राज्यसभा चुनाव में तीसरा उम्मीदवार नहीं उतारेगी सपा! अखिलेश ने कहा-'हमारी निगाह 3 पर नहीं, 403 पर है'
समाजवादी पार्टी ने राज्यसभा चुनाव के लिए तीसरे कैंडिडेट को लेकर सस्पेंस लगभग खत्म कर दिया है। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि हमारी निगाह तीन सीट पर नहीं बल्कि 403 सीट पर है।

लखनऊ: राज्यसभा चुनावों को लेकर समाजवादी पार्टी के तीसरे उम्मीदवार पर सस्पेंस लगभग खत्म हो गया है। अखिलेश यादव ने आज सोशल मीडिया एक्स पर जो पोस्ट किया उससे ऐसा ही लग रहा है। अखिलेश ने लिखा-अब हमारी निगाह तीन पर नहीं, चार सौ तीन पर है। अखिलेश यादव के इस पोस्ट से ये लगभग क्लियर हो गया है कि राज्यसभा चुनाव में समाजवादी अपना तीसरा उम्मीदवार नहीं उतारेगी। राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन की आज आखिरी तारीख है। ऐसा लग रहा था कि आज अखिलेश तीसरे उम्मीदवार के नाम का ऐलान करेंगे।
राज्यसभा की 10 सीटों के लिए चुनाव
बता दें कि उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीटों के लिए चुनाव हो रहे हैं। भाजपा के पास सीधे तौर पर सात सीट जीतने के लिए पर्याप्त संख्याबल है। सपा पहले ही पार्टी के वरिष्ठ नेता राम गोपाल यादव और रिलायंस इंडस्ट्रीज के अधिकारी धनराज परिमल नाथवानी को उम्मीदवार बना चुकी है। इन दोनों ने लखनऊ में अपना नामांकन भी दाखिल कर दिया है। इस बीच तीसरे उम्मीदवार को लेकर भी चर्चा काफी तेज रही। पार्टी के प्रवक्ता फखरुल हसन चांद ने भी कहा-"सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा था कि जरूरी संख्याबल पूरा होने के बाद पार्टी तीसरा उम्मीदवार उतारेगी। अब हमारा तीसरा उम्मीदवार मंगलवार को नामांकन दाखिल करेगा। हमें भरोसा है कि हम भाजपा को करारी शिकस्त देंगे।" हालांकि, चांद ने यह नहीं बताया कि पार्टी का तीसरा उम्मीदवार कौन होगा।
इससे पहले पार्टी सांसद वीरेंद्र सिंह और विधायक रविदास मेहरोत्रा ने इसी तरह के संकेत दिए थे। अब ऐसे में सबकी निगाह नामांकन भरने की आखिरी तारीख यानी आज पर टिकी हुई थी। लेकिन आज अखिलेश के पोस्ट ने यह साफ कर दिया कि समाजवादी पार्टी तीसरा उम्मीदवार नहीं उतारेगी।
विधानसभा चुनाव पर सपा का फोकस
संख्या बल के लिहाज से अलग-अलग राजनीतिक दल अपने उम्मीदवारों को जिताने की रणनीति पर काम कर रहे हैं। ऐसे में समाजवादी के तीसरा उम्मीदवार नहीं उतारने के संकेत से चुनावी मुकाबले की तस्वीर भी प्रभावित हो सकती है। दरअसल, समाजवादी का प्रमुख का फोकस फिलहाल आगामी विधानसभा चुनाव पर है। पार्टी संगठन को मजबूत करने के साथ ही प्रदेश की सभी विधानसभा सीटों पर अपनी स्थिति मजबूत करने की रणनीति पर काम कर रही है। अखिलेश यादव ने जो 403 की बात कही है उसे समाजवादी पार्टी की व्यापक रणनीति का संकेत माना जा रहा है।
बीजेपी के उम्मीदवार आज भरेंगे नामांकन
उधर, बीजेपी के आठ उम्मीदवार आज एक साथ नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। भाजपा के सभी आठ प्रत्याशी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं ब्रजेश पाठक के नेतृत्व में प्रदेश सरकार के मंत्रियों, पार्टी पदाधिकारियों तथा वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। नामांकन से पहले सभी प्रत्याशी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर इकट्ठा होंगे। नामांकन भरने की प्रक्रिया के दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी मौजूद रहेंगे। पार्टी ने धर्मपाल सिंह, राधाकांत ओझा, प्रकाश पाल, विद्यासागर सोनकर, गोपी कृष्ण पांडेय, प्रियंका सिंह रावत, राम प्रताप सिंह चौहान तथा श्रुति गंगवार को राज्यसभा चुनाव के लिए अपना प्रत्याशी बनाया है।
समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार राम गोपाल यादव और धनराज परिमल नाथवानी राज्यसभा चुनाव के लिए बुधवार को नामांकन दाखिल कर चुके हैं। इससे पहले राजभर ने एक्स पर शेयर किए गए एक पोस्ट में कहा था कि सुना है अखिलेश यादव आप राज्यसभा के लिए तीन प्रत्याशी मैदान में उतारने जा रहे हैं। ये बताइए, तीनों आपके “पीडीए” वाले होंगे या नहीं? पहला तो प्रोफेसर साहब हैं। ये आपके पीडीए वाले “परिवार” से हो गए। अब “डी” और “ए” से कौन होगा? डी से कोई “दौलतमंद” होगा क्या? ए से कोई “अपराधी”? बताइयेगा,
ये भी पढ़ें:
"बात सीट की नहीं जीत की है", गठबंधन पर सहयोगियों को अखिलेश की दो टूक