1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. iPhone 17 Pro पर नहीं मिलेगी ऐसी डील! 48MP + 48MP + 48MP कैमरे वाले फोन को सस्ते में खरीदने का मौका

iPhone 17 Pro पर नहीं मिलेगी ऐसी डील! 48MP + 48MP + 48MP कैमरे वाले फोन को सस्ते में खरीदने का मौका

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Apr 03, 2026 07:03 pm IST,  Updated : Apr 03, 2026 07:06 pm IST

iPhone 17 Pro की कीमत में एक बार फिर से कटौती की गई है। एप्पल का यह आईफोन लॉन्च प्राइस से 4,000 रुपये सस्ते में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा फोन की खरीद पर बैंक ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं।

iPhone 17 Pro discount- India TV Hindi
आईफोन 17 प्रो पर बंपर डिस्काउंट Image Source : INDIA TV

iPhone 17 Pro को आप काफी सस्ते में खरीद सकते हैं। एप्पल का यह प्रीमियम आईफोन लॉन्च प्राइस से हजारों रुपये सस्ते में घर ला सकते हैं। एप्पल ने सितंबर में अपनी इस नई आईफोन 17 सीरीज को लॉन्च किया था। इस सीरीज का प्रो मॉडल Amazon पर लॉन्च प्राइस से 4,000 रुपये सस्ते में मिल रहा है। साथ ही, आईफोन 17 प्रो की खरीद पर नो-कॉस्ट EMI समेत अन्य बैंक ऑफर्स भी मिल रहे हैं।

4000 रुपये का डिस्काउंट

iPhone 17 Pro को भारत में 256GB, 512GB और 1TB स्टोरेज वेरिएंट्स में उतारा गया है। इसके 512GB और 1TB वाला वेरिएंट अमेजन पर सेल के लिए उपलब्ध है। इसके 512GB वाले वेरिएंट की कीमत 1,54,900 रुपये है। अमेजन पर यह 1,50,900 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा इसके 1TB वाले वेरिएंट पर भी डिस्काउंट का लाभ लिया जा सकता है।

iPhone 17 Pro के फीचर्स

एप्पल का यह आईफोन 6.3 इंच के सुपर रेटिना XDR डिस्प्ले के साथ आता है। इस आईफोन में OLED पैनल का इस्तेमाल किया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन में डायनैमिक आईलैंड फीचर दिया गया है। एप्पल ने डिस्प्ले की प्रोटेक्शन के लिए सिरैमिक शील्ड 2 यूज किया है और इसकी पीक ब्राइटनेस 3,000 निट्स तक की है।

iPhone 17 Pro फीचर्स
डिस्प्ले 6.3 इंच, सुपर रेटिना XDR
प्रोसेसर A19 Pro
कैमरा 48MP + 48MP + 48MP, 18MP
OS iOS 26

iPhone 17 Pro में एल्युमीनियम बॉडी इस्तेमाल की गई है। यह आईफोन लेटेस्ट A19 Pro Bionic चिपसेट पर काम करता है। हीट मैनेजमेंट के लिए इस आईफोन में वेपर चेंबर मिलता है, जो फोन को गर्म होने से बचाता है। इस आईफोन में iOS 26 मिलता है, जिसे अगले 7 साल तक अपग्रेड किया जा सकेगा। साथ ही, यह AI फीचर्स से लैस है।

iPhone 17 Pro के बैक में ट्रिपल कैमरा मिलता है। इसमें 48MP का मेन कैमरा मिलता है। इसके अलावा फोन में 48MP का अल्ट्रा वाइड और 48MP का तीसरा कैमरा भी दिया गया है। यह आईफोन 18MP के सेंटर स्टेज सेल्फी कैमरे के साथ आता है।

यह भी पढ़ें - Haier ने लॉन्च किया Self Outdoor Cleaning टेक्नोलॉजी वाला AC, 10 सेकेंड में मिलेगी ठंडी हवा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक