1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Oppo ने 13999 रुपये में लॉन्च किया 7000mAh बैटरी वाला फोन, Xiaomi, Vivo, Samsung के उड़े होश

Oppo ने 13999 रुपये में लॉन्च किया 7000mAh बैटरी वाला फोन, Xiaomi, Vivo, Samsung के उड़े होश

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : May 26, 2026 11:11 am IST,  Updated : May 26, 2026 11:11 am IST

Oppo ने चुपके से 7000mAh बैटरी वाला सस्ता स्मार्टफोन भारत में लॉन्च कर दिया है। ओप्पो का यह फोन Xiaomi, Vivo, Samsung, Infinix जैसे ब्रांड्स के सस्ते फोन को कड़ी टक्कर देगा।

Oppo A6c- India TV Hindi
ओप्पो A6c Image Source : OPPO INDIA

Oppo ने भारतीय बाजार में अपना सस्ता स्मार्टफोन पेश किया है। इस स्मार्टफोन को खास तौर पर युवाओं और फर्स्ट टाइम यूजर्स के लिए उतारा गया है। ओप्पो का यह फोन महज 13,999 रुपये की शुरुआती कीमत में आता है। इसमें 7000mAh बैटरी समेत कई तगड़े फीचर्स दिए गए हैं। यह सस्ता फोन Xiaomi, Vivo, Samsung, Infinix जैसे ब्रांड्स के बजट फोन को टक्कर दे सकता है।

कितनी है कीमत?

चीनी कंपनी ने अपने इस स्मार्टफोन को Oppo A6c के नाम से पेश किया है। यह फोन दो स्टोरेज ऑप्शन- 4GB RAM + 64GB और 4GB RAM + 128GB में आता है। इसकी शुरुआती कीमत 13,999 रुपये है। वहीं, इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये है। यह सस्ता फोन कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा लीडिंग रिटेल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। इसे दो कलर ऑप्शन- फीदर व्हाइट और स्टोन ब्राउन में खरीदा जा सकता है।

Oppo A6c के फीचर्स

ओप्पो का यह फोन 6.75 इंच के बड़े HD+ डिस्प्ले के साथ आता है। इस फोन के डिस्प्ले का रेजलूशन 720 x 1570 पिक्सल है। फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैम्पलिंग रेट को सपोर्ट करता है। साथ ही, इसकी पीक ब्राइटनेस 900 निट्स तक की है।

Oppo A6c फीचर्स
डिस्प्ले 6.75 इंच, HD+, 120Hz
प्रोसेसर Unisco T7250
स्टोरेज 4GB, 128GB
बैटरी 7000mAh, 15W
कैमरा 13MP, 5MP
OS Android 16 (ColorOS)

यह बजट फ्रेंडली फोन Unisoc T7250 चिपसेट के साथ आता है। फोन में 4GB रैम मिलता है, जिसे वर्चुअली एक्सपेंड किया जा सकता है। इसके अलावा फोन में 128GB तक इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट दिया गया है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए एक्सपेंड किया जा सकता है। फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।

Oppo A6c के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। फोन में 13MP का प्राइमरी और एक सेकेंडरी कैमरा मिलेगा। फोन के बैक में LED फ्लैश लाइट भी दी गई है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ओप्पो के इस फोन में 5MP का कैमरा मिलेगा। यह फोन 7000mAh की बैटरी और 15W वायर्ड फास्ट चार्जिंग पर काम करता है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए WiFi, Bluetooth, 3.5mm ऑडियो जैक जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें - Xiaomi लाया AI फीचर वाला Split AC, 3 मिनट में ठंडा करेगा कमरा, बिजली भी बचेगी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक