1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. iQOO Z11 हुआ लॉन्च, 9020mAh की दमदार बैटरी-मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8500 चिपसेट से लैस है फोन

iQOO Z11 हुआ लॉन्च, 9020mAh की दमदार बैटरी-मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8500 चिपसेट से लैस है फोन

 Published : Mar 26, 2026 10:57 pm IST,  Updated : Mar 26, 2026 10:57 pm IST

iQOO Z11 की लॉन्चिंग के साथ ही इसकी कीमत और बाकी स्पेसिफिकेशन्स सामने आ गए हैं। जानिए फोन में खास क्या है -

iQOO Z11- India TV Hindi
आईकू जेड11 Image Source : IQOO

iQOO Z11 Launch: iQOO Z11 को आज चीन में लॉन्च कर दिया गया है। इस फोन में 165Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.83-इंच AMOLED डिस्प्ले और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8500 चिपसेट दिया गया है। थर्मल मैनेजमेंट के लिए, यह 7K आइस डोम वीसी लिक्विड कूलिंग सिस्टम से लैस है। हैंडसेट फिलहाल चीन में खरीदने के लिए अवेलेबल है, जबकि कंपनी ने अभी तक भारत में iQOO Z11 लॉन्च करने के किसी प्लान को कन्फर्म नहीं किया है।

iQOO Z11 की कीमत

iQOO Z11 की कीमत चीन में 8GB + 256GB वेरिएंट के लिए 2,299 चाइनीज युआन यानी (लगभग 31,200 रुपये) से शुरू होती है जबकि -

12GB + 256GB ऑप्शन की कीमत 2,499 चाइनीज युआन (लगभग 34,000 रुपये) है

16GB + 256GB वेरिएंट के लिए 2799 चाइनीज युआन (लगभग 38,100 रुपये)

12GB + 512GB वेरिएंट के लिए 2999 चाइनीज युआन (लगभग 40,800 रुपये) और

16GB + 512GB वेरिएंट के लिए  3399 चाइनीज युआन (लगभग 46,300 रुपये) का खर्च करना होगा।

iQOO Z11 की कुछ खास बातें और कलर-अवेलिबिलिटी

iQOO Z11 स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल के डुअल रियर कैमरा सेटअप से लैस है और इसमें 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 9020mAh की बैटरी मिल रही है। यह एंड्रॉइड 16-बेस्ड OriginOS 6 पर चलता है और इसमें एआई-सपोर्टेड फीचर्स शामिल हैं। फोन का वजन लगभग 216.5 ग्राम है। सेफ्टी के लिए इस हैंडसेट में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। हैंडसेट को कैंगलैंग फुगुआंग, स्काईलाइट व्हाइट और पोलर नाइट ब्लैक (चीनी से अनुवादित) कलर ऑप्शन्स में पेश किया गया है। यह फिलहाल कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए चीन में खरीदारी के लिए अवेलेबल है।

iQOO Z11 का कैमरा

कैमरा की बात करें तो iQOO Z11 में डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन और 4K वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ 50-मेगापिक्सल का मेन सेंसर और 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मिल रहा है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट-फेसिंग कैमरा मिल रहा है। 

iQOO Z11 के बाकी फीचर्स, स्पेसिफिकेशन

iQOO Z11 में 165Hz रिफ्रेश रेट, गेमिंग सिनेरियो के लिए 300Hz टच सैंपलिंग रेट, HDR सपोर्ट और P3 वाइड कलर गैमट ​​के साथ 6.83-इंच AMOLED डिस्प्ले मिल रहा है।

यह 4nm ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंशन 8500 चिपसेट से ऑपरेटेड है, जिसे 16GB रैम और 512GB तक स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है।

फोन OriginOS 6 चलाता है, जो एंड्रॉइड 16 पर बेस्ड है।

iQOO Z11 में 9020mAh की बैटरी है जो 90W फास्ट चार्जिंग और OTG रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

इसमें एक प्लास्टिक मिड-फ्रेम है और कंपनी की ओर से दावा किया गया है कि यह IP68 + IP69 रेटिंग से लैस है जो इस फोन को मिट्टी (धूल) और पानी से सेफ रखता है।  

ये भी पढ़ें 

गूगल जैमिनी में कई अपडेट्स होंगे शानदार, खुद का 3डी एआई अवतार बनाने का भी देगा मौका

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक