1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. ट्रेन आते ही पटरी पर लेट गया लेखपाल, 25 मीटर दूर गिरा धड़, मूकदर्शक बने रहे लोग; LIVE वीडियो आया सामने

ट्रेन आते ही पटरी पर लेट गया लेखपाल, 25 मीटर दूर गिरा धड़, मूकदर्शक बने रहे लोग; LIVE वीडियो आया सामने

 Published : Mar 13, 2026 04:38 pm IST,  Updated : Mar 13, 2026 04:38 pm IST

लेखपाल अमरदीप सक्सेना ड्यूटी खत्म कर घर लौटे थे। इसके बाद किसी काम से घर से बाहर निकले। इसी दौरान वह रेलवे फाटक के पास पहुंच गए और ट्रेन से कटकर जान दे दी।

lekhpal suicide- India TV Hindi
ट्रेन से कटकर लेखपाल ने दी जान। Image Source : REPORTER INPUT

शाहजहांपुर शहर के कचहरी क्रॉसिंग के पास लालपुल के निकट एक लेखपाल ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। मृतक का नाम अमरदीप सक्सेना है। घटना के समय मौके पर कई लोग मौजूद थे, लेकिन किसी ने भी उन्हें बचाने की कोशिश नहीं की। मामले का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें लेखपाल को रेलवे ट्रैक पर गिरते देखा जा सकता है।

रेलवे लाइन पर बिखर गया शव

यह घटना शहर के इंदिरा नगर रेलवे क्रॉसिंग के पास की है। अमरदीप सक्सेना ड्यूटी खत्म कर घर लौटे थे। इसके बाद किसी काम से घर से बाहर निकले थे और इसी दौरान वह रेलवे फाटक के पास पहुंच गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार लेखपाल पटरी के पास खड़े थे और उसी दौरान ट्रेन आने पर उन्होंने अचानक पटरी पर आकर जान दे दी। यह पूरी घटना रेलवे फाटक के पास में ही लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। वीडियो में दिख रहा है कि जैसे ही ट्रेन नजदीक आती है, वह अचानक पटरी पर जाकर लेट जाते हैं। कुछ ही सेकंड में तेज रफ्तार ट्रेन उनके ऊपर से गुजर जाती है। लेखपाल का शव क्षत-विक्षत होकर रेलवे लाइन पर बिखर गया।

सामने आया घटना का वीडियो-

बताया जा रहा है कि आसपास मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे। यदि समय रहते कोई उन्हें रोकने या पकड़ने की कोशिश करता तो शायद उनकी जान बचाई जा सकती थी।

मदद के बजाय मूकदर्शक क्यों बने लोग?

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सुसाइड का कारण अभी सामने नहीं आया है। पुलिस घरवालों से पूछताछ कर रही है। इस दर्दनाक घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि संकट की घड़ी में लोग मदद के बजाय मूकदर्शक क्यों बने रहते हैं। मानवता के नाम पर यह घटना समाज को झकझोरने वाली है। 

(रिपोर्ट- अंकित जौहर)

यह भी पढ़ें-

MP: मां ने 4 बेटियों को मारा फिर कर लिया सुसाइड, दो दिन में दो महिलाओं और पांच बच्चों की मौत का राज क्या?

'मम्मी-पापा माफ कर देना, आप जो जिंदगी देना चाहते थे, वो मैं नहीं कर पाई', सुसाइड नोट लिख युवती ने कर ली आत्महत्या

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।