1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Haier ने लॉन्च किया Self Outdoor Cleaning टेक्नोलॉजी वाला AC, 10 सेकेंड में मिलेगी ठंडी हवा

Haier ने लॉन्च किया Self Outdoor Cleaning टेक्नोलॉजी वाला AC, 10 सेकेंड में मिलेगी ठंडी हवा

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Apr 03, 2026 06:04 pm IST,  Updated : Apr 03, 2026 06:05 pm IST

Haier ने AI टेक्नोलॉजी वाली नई एसी सीरीज लॉन्च की है। इस एसी सीरीज की खास बात ये है कि यह भारत में लॉन्च होने वाला पहला एसी है, जिसमें सेल्फ आउटडोर क्लीनिंग टेक्नोलॉजी मिलती है।

Haier Desert Rose AC Series- India TV Hindi
हायर डिजर्ट रोज एसी सीरीज Image Source : HAIER

Haier ने भारत में नई Desert Rose AC सीरीज लॉन्च की है। इस सीरीज के Split AC सेल्फ आउटडोर क्लीनिंग टेक्नोलॉजी से लैस हैं। इस एसी की मैन्टेनेंस की टेंशन खत्म हो जाएगी और साफ आउटडोर की वजह से घर में साफ और ठंडी हवा भी आएगी। यह सेल्फ ऑटो क्लीन आउटडोर वाला भारत का पहला एसी है। इसमें आउटडोर का फैन हर बार बंद होने के बाद 15 सेकेंड के लिए उल्टा घूमता है, जिसकी वजह से कंडेंशर कॉइल्स पर जमी धूल साफ हो जाती है और मैनुअल सफाई की जरूरत खत्म हो जाती है।

AI फीचर वाला एसी

Haier Desert Rose सीरीज का यह एसी AI-AtmoX टेक्नोलॉजी से लैस है। यह टेक्नोलॉजी मुख्य तौर पर तीन पिलर्स पर काम करती है, जिनमें AI-AtmoX Neuro, AI-Power Manager और AI-AtmoX Auto Clean शामिल हैं। AI-AtmoX Neuro की बात करें तो यह एआई क्लाइमेंट कंट्रोल 2.0 पर बेस्ड है, जो यूजर के हिसाब से एसी की कूलिंग को सेट कर देता है। एआई टेक्नोलॉजी की वजह से जब आप बाहर से घर पहुंचने वाले होंगे तो आपके 100 मीटर दूर रहते ही एसी को ऑन कर देता है, जिसकी वजह से घर पहुंचते ही आपको कमरा ठंडा मिलेगा।

AI-AtmoX Power Manager टेक्नोलॉजी बिजली के बिल को कम करने में मदद करता है। ऐसे में कमरा ठंडा होने के बाद यह अपने आप कंप्रेशर को बंद कर देता है और एसी के पावर को मैनेज करता है। वहीं, AI-AtmoX Auto Clean फीचर की मदद से एसी अपने आप सफाई कर लेता है। आउटडोर और इंडोर दोनों जगह की धूल-मिट्टी खुद साफ हो जाती है और एसी की मेंटेनेंस की टेंशन खत्म कर देती है।

कितनी है कीमत?

Haier की यह नई सीरीज 55,990 रुपये की शुरुआती कीमत में आती है। इसमें गोल्ड स्ट्राइप और नेबुला ब्लू स्ट्राइप वाले दो मॉडल आते हैं। ये भारत में ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स के साथ-साथ लीडिंग रिटेल चैनल पर खरीदे जा सकते हैं।

Haier की यह एसी सीरीज एआई फीचर्स से लैस है। इसमें ह्यूमन डिटेक्शन फीचर भी दिया गया है, जिसमें कमरे में किसी के न होने पर 15 मिनट के अंदर ऑटो L3 मोड एक्टिवेट हो जाता है। वहीं, 30 मिनट के बाद यह एसी के पावर को ऑफ कर देता है। इस तरह से एसी गलती से ऑन हो जाने पर भी यह बिजली की खपत नहीं करता है। यही नहीं, कंपनी का दावा है कि ऑन करने के महज 10 सेकेंड के अंदर इस एसी से ठंडी हवा मिलनी शुरू हो जाती है।

यह भी पढ़ें - अब पासवर्ड नहीं, दिल की धड़कन से लॉग-इन होगा आपका फोन, डेवलप हुई नई Vital ID टेक्नोलॉजी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक