1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी में एक बार फिर चली तबादला एक्सप्रेस, 28 IPS अफसरों का ट्रांसफर, देखें पूरी लिस्ट

यूपी में एक बार फिर चली तबादला एक्सप्रेस, 28 IPS अफसरों का ट्रांसफर, देखें पूरी लिस्ट

यूपी के पुलिस महकमे में सोमवार को बड़ा फेरबदल हुआ। प्रदेश में 28 आईपीएस अफसरों का ट्रांसफर कर दिया गया है।

up ips officer transfer- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV उत्तर प्रदेश में आईपीएस अफसरों के तबादले।

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने सोमवार को बड़ा फेरदबदल करते हुए 28 आईपीएस अफसरों के तबादले किए हैं। शासन ने आदेश जारी कर अधिकारियों को उनके नए कार्यस्थल पर तत्काल कार्यभार संभालने के निर्देश दिए हैं। इन तबादलों को कानून-व्यवस्था को और प्रभावी बनाने और पुलिस प्रशासन को चुस्त-दुरुस्त करने की कवायद माना जा रहा है। 

राजीव सभरवाल को पुल‍िस महान‍िदेशक, डॉ. भीमराव अंबेडकर पुल‍िस अकादमी, मुरादाबाद से पुल‍िस महान‍िदेशक, प्रशि‍क्षण एंव आधुन‍िकीकरण उप्र के साथ पुल‍िस महान‍िदेशक/उपर पुल‍िस महान‍िदेशक, डॉ. भीमराव अंबेडकर पुल‍िस अकादमी, मुरादाबाद का अत‍िर‍िक्‍त प्रभार दिया गया है। जिन आईपीएस अधिकारियों का तबादला हुआ है उनमें मनोज कुमार अवस्थी, अशोक कुमार और निहारिका शर्मा भी शामिल हैं। 

एडीजी यातायात और सड़क सुरक्षा के.सत्यनारायण को एडीजी भ्रष्टाचार निवारण संगठन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पीएसी में तैनात रहे एडीजी ए. सतीश गणेश को एडीजी यातायात व सड़क सुरक्षा बनाया गया है। 2 आइजी और 2 डीआईजी के भी कार्यक्षेत्र बदले गए हैं। शासन ने अपर पुलिस अधीक्षक के पद से पदोन्नति पाकर पुलिस अधीक्षक बने 12 अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारी सौंपी है।

देखें कौन कहां भेजा गया-

Image Source : reporter inputआईपीएस अफसरों के तबादले।

Image Source : reporter inputआईपीएस अफसरों के तबादले।