A
  1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी: 7 सीनियर IAS और 7 IPS अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट

यूपी: 7 सीनियर IAS और 7 IPS अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट

उत्तर प्रदेश में 7 सीनियर आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। इनमें दो अधिकारी ऐसे भी शामिल हैं, जो फिलहाल प्रतीक्षारत थे, लेकिन अब उन्हें अहम जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा यूपी में 7 आईपीएस अधिकारियों का भी तबादला किया गया है।

प्रतीकात्मक तस्वीर- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV प्रतीकात्मक तस्वीर

उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को बड़ा प्रशासनिक बदलाव हुआ है। रात के समय जारी किए गए आदेश में 7 सीनियर आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया गया है। वहीं, आईएएस आशीष कुमार को धर्मार्थ कार्य विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। प्रशासन की तरफ से जारी आदेश में दो अधिकारियों को अहम जिम्मेदारी दी गई है, जिन्हें पहले प्रतीक्षारत रखा गया था। इन दोनों अधिकारियों की फोटो मेट्रो कैलेंडर में छपी थी। इसके बाद दोनों अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई थी।

इन अधिकारियों का ट्रांसफर

अधिकारी का नाम और वर्तमान/ पद पिछला प्रभार नया प्रभार
प्रकाश बिन्दु , उत्तर प्रदेश शासन 
सचिव, लोक निर्माण विभाग
सचिव, गृह विभाग, उत्तर प्रदेश शासन
डॉ. लोकेश एम. 
प्रतीक्षारत
सचिव, लोक निर्माण विभाग, उत्तर प्रदेश शासन
महेंद्र प्रसाद
प्रतीक्षारत
विशेष सचिव, उत्तर प्रदेश पुनर्गठन समन्वय विभाग, उत्तर प्रदेश शासन
नीना शर्मा निदेशक
उ.प्र. प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी
प्रमुख सचिव, सार्वजनिक उद्यम विभाग, उत्तर प्रदेश शासन तथा महानिदेशक, सार्वजनिक उद्यम, उत्तर प्रदेश
संजय कुमार
महानिदेशक, सार्वजनिक उद्यम, उत्तर प्रदेश
निदेशक, उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी
रघुबीर
विशेष सचिव, धर्मार्थ कार्य विभाग, उत्तर प्रदेश शासन
विशेष सचिव, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, उत्तर प्रदेश शासन
आशीष कुमार
प्रबंध निदेशक, उ.प्र. राज्य पर्यटन विकास निगम
वर्तमान पद के साथ अतिरिक्त प्रभार: विशेष सचिव, धर्मार्थ कार्य विभाग, उत्तर प्रदेश शासन

नोएडा मेट्रो कैलेंडर में छपी थी फोटो

नोएडा मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के 2026 के आधिकारिक कैलेंडर में बिना अनुमति डॉ. लोकेश एम और महेंद्र प्रसाद की फोटो छपी थी। इसे प्रशासनिक आचार संहिता और सरकारी नियमों का उल्लंघन माना गया, जिसमें स्वयं-प्रचार या दुरुपयोग का पहलू देखा गया। 2014 बैच के आईएएस, महेंद्र प्रसाद नोएडा अथॉरिटी के ओएसडी थे और उनके पास एनएमआरसी के कार्यकारी निदेशक का प्रभार था। जनवरी 2026 की शुरुआत में नोएडा मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन कैलेंडर में उनकी तस्वीर जुलाई (उनके जन्मदिन के महीने) में छपी थी। वहीं, 2005 बैच के आईएएस डॉ. लोकेश एम नोएडा अथॉरिटी सीईओ और नोएडा मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के एमडी थे। उन्होंने कैलंडर का विमोचन किया था, जिसमें अप्रैल महीने में उनकी फोटो गिटार बजाते हुए छपी थी। इसके बाद सीएम योगी के आदेश पर उनके खिलाफ भी एक्शन हुआ था।

7 IPS अधिकारियों के भी तबादले

यूपी में 7 आईपीएस अधिकारियों के भी तबादले किए गए हैं। जिन अधिकारियों का तबादला हुआ है, उसमें बदायूं के एसएसपी, कासगंज, तेहपुर और भदोही के एसपी शामिल हैं।

Image Source : Reporter Input7 IPS के भी तबादले

यह भी पढ़ें-

यूपी में अगले 48 घंटे के दौरान तेज हवाओं के साथ होने वाली है बारिश, अयोध्या-वाराणसी समेत कई जिलों में पड़ सकते हैं ओले

ट्रेन आते ही पटरी पर लेट गया लेखपाल, 25 मीटर दूर गिरा धड़, मूकदर्शक बने रहे लोग; LIVE वीडियो आया सामने