1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Samsung Galaxy S27 Ultra के स्पेसिफिकेशन्स का मिला हिंट, क्या बड़ी बैटरी से करेगा हैरान

Samsung Galaxy S27 Ultra के स्पेसिफिकेशन्स का मिला हिंट, क्या बड़ी बैटरी से करेगा हैरान

 Published : Mar 08, 2026 07:36 pm IST,  Updated : Mar 08, 2026 07:36 pm IST

सैमसंग के Samsung Galaxy S27 Ultra के स्पेसिफिकेशन्स को लेकर मिल रहे हिंट वैसे तो काफी जल्दी कहे जा सकते हैं लेकिन इनको जाना जा सकता है।

Samsung Galaxy S26 Ultra- India TV Hindi
सैमसंग गैलेक्सी एस26 अल्ट्रा Image Source : SAMSUNG

Samsung Galaxy S27 Ultra: सैमसंग ने हाल ही में 25 फरवरी, 2026 को अपने लेटेस्ट प्रीमियम स्मार्टफोन सीरीज, गैलेक्सी S26, S26+ और S26 अल्ट्रा को लॉन्च किया, जिनमें दमदार फीचर्स शामिल हैं। लॉन्च के तुरंत बाद कंपनी के अगले फ्लैगशिप मॉडल - सैमसंग गैलेक्सी S27 अल्ट्रा के बारे में लीक और अफवाहें सामने आने लगीं हैं। उम्मीद है कि आने वाला डिवाइस हाल ही में लॉन्च हुई न्यू जेनरेशन की तुलना में हार्डवेयर में और बेहतर होगा। हालांकि सीरीज के लॉन्च में अभी काफी समय है, लेकिन लीक करने वालों और जानकारों ने प्रोसेसर, बैटरी और कैमरा सिस्टम के बारे में संभावित जानकारी शेयर कर दी है।

सैमसंग गैलेक्सी S27 अल्ट्रा के संभावित स्पेसिफिकेशन्स

टिप्सटर्स की तरफ से शेयर की गई शुरुआती लीक के मुताबिक, सैमसंग गैलेक्सी S27 अल्ट्रा स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 6 प्रोसेसर से ऑपरेट हो सकता है। चिपसेट के 2nm मैन्यफैक्चरिंग प्रोसेस पर बिल्ट होने की उम्मीद है। यह अपग्रेड पिछले प्रोसेसर की तुलना में बेहतर प्रदर्शन और बेहतर पावर एफिशिएंसी दे सकता है। डिवाइस में बड़ी बैटरी होने की भी उम्मीद है। रिपोर्ट्स से पता चलता है कि सैमसंग 5500 mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी का इस्तेमाल कर सकता है।

सैमसंग गैलेक्सी S27 अल्ट्रा के कैमरा सिस्टम की खूबियां

लीक से कैमरा सिस्टम में संभावित सुधारों की भी ओर हिंट मिलता है। सैमसंग गैलेक्सी S27 अल्ट्रा में LOFIC इमेजिंग तकनीक के साथ 200MP ISOCELL HP6 मुख्य कैमरा सेंसर शामिल हो सकता है। यह अपग्रेड इमेज क्वालिटी में सुधार कर सकता है, खासकर चुनौतीपूर्ण लाइटिंग कंडीशन्स में ये बेहतर काम कर सकता है।

डिस्प्ले

स्मार्टफोन में 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.9 इंच का बड़ा LTPO AMOLED 2X डिस्प्ले हो सकता है। इससे स्मूथ स्क्रॉलिंग और बेहतर गेमिंग अनुभव मिलेगा। इतना ही नहीं, खरीदारों को हाई ब्राइटनेस और बेहतर बैटरी एफिशिएंसी भी मिलेगी।

लॉन्च की टाइमलाइन और अनुमानित कीमत

सैमसंग गैलेक्सी एस27 अल्ट्रा के 2027 की शुरुआत में ग्लोबल स्तर पर लॉन्च होने की उम्मीद है। सटीक लॉन्च डेट अभी तक तय नहीं हुई है। सैमसंग आमतौर पर साल की पहली तिमाही में अपनी फ्लैगशिप गैलेक्सी एस सीरीज लॉन्च करता है।

कीमत की बात करें तो शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत में इस स्मार्टफोन की कीमत लगभग 1,40,000 रुपये हो सकती है। हालांकि ये जानकारी शुरुआती लीक पर बेस्ड है। फाइनल स्पेसिफिकेशन और कीमत आधिकारिक लॉन्च के समय ही सामने आ पाएंगी।

ये भी पढ़ें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक