1. Hindi News
  2. टेक
  3. टिप्स और ट्रिक्स
  4. आपका स्मार्ट टीवी भी सुनता है बातें, तुरंत ऑन कर लें ये सेटिंग्स

आपका स्मार्ट टीवी भी सुनता है बातें, तुरंत ऑन कर लें ये सेटिंग्स

क्या आपको पता है कि घर में लगा स्मार्ट टीवी भी चुपके-चुपके आपकी बातें सुन सकता है? अगर, आप भी स्मार्ट टीवी इस्तेमाल करते हैं तो कुछ बातों का ध्यान रखना होगा, नहीं तो आपकी बातें ऑनलाइन लीक हो सकती है।

Smart TV- India TV Hindi
Image Source : UNSPLASH स्मार्ट टीवी

Smart TV भी आपकी बातें चुपके-चुपके सुन सकता है। घर की ड्राइंग या बेडरूम में लगा यह टीवी आपकी निजी या प्राइवेट बातें भी रिकॉर्ड कर सकता है। घरों में इस्तेमाल होने वाले हर स्मार्ट डिवाइस की तरह ही इससे भी डेटा लीक का खतरा रहता है। ऐसे में हर स्मार्ट डिवाइस की तरह ही स्मार्ट टीवी इस्तेमाल करते समय कुछ बातों का ध्यान रखने की जरूरत है, नहीं तो आपकी निजी बातें वायरल हो सकती है।

क्यों है रिस्क?

इन दिनों आने वाले ज्यादातर स्मार्ट टीवी में माइक्रोफोन लगे होते हैं। ये माइक्रोफोन वॉइस कमांड के जरिए टीवी के ऐप्स को कंट्रोल करने के लिए दिए जाते हैं। ये माइक्रोफोन आपकी बेडरूम कन्वर्सेशन और निजी बातों को रिकॉर्ड कर सकता है। ऐसे में अगर, आपनी निजी बातें रिकॉर्ड हो गई और साइबर अपराधियों के हाथ लग गई तो भारी नुकसान हो सकता है।

आपने भी ऐसा एक्सपीरियंस किया होगा कि स्मार्ट टीवी में देखे जाने वाले मूवीज, शोज या प्रोग्राम की जानकारी उनमें स्टोर होती है। स्मार्ट टीवी में इस्तेमाल किया गया ऑपरेटिंग सिस्टम इसके आधार पर ही आपको प्रिफरेंस वाले मूवीज या शोज दिखाते हैं। कभी-कभी आप जिस मूवी या शो की बात कर रहे होते हैं, उसके सजेशन आपको टीवी पर दिख जाते हैं। ऐसा टीवी में लगे माइक्रोफोन की वजह से होता है। माइक्रोफोन को अगर आप एक्सेस देते हैं तो कन्वर्सेशन रिकॉर्ड होगा। टीवी में इंस्टॉल किए जाने वाले ऐप्स को माइक्रोफोन, स्टोरेज, IP अड्रेस और लोकेशन आदि का एक्सेस होता है।

कंपनियों के साथ होती हैं शेयर

टीवी का ऑपरेटिंग सिस्टम आपकी प्रिफरेंस को एडवर्टाइजिंग और एनालिटिक्स कंपनियों के साथ शेयर करता है। ऐसे में आपको स्मार्ट टीवी के सामने कुछ निजी बात करते समय इसका ध्यान रखना होगा। एक्सपर्ट्स की मानें तो टीवी में सबसे बड़ा खतरा ACR यानी आटोमैटिक कॉन्टेंट रेकोग्निशन की वजह से है। यह टीवी पर चल रहे हर कॉन्टेंट को स्कैन करता है। यह आपके द्वारा टीवी पर देखे जाने वाली हर जानकारी को कलेक्ट करता है। माइक्रोफोन के जरिए यह आपकी आवाज को भी स्टोर कर लेता है।

टीवी बनाने वाले कई ब्रांड्स जैसे कि गूगल, सैमसंग, एलजी आदि ये दावा करती हैं कि ACR का इस्तेमाल यूजर्स को उनके पसंद के टीवी शोज, वेब सीरीज आदि का सजेशन देने के लिए किया जाता है। हालांकि, कंपनियां इनका इस्तेमाल एडवर्टाइजिंग के लिए भी करती हैं। आपके डेटा को डिजिटल प्रोफाइल और ऐड टारगेट के लिए यूज किया जाता है।

इससे कैसे बचें?

  • हमें डेली यूज किए जाने वाले हर स्मार्ट डिवाइस में अपनी प्राइवेसी को लेकर सचेत रहना चाहिए। स्मार्ट टीवी की सेटिंग्स में जाकर वॉइस कंट्रोल और वॉइस असिस्टेंट वाली सेटिंग्स बंद कर देनी चाहिए।
  • इसके अलावा ACR और पर्सनलाइज्ड फीचर्स को भी बंद करके रखें।
  • अगर, जरूरी न हो तो टीवी को स्वीच ऑफ कर दें और वाई-फाई से डिसकनेक्ट कर दें।
  • कई स्मार्ट टीवी इन-बिल्ट कैमरा के साथ आती है। इनके कैमरा को बंद करके रखें। साथ ही, माइक्रोफोन को कोई भी एक्सेस न दें। स्मार्ट टीवी के डेटा को सिक्योर रखने के लिए समय-समय पर इसके सॉफ्टवेयर को अपडेट करते रहें।

यह भी पढ़ें - AI से आवाज बदलकर हो रहा फ्रॉड, एक गलती से खाली होगा बैंक अकाउंट, कैसे बचें?