A
  1. Hindi News
  2. तेलंगाना
  3. शराब पीकर घरवालों को करता था परेशान, NH-44 पर कर दी गई हत्या; 5 रिश्तेदार गिरफ्तार

शराब पीकर घरवालों को करता था परेशान, NH-44 पर कर दी गई हत्या; 5 रिश्तेदार गिरफ्तार

तेलंगाना के मेडचल में एक युवक की हत्या कर दी गई। युवक शराब पीकर अपने परिवार के सदस्यों को परेशान करता था। उसकी इस हरकत से उसका छोटा भाई परेशान हो गया था।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE प्रतीकात्मक फोटो

तेलंगाना के मेडचल में रिश्तेदार की सरेआम हत्या करने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि पांचों आरोपियों को सोमवार को पकड़ा गया। पुलिस ने बताया कि 24 वर्षीय पीड़ित शराब पीकर अपने परिवार के सदस्यों को परेशान करता था, इसलिए उसके भाई और चचेरे भाइयों ने मेडचल बस डिपो के सामने नेशनल हाईवे- 44 पर रविवार को चाकू घोंपकर उसकी हत्या कर दी।

हरकतों से परेशान था छोटा भाई 

सभी आरोपियों की उम्र 19 से 21 साल के बीच है। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो सामने आया था। पुलिस की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि पीड़ित शराब का आदी था और वह काफी समय से अपने परिवार के लोगों को परेशान करता था। उसका छोटा भाई उसकी हरकतों से परेशान था और उसने उससे पीछा छुड़ाने की प्लानिंग बनाई।

भाई ने बनाई हत्या की योजना 

पुलिस के मुताबिक, पीड़ित के भाई ने अपनी योजना को अंजाम देने के लिए अपने चचेरे भाइयों को बुलाया और दो चाकू लिए। इसके बाद वे सभी रविवार को पीड़ित के घर गए और उस पर चाकू से हमला कर दिया, लेकिन पीड़ित किसी तरह वहां से निकल कर राजमार्ग की ओर भागा।

हत्या में इस्तेमाल हथियार जब्त 

इसके बाद पीड़ित के भाई और चचेरे भाइयों ने उसका पीछा किया और चाकू घोंपकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और विशेष पुलिस दल ने सोमवार को सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और अपराध में इस्तेमाल की गई दो मोटरसाइकिल और हथियार (चाकू) भी जब्त कर लिया है। (इनपुट- भाषा)

ये भी पढ़ें-

महुआ के लालच में पेड़ पर चढ़ा भालू, बिजली का लगा तेज झटका.... फिर जो हुआ VIDEO

"हम दो, हमारे दो ठाकरे की स्थिति रहेगी", उद्धव पर बावनकुले का प्रहार, लालू यादव पर भी हुए हमलावर