PNG Bill Payment Online: केंद्र सरकार ने आदेश जारी किया है कि जिन यूजर्स के घरों के पास PNG (पाइप्ड नेचुरल गैस) की सुविधा है, उन्हें पीएनजी कनेक्शन लेने होंगे वर्ना उनकी एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई रोक दी जाएगी। अगर आप ऐसे में परेशान हैं कि नया पीएनजी कनेक्शन तो ले लिया लेकिन इसका बिल कैसे भरा जाता है तो इसके बारे में हम यहां आपको जानकारी देने वाले हैं।
आपकी सुविधा के लिए बता दें कि इसके लिए आपको गैस कंपनी का ऐप डाउनलोड करने की जरूरत नहीं पड़ेगी और आप अपने रेगुलर यूपीआई ऐप से ही अपने पीएनजी बिल पेमेंट कर सकते हैं। इसके लिए आपके पास गूगल पे (G Pay) या फोनपे (PhonePe) होगा तो भी आसानी से बिल भर सकते हैं।
क्या-क्या जरूरी चीजें आपको ऑनलाइन बिल पेमेंट से पहले लगेंगी
ऑनलाइन पीएनजी का बिल भरने के लिए आपको BP नंबर की जरूरत होगी जो कि 10 डिजिट का यूनिक बिजनेस पार्टनर (BP) नंबर होता है। आपके घर में जो पीएनजी बिल आता है इसपर लेफ्ट साइड में देखेंगे तो सबसे ऊपर ये बीपी नंबर आपको मिल जाएगा।
PNG बिल भरने का तरीका पहले G Pay से जानें
- गूगल पे (G Pay) ओपन करें और यहां यूटिलिटी सेक्शन में जाएं।
- पाइप्ड गैस के ऑप्शन पर क्लिक करें जिसका बिल पेमेंट आपको करना है।
- इस सेक्शन में अपना कस्टमर नंबर और बीपी नंबर डालें और यहां आपको निकनेम डालने की जरूरत पड़ेगी।
- पे बिल ऑप्शन पर जाकर ऑनलाइन जैसे पेमेंट करते हैं वो कर लें।
इसके अलावा अगर आपको पीएनजी बिल पेमेंट में कोई दिक्कत आती है तो जीपे के बिल पेमेंट सेक्शन में आए स्टेप्स को फॉलो करें और स्टेप-बाई-स्टेप आगे बढ़कर बिल पेमेंट की प्रक्रिया पूरी कर लें।
अब PhonePe से जानें PNG बिल भरने का तरीका
- फोन में PhonePe ऐप ओपन कर लें और Recharge and Bills के सेक्शन में जाएं।
- रीचार्ज एंड बिल सेक्शन में स्क्रॉल डाउन करके नीचे आइये और यूटिलिटी सेक्शन में Piped Gas के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- यहां पर अपना गैस प्रोवाइडर जैसे आईजीएल (इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड- IGL) सेलेक्ट कर लें।
- अगर आप IGL कस्टमर हैं तो आईजीएल सेलेक्ट करने पर आपको BP नंबर डालने की जरूरत होगी।
- आपका BP नंबर डालते ही कस्टमर का नाम, बिल नंबर और बिल की डेट सामने आ जाएगी।
- सारी डिटेल्स के बाद Proceed to Pay पर क्लिक करके आप पेमेंट कर सकते हैं।
इस तरह आप PhonePe और G Pay के जरिए अपना PNG का बिल ऑनलाइन आसानी से भर सकते हैं।
ये भी पढ़ें