A
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. टिप्स और ट्रिक्स
  4. बार-बार ओवरहीट हो रहा आपका फोन? गर्मियों में Smartphone यूज करते समय न करें ये गलती

बार-बार ओवरहीट हो रहा आपका फोन? गर्मियों में Smartphone यूज करते समय न करें ये गलती

गर्मी के मौसम में बाहर का टेम्परेचर ज्यादा होने की वजह से फोन तेजी से गर्म हो सकता है। ऐसे में फोन यूज करते समय कुछ सावधानियां बरतनी चाहिए, ताकि इसमें आग न लगे या ये ब्लास्ट न हो पाए।

Smartphone overheating- India TV Hindi
Image Source : UNSPLASH स्मार्टफोन ओवरहीटिंग

क्या गर्मियों में आपका फोन भी ओवरहीट होकर भट्टी की तरह तपने लगता है? अगर हां, तो स्मार्टफोन यूज करते समय कुछ बातों का ध्यान रखने की जरूरत है। स्मार्टफोन में इस्तेमाल होने वाली बैटरी गर्मी के मौसम में ओवरहीट होकर ब्लास्ट हो सकते हैं, जिसकी वजह से भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। इन दिनों आने वाले स्मार्टफोन का इस्तेमाल केवल कॉल करने या सुनने और मैसेज के लिए नहीं होता है।

स्मार्टफोन का इस्तेमाल ऑनलाइन पेमेंट, फोटोग्राफी, कंटेंट क्रिएशन, OTT पर वीडियो स्ट्रीमिंग और ऑनलाइन गेमिंग आदि के लिए किया जाता है। ऐसे में फोन को तेजी से चीजों को प्रोसेस करना पड़ता है, जो भारी मात्रा में हीट जेनरेट करता है। वहीं, वातावरण में चिलचिलाती गर्मी की वजह से इसका बाहरी पैनल भी गर्म हो जाता है। ऐसे में फोन अंदर और बाहर दोनों तरफ से गर्म हो जाता है, जिसकी वजह से इसमें आग लगने की भी संभावना रहती है।

बरतें ये सावधानियां

  1. स्मार्टफोन को गर्मियों में ओवरहीटिंग से बचाने के लिए आपको छोटी-छोटी सावधानियां बरतने की जरूरत है। इससे फोन तो ओवरहीट होने से बच जाएगा। साथ ही, इसकी बैटरी लाइफ भी बेहतर होगी।
  2. कभी भी फोन को तेज धूप में इस्तेमाल करने से बचें। ऐसा करने से फोन तेजी से गर्म हो सकता है। कई लोग अपनी कार के डैशबोर्ड पर भी फोन को छोड़ देते हैं। गर्मी के मौसम में डैशबोर्ड पर सीधी धूप पड़ने से फोन भी गर्म होने लगता है।
  3. फोन अगर, ज्यादा गर्म हो गया है, तो उसे तुरंत ठंडा करने के लिए फ्रिजर में रखने या फिर गीला करने की गलती न करें। ऐसा करने से फोन के इंटरनल पार्ट में नमी जा सकती है और वो खराब हो सकता है।
  4. अपने स्मार्टफोन को गर्म होने से बचाने के लिए हैवी यूसेज वाले काम जैसे की फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी, गेमिंग आदि में फोन को कुछ देर यूज करने के बाद ठंडा होने दें और फिर दोबारा यूज करें। ऐसा करने से फोन का टेम्परेचर मेनटेन रहेगा।
  5. फोन को हमेशा ठंडी जगह यूज करें, ताकि फोन का बाहरी तापमान मेनटेन रहे। इसके अलावा फोन की ब्राइटनेस को कम रखने की कोशिश करें ताकि बैटरी पर कम लोड पड़े और फोन जल्दी गर्म न हो सके। 
  6. स्मार्टफोन को हमेशा साथ आए चार्जर या फिर कंपनी के ओरिजिनल चार्जर से ही चार्ज करें। किसी दूसरे चार्जर या लोकल चार्जर से चार्ज करते समय भी फोन ओवरहीट हो सकता है।

यह भी पढ़ें - Oppo ने 13999 रुपये में लॉन्च किया 7000mAh बैटरी वाला फोन, Xiaomi, Vivo, Samsung के उड़े होश