A
Hindi News टेक टिप्स और ट्रिक्स गर्मियों में बिजली के बिल बचाने के टिप्स जो आपकी जेब को रखेंगे सेफ

गर्मियों में बिजली के बिल बचाने के टिप्स जो आपकी जेब को रखेंगे सेफ

गर्मियों में बिजली के बिल बचाने के कुछ टिप्स आपको बता रहे हैं जो कि आपको राहत दिलाएंगे और आपकी जेब पर अतिरिक्त भार से बचाएंगे।

Electricity Bill Saving Tips- India TV Hindi Image Source : FREEPIK बिजली बिल बचाने के टिप्स

Electricity Bill Saving Tips: गर्मियों में जाहिर तौर पर बिजली का बिल अक्सर बढ़ जाता है क्योंकि पंखों से लेकर एसी तक हमेशा चलते रहते हैं और इनके लोड से बिजली का बिल बेतहाशा बढ़कर आता है। थोड़ी-सी समझदारी अगर आप अपनाएं तो इस बिजली के बढ़े बिल की समस्या को कम कर सकते हैं, यहां जानिए कैसे कुछ आसान टिप्स आपकी जेब को सेफ रखने में मदद करेंगे-

एसी का सही इस्तेमाल करें

अगर आप एसी चलाते हैं तो एसी को 18 डिग्री की जगह 24 से 26 डिग्री के बीच चलाएं तो आपका बिजली बिल कम हो सकता है। हर एक डिग्री तापमान बढ़ाने पर लगभग 6 परसेंट की बिजली की बचत होती है। केवल एसी चलाने की बजाय पंखा + एसी साथ चलाने से कम तापमान पर भी कमरा जल्दी ठंडा हो जाता है और एसी पर कम लोड पड़ता है। एसी के साथ लो स्पीड पर छत का पंखा चलाएं। यह ठंडी हवा को पूरे कमरे में तेजी से फैलाता है, जिससे एसी को कम मेहनत करनी पड़ती है। एसी के एयर फिल्टर को हर 15 दिन में साफ करना चाहिए क्योंकि गंदा फिल्टर मोटर पर दबाव डालता है, जिससे वह ज्यादा बिजली खींचती है।

प्राकृतिक कूलिंग की तकनीक अपनाएं

दिन में परदे बंद रखें तो कमरा कम गर्म होगा। दोपहर में धूप सीधे कमरे में आने से कमरा ज्यादा गर्म हो जाता है तो गहरे रंग के पर्दे या ब्लाइंड्स इस्तेमाल करने से कमरे का टेंप्रेचर कम रहता है। दिन के समय यानी सुबह 10 से शाम 5 बजे तक भारी पर्दों का यूज करें ताकि सूरज की सीधी गर्मी घर के अंदर न आए। इसके अलावा शाम के समय खिड़कियां खोलने से ताजी और ठंडी हवा अंदर आएगी तो इससे रात में एसी चलाने की जरूरत कम महसूस होगी। अगर आप सबसे ऊपरी मंजिल पर रहते हैं, तो छत पर 'रिफ्लेक्टिव व्हाइट पेंट' करवाने से घर का टेंप्रेचर काफी कम हो जाता है।

अप्लायंसेज यूज में ना हों तो प्लग से स्विच ऑफ कर दें

टीवी, लैपटॉप चार्जर और माइक्रोवेव के प्लग यूज न होने पर स्विच ऑफ कर दें। रिमोट से बंद करने पर भी ये डिवाइस बिजली की खपत करते रहते हैं। टीवी, चार्जर, माइक्रोवेव जैसे अप्लायंसेज स्टैंडबाय मोड में भी बिजली खर्च करते हैं। काम खत्म होने पर स्विच ऑफ कर दें।

रेफ्रिजरेटर की सेटिंग का ध्यान रखें

रेफ्रिजरेटर की सेटिंग का ध्यान रखें यानी फ्रिज को दीवार से कम से कम 6 इंच दूर रखें ताकि उसकी गर्मी बाहर निकल सके। इसे विंटर मोड से हटाकर समर मोड पर सेट करें तो कम बिजली खपत करेगा। इसके अलावा फ्रिज को सही तरीके से इस्तेमाल करें यानी फ्रिज बार-बार न खोलें, बहुत गर्म खाना सीधे फ्रिज में न रखें।

LED बल्ब इस्तेमाल करें

पुराने फिलामेंट वाले बल्ब या ट्यूबलाइट ज्यादा बिजली खाते हैं तो उनकी जगह LED बल्ब लगाएं क्योंकि ये कम बिजली में ज्यादा रोशनी देते हैं।

ये भी पढ़ें 

Samsung Galaxy S27 Ultra के स्पेसिफिकेशन्स का मिला हिंट, क्या बड़ी बैटरी से करेगा हैरान