A
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. टिप्स और ट्रिक्स
  4. घर बैठे बदले अपने Aadhaar Card की डिटेल्स, नए मोबाइल ऐप में मिलते हैं ये खास फीचर्स

घर बैठे बदले अपने Aadhaar Card की डिटेल्स, नए मोबाइल ऐप में मिलते हैं ये खास फीचर्स

नए आधार ऐप में आप घर बैठे अड्रेस, मोबाइल नंबर आदि अपडेट कर सकते हैं। UIDAI ने हाल ही में नए आधार ऐप को लॉन्च किया है, जिसमें आपको कई तरह की सुविधाएं मिलती हैं। साथ ही, यह ऐप पूरी तरह सिक्योर है और आपके आधार कार्ड को सुरक्षित रखने में मदद करता है।

New aadhaar app- India TV Hindi
Image Source : UIDAI नए आधार ऐप की सुविधाएं

UIDAI ने हाल ही में नया आधार ऐप लॉन्च किया है। यह नया ऐप कई सारी सुविधाओं से लैस है। आप घर बैठे अपने आधार कार्ड की डिटेल्स को अपडेट कर सकते हैं। साथ ही, आप अपने आधार ऐप के मोबाइल नंबर को भी आसानी से अपडेट कर पाएंगे। इसके लिए आपको आधार कार्ड सेंटर के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। नए ऐप में आप एक साथ पूरी फैमिली के आधार कार्ड को रख सकते हैं। इसमें 5 आधार कार्ड को जोड़ने की सुविधा मिलती है। यही नहीं, नए आधार ऐप को ज्यादा सिक्योर बनाया गया है। इसमें बायोमैट्रिक वेरिफिकेशन के ही ऐप को यूज किया जा सकता है।

घर बैठे बदलें अड्रेस

अपने आधार का अड्रेस अपडेट करने के लिए आपको सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में नया आधार ऐप डाउनलोड करना होगा। यह ऐप Google Play Store और Apple App Store पर उपलब्ध है। इस ऐप को डाउनलोड करने के बाद अपने आधार कार्ड की डिटेल्स के साथ लॉग-इन करें।

  • ऐप में लॉग-इन करने के बाद आपको नीचे दिए ऑप्शन में जाकर Services पर टैप करना होगा।
  • यहां आपको मोबाइल नंबर और अड्रेस अपडेट करने का ऑप्शन मिलेगा।
  • अड्रेस अपडेट वाले ऑप्शन पर टैप करने के बाद आपको अगले विंडो में My Documents वाले ऑप्शन पर टैप करना होगा।
  • यहां आपको अड्रेस से जुड़े डॉक्यूमेंट को अपलोड करने का आप्शन मिलेगा।
  • अगले पेज पर आप अड्रेस के डॉक्यूमेंट को अपलोड कर दें।
  • इसके बाद 75 रुपये का पेमेंट कर दें।
  • कुछ दिनों के बाद आपके आधार कार्ड का अड्रेस अपडेट हो जाएगा।

मोबाइल नंबर कैसे करें अपडेट?

मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए भी ऊपर दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा। आपको अड्रेस अपडेट की जगह पर मोबाइल नंबर अपडेट वाले ऑप्शन पर टैप करना होगा। फिर आपको नए मोबाइल नंबर को दर्ज करने का ऑप्शन मिलेगा। नया नंबर दर्ज करने के बाद एक OTP आपके नए और एक पुराने नंबर पर आएगा। दोनों OTP को वेरिफाई करने के बाद आपके आधार कार्ड पर दर्ज मोबाइल नंबर अपडेट हो जाएगा। ध्यान रहे कि ऐप में मोबाइल नंबर अपडे करने के लिए आपके पास पुराना मोबाइल नंबर और नया मोबाइल नंबर दोनों होना जरूरी है।

यह भी पढ़ें - iPhone 17 Pro पर नहीं मिलेगी ऐसी डील! 48MP + 48MP + 48MP कैमरे वाले फोन को सस्ते में खरीदने का मौका