिलेगा।

कितनी होगी कीमत?

Realme P4 Lite को भारत में 15,000 रुपये की प्राइस रेंज में पेश किया जा सकता है। रियलमी के इस सस्ते फोन का सीधा मुकाबला Vivo T4 Lite, iQOO, Redmi के बजट फ्रेंडली फोन से होगा। फोन में लेटेस्ट Android 16 पर बेस्ड Realme UI मिल सकता है।

यह भी पढ़ें - Samsung ने की तैयारी, Galaxy स्मार्टफोन में बिना इंटरनेट के चलेंगे WhatsApp, X जैसे ऐप्स

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक