A
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. टिप्स और ट्रिक्स
  4. एक SMS से होगी असली-नकली फोन की पहचान, बड़े काम का है यह सरकारी सिस्टम

एक SMS से होगी असली-नकली फोन की पहचान, बड़े काम का है यह सरकारी सिस्टम

कहीं आप नकली मोबाइल फोन तो यूज नहीं कर रहे हैं? इसकी पहचान आप आसानी से कर सकते हैं। आपको बस एक SMS भेजना होगा और सरकारी सिस्टम आपको असली-नकली मोबाइल फोन की पहचान बता देगा।

how to check mobile phone- India TV Hindi
Image Source : UNSPLASH मोबाइल फोन कैसे करें चेक

सरकार ने असली-नकली मोबाइल फोन का पता लगाने के लिए एक सिस्टम तैयार किया है। यह सिस्टम आपको बस एक SMS के जरिए बता देगा कि आप जो फोन यूज कर रहे हैं वो असली है या नकली है। इन दिनों फ्रॉड की कई घटनाएं सामने आ रही हैं। साइबर फ्रॉड और अन्य किसी अपराध को अंजाम देने के लिए चोरी किए या टेम्पर्ड हैंडसेट का इस्तेमाल किया जाता है। पिछले दिनों ही IMEI नंबर क्लोन करने वाले एक गिरोह का पता चला था, जिसमें फर्जी IMEI नंबर का इस्तेमाल करके मोबाइल यूज किया जा रहा था।

क्या है KYM?

दूरसंचार विभाग के पास ऐसे फर्जी IMEI नंबर की पहचान करने के लिए एक सिस्टम है, जिसे KYM या Know Genuineness of your Mobile Handset कहा जाता है। दूरसंचार विभाग के संचार साथी पोर्टल या ऐप के जरिए इस सर्विस का लाभ लिया जा सकता है। अगर, आप इंटरनेट या किसी स्मार्टफोन का यूज नहीं करते हैं तो महज एक SMS के जरिए भी असली या नकली हैंडसेड की पहचान की जा सकती है।

अगर, आप कोई नया या रिफर्बिश्ड या फिर सेकेंड हैंड मोबाइल फोन खरीद रहे हैं तो इस सर्विस के जरिए फोन की जेनुइनिटी का पता लगाया जा सकता है। KYM सर्विस दूरसंचार विभाग का एक वेरिफिकेशन सिस्टम है, जिसके जरिए आप महज फोन का IMEI नंबर दर्ज करके फोन की जेनुइनिटी का पता लगा सकते हैं। आइए, डिटेल में जानते हैं कि कैसे महज एक SMS के जरिए असली और नकली फोन की पहचान की जा सकती है।

  • इसके लिए आपको अपने फोन में मैसेज ऐप को ओपन करना होगा।
  • फिर आपको क्रिएट मैसेज वाले ऑप्शन में जाना होगा।
  • यहां आपको KYM और फोन के IMEI नंबर को दर्ज करना होगा।
  • उदाहरण के लिए 'KYM_IMEI Number' को 14422 पर भेजना होगा।

इस नंबर पर मैसेज भेजने के साथ ही आपको दूरसंचार विभाग की तरफ से एक मैसेज प्राप्त होगा, जिसमें फोन की IMEI नंबर से जुड़ी जानकारियां शामिल होंगी। अगर, फोन का IMEI टेम्पर्ड किया होगा तो यह बता देगा। वहीं, अगर फोन का IMEI नंबर जेनुइन होगा तो यह आपको बताएगा कि फोन ओरिजिनल है।

IMEI नंबर कैसे करें चेक

IMEI नंबर का पता लगाने के लिए आपको अपने हैंडसेट के फोन ऐप में जाना होगा और *#06# टाइप करके कॉलिंग वाले बटन पर टैप करना होगा। ऐसा करते ही आपको फोन की स्क्रीन पर 15 अंको का IMEI नंबर दिखाई देगा। इस IMEI नंबर को आप KYM सिस्टम में इस्तेमाल करके उसकी जेनुइनिटी का पता लगा सकेंगे।

यह भी पढ़ें -

क्या Gemini में आने वाले थे विज्ञापन? Google ने कर दिया बड़ा खुलासा

Poco C85 5G भारत में लॉन्च; 50MP कैमरा, मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6000 चिपसेट सहित मिले कई जबर्दस्त फीचर्स