1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बहराइच: लड़की भगाने को लेकर गांव में हंगामा, घर और आटा चक्की में की तोड़फोड़, पुलिस फोर्स तैनात

बहराइच: लड़की भगाने को लेकर गांव में हंगामा, घर और आटा चक्की में की तोड़फोड़, पुलिस फोर्स तैनात

 Edited By: India TV UP Bureau Desk
 Published : Jun 21, 2026 11:40 pm IST,  Updated : Jun 21, 2026 11:40 pm IST

उत्तर प्रदेश के बहराइच स्थित शेखवापुर गांव में एक लड़की को भगा ले जाने के मामले पर भारी बवाल हो गया। घटना से गुस्साए लोगों ने कुछ घरों में तोड़फोड़ की।

Bahraich- India TV Hindi
बहराइच में किशोरी के लापता Image Source : REPORTER INPUT

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले से एक बेहद तनावपूर्ण खबर सामने आई है। यहां के दरगाह थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले शेखवापुर गांव में एक लड़की को भगा ले जाने के मामले ने इतना तूल पकड़ लिया कि पूरे इलाके में भारी बवाल खड़ा हो गया। इस घटना से गुस्साए ग्रामीणों और लड़की पक्ष के लोगों ने जमकर हंगामा किया। नाराज भीड़ ने न सिर्फ कुछ घरों में घुसकर तोड़फोड़ की, बल्कि एक आटा चक्की को भी आग के हवाले कर दिया। घटना के बाद से गांव में सन्नाटा और दहशत का माहौल है।

यह मामला दो दिन पहले तब शुरू हुआ जब गांव की एक लड़की अचानक गायब हो गई। बाद में पता चला कि दूसरे समुदाय का एक लड़का उसे अपने साथ ले गया है। यह बात सामने आते ही लड़की के परिवार और समाज के लोग बहुत नाराज हो गए। मामला अलग-अलग समुदायों से जुड़ा होने के कारण गांव में तनाव बढ़ गया और रविवार को लोगों का गुस्सा हिंसा में बदल गया।

गांव में भारी संख्या में तैनात है पुलिस

लड़की के घरवाले और उनके साथियों का मानना था कि लड़की को भगाने की इस साजिश में गांव के कुछ और लोग भी मिले हुए थे। देखते ही देखते वहां बहुत से लोग इकट्ठा हो गए और उन्होंने उस व्यक्ति के घर पर हमला कर दिया, जिसने कथित तौर पर लड़के-लड़की की बात करवाई थी और उन्हें भागने में मदद की थी। गुस्साई भीड़ ने उस घर में जमकर तोड़फोड़ की।

इलाके में तनाव को देखते हुए दरगाह थाने की पुलिस तुरंत भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने सूझबूझ दिखाते हुए गुस्से में आई भीड़ को पीछे खदेड़ा और हालात को संभाला। फिलहाल, गांव में दोबारा कोई गड़बड़ी न हो, इसके लिए एहतियात के तौर पर भारी संख्या में पुलिस और पीएसी (PAC) जवान तैनात कर दिए गए हैं। पुलिस अफसरों का कहना है कि स्थिति अब पूरी तरह काबू में है फिर भी लगातार नजर रखी जा रही है। पुलिस पूरे मामले की हर पहलू से बारीकी से जांच कर रही है। 

बहराइच से बच्चे भारती की रिपोर्ट

यह भी पढ़ें

कौशांबी में करंट लगने से हुई सिपाही की मौत, मिक्सी ऑन करने के लिए चालू किया था स्विच

कार की टक्कर से साइकिल सवार पति-पत्नी कई फीट हवा में उछले, CCTV फुटेज देख दहल जाएगा दिल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।