उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में रिश्ते को शर्मशार करने का मामला सामने आया है। यहां 12 साल के मामा ने अपनी नौ महीने की भांजी के साथ रेप किया। आरोपी ने पहले जीजा के साथ शराब पी और सो गया। देर रात उठा और अपनी बहन के साथ सो रही नौ महीने की बच्ची को उठा ले गया। घर से दूर जाकर उसने अश्लील फिल्म देखी और भांजी के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे लहूलुहान हालत में एक टिन शेड में छोड़ दिया और घर आकर सो गया।
दुष्कर्म के बाद मासूम बच्ची तड़पती रही पर उस दरिंदे मामा को दया नहीं आई। दुष्कर्म करने के बाद उसे एक टीनशेड में तड़पता छोड़ भाग गया। सुबह खेत में निकले लोगों ने देखा कि एक बच्ची बेहोश हालत में है, बदन पर कपड़े नहीं थे और प्राइवेट पार्ट से ब्लीडिंग हो रही थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां बच्ची का इलाज चल रहा है। मासूम की हालत स्थिर बताई जा रही है।
रात में गायब हुई बच्ची
घटना गोरखपुर के गुलरिहा थाना क्षेत्र का है। पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार की रात अपने 9 माह के बच्चे के साथ सोई थी, लेकिन रात में जब 2 बजे उसकी नींद खुली तो उसके पास से बच्ची गायब मिली। आधी रात से परेशान होकर इधर उधर खोजना शुरू की। पूरी रात बीत गई पर बच्ची नहीं मिली। सुबह गांव के लोग जब खेत में गए तो घर से आधा किलोमीटर दूर खाली एक खेत में बने टीनशेड में बच्ची को आस पास के लोगों ने बेहोशी हालत में देखा। उसके बदन पर कपड़े नहीं थे। प्राइवेट पार्ट से खून आ रहा था। देख कर ऐसा लग रहा था कि बच्ची के साथ कुछ गलत हुआ, जिसकी सूचना हमने देखने के बाद पुलिस को दी।
मामा ही निकला आरोपी
मौके पर पहुंची पुलिस बच्ची की स्थिति को देखते हुए तत्काल पहले बच्ची का पुलिस ने मेडिकल परीक्षण कराया। इसके बाद आसपास के सीसीटीवी कैमरे देखने शुरू किए। लोगों से पूछताछ की और घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद पुलिस को शक हुआ तो उसने पीड़िता के मामा से पूछताछ की। कड़ाई से पूछताछ के बाद पता चला कि मासूम बच्ची के साथ गलत कार्य करने वाला कोई बाहरी व्यक्ति नहीं बल्कि खुद उसका सगा मामा निकला। उसने नशे की हालात में मासूम बच्ची आधी रात को मां के पास से चोरी से उठा ले गया फिर अश्लील फिल्म देखकर मासूम बच्ची के साथ गलत काम किया।
पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया
एसपी सिटी निमिष पाटिल ने बताया कि शनिवार सुबह 6.30 वादी द्वारा सूचना पुलिस को दी गई उसके 9 माह के बच्चे को ले जाकर उसके साथ गलत किया कृत किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस पीड़िता बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए ले गई। उसको भर्ती कराया गया है। बच्ची की हालत सामान्य है। पुलिस ने घटना स्थल निरीक्षण और साक्ष्यों के आधार जांच की तो कुछ संदिग्ध मिले। पूछताछ की तो पता चला कि पीड़िता का एक रिश्तेदार है और रिश्ते में पीड़िता का मामा लगता है, उससे कठोरता से पूछताछ में आरोपी ने बताया कि शराब के नशे में रात के वक्त बच्ची को पड़ोस के खेत में ले गया। वहां उसके द्वारा गलत कृत किया गया। आरोपी को हिरासत में लेकर कार्रवाई की जा रही।
फोन में मिले अश्लील वीडियो
आरोपी मामा कुछ दिन पहले ही अपनी बहन के घर आया था। उसके फोन में पुलिस को कई अश्लील वीडियो मिले हैं। इन वीडियो की प्रकृति की जांच की जा रही है। इसके साथ ही फोन में कुछ लड़कियों के नंबर भी मिले हैं। पुलिस जांच कर रही है कि क्या आरोपी ने इसके अलावा भी किसी लड़की के साथ ऐसा किया है।
(गोरखपुर से राज श्रीवास्तव की रिपोर्ट)
यह भी पढ़ें-
'जब अतीक को नहीं छोड़ा तो ये कौन सी खेत की मूली', नाबालिग लड़की से रेप के आरोपी मुशर्रफ को पुलिस ने मारी गोली-VIDEO
बहराइच: लड़की भगाने को लेकर गांव में हंगामा, घर और आटा चक्की में की तोड़फोड़, पुलिस फोर्स तैनात